菜单

घर
परमेश्वर की इच्छा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर की इच्छा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 9 जून 2019

New Hindi Christian Song 2019 | परमेश्वर खोज रहा है उन्हें जो हैं प्यासे उसके प्रकटन के लिए (Lyrics)



New Hindi Christian Song 2019 | परमेश्वर खोज रहा है उन्हें जो हैं प्यासे उसके प्रकटन के लिए (Lyrics)


परमेश्वर खोजता है उन्हें जो चाहते हैं उसे,
जो उसके प्रकट होने की करते हैं लालसा।
परमेश्वर खोजता है उन्हें जो नहीं विरोध करते,
सामने उसके बच्चों के जैसे आज्ञाकारी रहते।
परमेश्वर खोजता है उन्हें जो हैं सक्षम,
वचनों को उसके सुनने में हैं सक्षम,
जो सौंपता है वो स्वीकारते हैं उसे
और अपना हृदय और देह पेश करते हैं उसे।

शनिवार, 8 जून 2019

2019 Hindi Christian Song "बदली नहीं हैं परमेश्वर की उम्मीदें इंसान के लिये"



2019 Hindi Christian Song "बदली नहीं हैं परमेश्वर की उम्मीदें इंसान के लिये"


जब इसहाक को पेश किया बलिदान के लिये अब्राहम ने,
तो देखी परमेश्वर ने आज्ञाकारिता और ईमानदारी उसकी,
कामयाब रहा वो परमेश्वर के इम्तहान में।
परमेश्वर का विश्वासपात्र बनने, उसे जानने की योग्यता से
अभी भी दूर था मगर वो।
देख नहीं सका परमेश्वर का स्वभाव वो।
परमेश्वर से एक मन होने से, उसकी इच्छा पूरी करने से, बहुत दूर था वो।
बनाया जब से इंसान को उसने,
वफ़ादार विजेताओं का समूह बनाना चाहा परमेश्वर ने,
अपने साथ चलने को जो जानता हो उसके स्वभाव को।

गुरुवार, 6 जून 2019

Hindi Worship Song | उठो, सहयोग करो परमेश्वर से | Those Who Love God Are Blessed



Hindi Worship Song | उठो, सहयोग करो परमेश्वर से | Those Who Love God Are Blessed


उठो, प्रेम करता है परमेश्वर उन सबको, समर्पित होते हैं जो सच में उसे,
नफ़रत करता है वो उन सबसे जो जन्मे हैं उससे,
फिर भी विरोध करते हैं, नहीं जानते उसे।
त्यागेगा नहीं वो उन्हें जो सच में हैं उसके लिये।
बल्कि दुगुनी कर देगा अपनी आशीषें वो उनके लिये।
सभी एहसानफ़रोशों को दुगुनी सज़ा देगा वो।
बख़्शेगा नहीं किसी को वो, किसी को वो, किसी को वो।
उठो, सहयोग करो परमेश्वर से!

शनिवार, 1 जून 2019

परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप सेवा कैसे करें

परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप सेवा कैसे करें

आज, हम प्राथमिक रूप से संवाद करेंगे कि लोगों को परमेश्वर पर अपने विश्वास में परमेश्वर की सेवा कैसे करनी चाहिए, किन शर्तों को पूरा किया जाना चाहिए और उन लोगों के द्वारा जो परमेश्वर की सेवा करते हैं, कौन से सत्य समझे जाने चाहिए, और तुम लोगों की सेवा में कौन-कौन से विचलन हैं। तुम लोगों को यह सब कुछ समझना चाहिए। ये मुद्दे इस बात की चर्चा करते हैं कि तुम लोग परमेश्वर पर किस प्रकार विश्वास करते हो, तुम लोग पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन के मार्ग पर किस प्रकार चलते हो, और कैसे तुम हर चीज़ में परमेश्वर के आयोजनों को समर्पित होते हो, और ये तुम लोगों में परमेश्वर के कार्य के हर कदम को जानने की तुम लोगों को अनुमति देंगे। जब तुम लोग उस स्थिति पर पहुँचोगे, तब तुम लोग समझोगे कि परमेश्वर में विश्वास क्या होता है, किस प्रकार उचित तरीके से परमेश्वर पर विश्वास करें, और परमेश्वर की इच्छा की समरसता में क्रिया करने हेतु तुम लोगों को क्या करना चाहिए। यह तुम लोगों को परमेश्वर के कार्य के प्रति पूर्णतः और सर्वथा आज्ञाकारी बना देगा, और तुम लोगों के पास कोई शिकायतें नहीं होंगी, तुम लोग आलोचना या विश्लेषण नहीं करोगे, और अनुसंधान तो बिलकुल नहीं करोगे। इसके अलावा, तुम सभी लोग मृत्यु तक परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारी होने में सक्षम होगे, और परमेश्वर को अनुमति दोगे कि वह तुम लोगों को एक भेड़ की तरह रास्ते पर ले आए और तुम लोगों का वध करे, ताकि तुम सभी लोग 1990 के पतरस बन सको, और यहाँ तक कि सलीब पर भी, जरा सी भी शिकायत के बिना, परमेश्वर से अत्यधिक प्रेम कर सको। केवल तभी तुम लोग 1990 के पतरस के समान जीवन बिताने में समर्थ हो सकते हो।

बुधवार, 29 मई 2019

Hindi Christian Song | बचाएगा जिन्हें परमेश्वर, विशिष्ट हैं वे उसके दिल में | The Love of God Never Changes



New Hindi Christian Song | बचाएगा जिन्हें परमेश्वर, विशिष्ट हैं वे उसके दिल में | The Love of God Never Changes


सभी चीज़ों में,
मनुष्य का उद्धार परमेश्वर का सबसे बड़ा काम है।
वह करता है हर कार्य मानव जाति के लिए,
न सिर्फ शब्दों और विचारों के साथ,
एक उद्देश्य, योजना और इच्छा के साथ।
परमेश्वर और मनुष्य दोनों के लिए
महत्वपूर्ण है मानवजाति के उद्धार का यह कार्य।
परमेश्वर कितना व्यस्त है और कितने प्रयास करता है।

मंगलवार, 7 मई 2019

Hindi Christian Song | इंसान के लिये परमेश्वर की इच्छा कभी नहीं बदलेगी | The Love of God Is So Real



Hindi Christian Song | इंसान के लिये परमेश्वर की इच्छा कभी नहीं बदलेगी | The Love of God Is So Real


इस जगत में परमेश्वर बरसों से रहता है, कौन है मगर जो उसे जानता है?
आश्चर्य नहीं कि लोगों को परमेश्वर ताड़ना देता है।
लगता है इंसान को परमेश्वर अपना अधिकार
दिखाने के लिये इस्तेमाल करता है।
लगता है वे उसकी बंदूक की गोलियाँ हैं,
एक बार चलाई जो उसने, तो बच निकलेंगे वो सभी एक एक कर।
ये ख़्याल है उनका, हकीकत नहीं है मगर, हकीकत नहीं है मगर।
परमेश्वर ने सम्मान किया है सदा इंसानों का।

शनिवार, 20 अप्रैल 2019

परमेश्वर के लिए, इन्सान को पूर्ण करने का सर्वोत्तम उपाय शुद्धिकरण है



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन

  • परमेश्वर के लिए, इन्सान को पूर्ण करने का सर्वोत्तम उपाय शुद्धिकरण है

  • I
  • जितना बड़ा हो ईश्वर द्वारा शुद्धिकरण,
  • उतना ज़्यादा लोगों का दिल ईश्वर से प्यार करता है।
  • उनके दिलों का कष्ट उनके जीवन में फ़ायदा करता है।
  • वे ईश्वर के सामने शांति से रहेंगे और उसके क़रीब आ सकेंगे।
  • वे देख सकते हैं ईश्वर का महान प्यार और उसका सर्वोच्च उद्धार।
  • शुद्धिकरण है सर्वोत्तम ज़रिया मानव के लिए पूर्ण होने का।
  • केवल परीक्षण और शुद्धिकरण ईश्वर से लोगों को प्यार करवाता है।

रविवार, 10 मार्च 2019

क्या अपने लिये परमेश्वर की आशाओं को महसूस किया है तुम लोगों ने?



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन

  • क्या अपने लिये परमेश्वर की आशाओं को महसूस किया है तुम लोगों ने? 

  • I
  • परमेश्वर ने किसे जाँचा है इस असीम जगत में?
  • परमेश्वर के आत्मा के वचनों को निजी तौर पर सुना है किसने?
  • कौन है अय्यूब तुम में? कौन है पतरस तुम में?
  • क्यों किया है इतनी बार अय्यूब और पतरस का ज़िक्र परमेश्वर ने?
  • क्या समझ लिया है अपने लिये परमेश्वर की आशाओं को तुमने?
  • मनन पर और ज़्यादा वक्त देना चाहिये तुम्हें, देना चाहिये तुम्हें।

शनिवार, 9 मार्च 2019

परमेश्वर की इंसान को चेतावनी



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन

  • I
  • बहुत-सी इच्छाएँ हैं परमेश्वर की।
  • उसकी इच्छा है, तू आचरण अपना बेहतर रख सके,
  • अपने फ़र्ज़ में वफ़ादार रहे,
  • सत्य और इंसानियत हो तुझमें, इंसानियत हो तुझमें।
  • बन सके एक ऐसा इंसान, जो परमेश्वर की ख़ातिर अपना सबकुछ दे सके,
  • अपनी ज़िंदगी के अलावा और भी बहुत कुछ दे सके, बहुत कुछ दे सके।

गुरुवार, 7 मार्च 2019

परमेश्वर इंसान को अधिकतम सीमा तक बचाना चाहता है



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन

  • परमेश्वर इंसान को अधिकतम सीमा तक बचाना चाहता है 

  • I
  • अपने उद्धार कार्य के दौरान,
  • जिनको बचाया जा सकता है,
  • अधिकतम सीमा तक उन्हें बचाएगा परमेश्वर,
  • और त्यागेगा किसी को नहीं परमेश्वर।
  • मगर जो बदल नहीं सकते स्वभाव अपना,
  • या जो पालन नहीं कर सकते परमेश्वर की आज्ञा का,
  • ऐसे लोग दण्ड के भागी होंगे।

बुधवार, 6 मार्च 2019

देह में परमेश्वर के कार्य का मुख्य प्रयोजन



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन

  • I
  • है इसलिये देह में परमेश्वर का आगमन,
  • देख सके परमेश्वर का असली कार्य इंसान।
  • निराकार आत्मा होता है देह में साकार,
  • छू सकें उसे लोग, देख सकें उसका आकार।
  • लिहाज़ा, पूर्ण बनाता है वो जिनको,
  • वो लोग उसे जिएँगे,
  • उसे हासिल होंगे और उसके दिल के मुताबिक होंगे।
  • आया है धरती पर, एक मिसाल कायम करने परमेश्वर,
  • उनके लिये आदर्श बनने, जिन्हें हासिल करेगा परमेश्वर।
  • इस तरह वे जान सकते हैं उसे, छू सकते हैं, देख सकते हैं उसे।
  • तभी हासिल कर सकता है उन्हें परमेश्वर।

शुक्रवार, 1 मार्च 2019

परमेश्वर के वचनों की महत्ता



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन
  • परमेश्वर के वचनों की महत्ता
  • I
  • परमेश्वर के विश्वासियों का कम से कम बर्ताव बेहतर होना चाहिये।
  • है सबसे अहम परमेश्वर के वचन रखना।
  • चाहे कुछ हो जाए, परमेश्वर के वचन से दूर न जाना।
  • परमेश्वर को जानना, ख़ुश करना, होता है उसके वचन से।
  • तमाम पंथ, देश और सम्प्रदाय
  • जीते जाएँगे भविष्य में उसके वचन से।
  • सीधे बात करेगा परमेश्वर लोगों से,
  • अपने हाथों में थामेंगे लोग उसके वचन।
  • लोग इसके ज़रिये पूर्ण बनाए जाँएगे,
  • हर जगह फैलते हैं परमेश्वर के वचन।

शनिवार, 23 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग पांच



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर की इच्छा, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर को जानना,

अय्यूब के विषय में

अय्यूब किस प्रकार परीक्षाओं से होकर गुज़रा था इन बातों को सीखने के बाद, तुम में से अधिकांश लोग संभवतः अय्यूब के विषय में और भी अधिक ब्योरों को जानना चाहोगे, खासतौर पर उस रहस्य के सम्बन्ध में जिसके द्वारा उसने परमेश्वर की प्रशंसा को हासिल किया था। अतः आज, आओ हम अय्यूब के बारे में बात करें!

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का प्रेम मनुष्य के बीच हमेशा रहता है



  • आराधना गीत
  • परमेश्वर का प्रेम मनुष्य के बीच हमेशा रहता है 
  • I
  • आम और विनम्र व्यक्ति, तुम जीतते हो मेरे उपद्रवी दिल को।
  • देह में करते हो तुम चमत्कार।
  • तुम्हारे कदम जहाँ हैं पड़ते, तुम्हारा जीवन चमकता है।
  • तुम्हारा निर्दयी न्याय है प्यार।
  • तुम्हारी परेशानी छिपी है तुम्हारे लिखे हुए वचनों में।
  • तुम सहते हो अपमान, निस्सवार्थता से देते हो बलिदान।
  • तुम्हारा प्रेम है मेरा साथी, हमेशा रहता है मेरे दिल में।
  • तुम्हारा पूरा प्यार मिला है मुझे। विश्वास और प्यार में हमेशा के लिए।

सोमवार, 4 फ़रवरी 2019

परमेश्वर और मनुष्य एक साथ विश्राम में प्रवेश करेंगे भाग दो



जो अपने सर्वथा अविश्वासी बच्चों और रिश्तेदारों को कलीसिया में लाते हैं, वे बहुत स्वार्थी हैं और अपनी दयालुता का प्रदर्शन करते हैं। ये लोग इस बात की कोई परवाह न करते हुए कि क्या वे विश्वास करते हैं या क्या यह परमेश्वर की इच्छा है, केवल प्रेम पर ज़ोर देते हैं। कुछ लोग अपनी पत्नी को परमेश्वर के सामने लाते हैं, या अपने माता-पिता को परमेश्वर के सामने लाते हैं, और इस बात की परवाह किए बिना कि क्या पवित्र आत्मा सहमत है या अपना कार्य करता है, वे आँखें बंद करके परमेश्वर के लिए "प्रतिभाशाली लोगों को अपनाते हैं"।

रविवार, 3 फ़रवरी 2019

परमेश्वर और मनुष्य एक साथ विश्राम में प्रवेश करेंगे भाग एक

पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर को महिमा, परमेश्वर की इच्छा, परमेश्वर का कार्य



आरंभ में परमेश्वर विश्राम कर रहा था। उस समय पृथ्वी पर कोई मनुष्य या अन्य कुछ भी नहीं था, और परमेश्वर ने किसी भी तरह का कोई कार्य नहीं किया था। परमेश्वर ने अपने प्रबंधन के कार्य को केवल तब आरंभ किया जब एक बार मानवजाति अस्तित्व में आ गई और एक बार जब मानव जाति भ्रष्ट कर दी गई। इसके बाद से, परमेश्वर ने अब और विश्राम नहीं किया बल्कि इसके बजाय उसने स्वयं को मनुष्यजाति के बीच व्यस्त रखना आरंभ कर लिया। यह मनुष्यों की भ्रष्टता की वजह से था कि परमेश्वर को उसके विश्राम से उठा दिया गया, और यह प्रधान स्वर्गदूत के विद्रोह के कारण भी था कि जिसने परमेश्वर को उसके विश्राम से उठा दिया।

बुधवार, 30 जनवरी 2019

तुझे अपने भविष्य मिशन से कैसे निपटना चाहिए



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर की इच्छा, परमेश्वर का वचन, परमेश्वर के पास वापस,

तुझे अपने भविष्य मिशन से कैसे निपटना चाहिए


क्या तू परमेश्वर के किसी युग विशिष्ट स्वभाव को ऐसी उचित भाषा में अभिव्यक्त कर सकता है जिसका युग में महत्व हो? परमेश्वर के कार्य के अपने अनुभव से, क्या तू परमेश्वर के स्वभाव का वर्णन विस्तार से कर सकता है? तू कैसे सटीक रूप से, उचित रूप से उसका वर्णन कर सकता है? जिसके माध्यम से, दूसरे तेरे अनुभवों के बारे में सीख सकें। तू दयनीय, बेचारे और धार्मिकता के भूखे प्यासे धर्मी भक्त विश्वासियों के साथ, जो तेरी चरवाही की आस लगाए बैठे हैं, अपने दर्शनों और अनुभवों को कैसे बांटेगा?

मंगलवार, 25 दिसंबर 2018

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है III परमेश्वर का अधिकार (II) भाग तीन



परमेश्वर का अधिकार (II)    भाग तीन
स्वतन्त्रता: तीसरा घटनाक्रम
जब कोई व्यक्ति बचपन एवं किशोरावस्था से होकर गुज़र जाता है और आहिस्ता आहिस्ता एवं अनिवार्य रूप से परिपक्वता की ओर पहुँच जाता है, तो उनके लिए अगला कदम होता है कि वे अपनी किशोरावस्था को पूरी तरह से अलविदा कह दें, अपने अपने माता पिता को अलविदा कह दें, और एक स्वतन्त्र वयस्क के रूप में उस मार्ग का सामना करें जो सामने है। इस बिन्दु पर[घ] उन्हें सभी लोगों, घटनाओं, एवं चीज़ों का सामना करना होगा जिन्हें एक व्यस्क को सामना करना पड़ता है, और अपनी नियति की जंज़ीर की सभी कड़ियों का सामना करना होगा।यह तीसरा घटनाक्रम है जिससे होकर किसी व्यक्ति को गुज़रना होगा।

मंगलवार, 27 नवंबर 2018

परमेश्वर इंसान का अंत तय करता है उसके अंदर मौजूद सत्य के आधार पर


परमेश्वर के वचनों का एक भजन
परमेश्वर इंसान का अंत तय करता है उसके अंदर मौजूद सत्य के आधार पर
I
अब समय है, हर इंसान का अंत तय करे परमेश्वर, उस चरण का नहीं जब उसने आकार देना शुरू किया इंसान को। हर शब्द, हर काम हर इंसान का, लिखता है अपनी किताब में परमेश्वर। वो दर्ज करता है उन्हें एक-एक कर। हर इंसान की मंज़िल तय करता है परमेश्वर, नहीं उम्र, ओहदे या दुखों के आधार पर, किस हद तक बुलावा देता है करुणा को, नहीं इस आधार पर, नहीं इस आधार पर, उसमें सत्य है या नहीं, तय होता है महज़ इस आधार पर।

शनिवार, 17 नवंबर 2018

संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के कथन - चौदहवाँ कथन


संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के कथन - चौदहवाँ कथन

युगों-युगों से, किसी भी मनुष्य ने राज्य में प्रवेश नहीं किया है और इसलिए किसी ने भी राज्य के युग के अनुग्रह का आनंद नहीं लिया है, किसी ने भी राज्य के राजा को नहीं देखा है। यद्यपि मेरे आत्मा की रोशनी में बहुत से लोगों ने मेरे राज्य की सुंदरता की भविष्यवाणी की है, किन्तु वे केवल उसके बाहरी रूप को जानते हैं, उसके भीतरी महत्व को नहीं।