菜单

घर
सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 20 अगस्त 2019

जो आज परमेश्वर के कार्य को जानते हैं केवल वे ही परमेश्वर की सेवा कर सकते हैं


जो आज परमेश्वर के कार्य को जानते हैं केवल वे ही परमेश्वर की सेवा कर सकते हैं


परमेश्वर की गवाही देने के लिए और बड़े लाल अजगर को शर्मिन्दा करने के लिए तुम्हारे पास एक सिद्धांत, एक शर्त होनी चाहिए: अपने दिल में तुम्हें परमेश्वर से प्रेम करना चाहिए और परमेश्वर के वचनों में प्रवेश करना चाहिए। यदि तू परमेश्वर के वचनों में प्रवेश नहीं करेगा तो तेरे पास शैतान को शर्मिन्दा करने का कोई तरीका नहीं होगा। अपने जीवन के विकास द्वारा, तुम बड़े लाल अजगर को त्यागते हो और उसका अत्यधिक तिरस्कार करते हो, और केवल तभी बड़ा लाल अजगर पूरी तरह से शर्मिन्दा होगा। जितना अधिक तुम परमेश्वर के वचनों को अभ्यास में लाने के इच्छुक होगे, उतना ही अधिक परमेश्वर के प्रति तुम्हारे प्रेम का सबूत होगा और उस बड़े लाल अजगर के लिए घृणा होगी; जितना अधिक तुम परमेश्वर के वचनों का पालन करोगे, उतना ही अधिक सत्य के प्रति तुम्हारी अभिलाषा का सबूत होगा। जो लोग परमेश्वर के वचन की लालसा नहीं करते हैं वे बिना जीवन के होते हैं। ऐसे लोग वे हैं जो परमेश्वर के वचनों से बाहर ही रहते हैं और जो धर्म से संबंधित होते हैं। जो लोग सचमुच परमेश्वर पर विश्वास करते हैं उन्हें परमेश्वर के वचनों की और भी अधिक गहरी समझ होती है क्योंकि वे परमेश्वर के वचनों को खाते और पीते हैं। यदि तुम परमेश्वर के वचनों की अभिलाषा नहीं करते हो तो तुम वास्तव में उसके वचन को खा और पी नहीं सकते हो और यदि तुम्हें परमेश्वर के वचनों का ज्ञान नहीं है, तो तुम किसी भी प्रकार से परमेश्वर की गवाही नहीं दे सकते या उसे संतुष्ट नहीं कर सकते।

शुक्रवार, 26 जुलाई 2019

वास्तविकता को कैसे जानें

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन, व्यावहारिक परमेश्वर, परमेश्वर को जानना,

वास्तविकता को कैसे जानें


परमेश्वर वास्तविकता का परमेश्वर है: उसका समस्त कार्य वास्तविक है, सभी वचन जिन्हें वह कहता है वास्तविक हैं, और सभी सच्चाईयाँ जिन्हें वह व्यक्त करता है वास्तविक हैं। हर चीज़ जो उसके वचन नहीं हैं वे खोखले, अस्तित्वहीन, और अनुचित हैं। आज, पवित्र आत्मा परमेश्वर के वचनों में लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए है। यदि लोगों को वास्तविकता में प्रवेश की खोज करनी है, तो उन्हें अवश्य वास्तविकता को ढूँढ़ना, और वास्तविकता को जानना चाहिए, जिसके बाद उन्हें अवश्य वास्तविकता का अनुभव करना चाहिए, और वास्तविकता को जीना चाहिए। लोग जितना अधिक वास्तविकता को जानते हैं, वे उतना ही अधिक यह बताने में समर्थ होते हैं कि दूसरों के वचन वास्तविक हैं या नहीं; लोग जितना अधिक वास्तविकता को जानते हैं, उनकी उतनी ही कम धारणाएँ होती हैं; लोग जितना अधिक वास्तविकता का अनुभव करते हैं, वे उतना ही अधिक वास्तविकता के परमेश्वर के कर्मों को जानते हैं, और उनके लिए अपने भ्रष्ट, शैतानी स्वभावों के बंधन से मुक्त होना उतना ही अधिक आसान होता है; लोगों के पास जितनी अधिक वास्तविकता होती है, वे उतना ही अधिक परमेश्वर को जानते हैं, और उतना ही अधिक देह से घृणा और सत्य से प्रेम करते हैं; और लोगों के पास जितनी अधिक वास्तविकता होती है, वे परमेश्वर की अपेक्षाओं के मानकों के उतना ही अधिक करीब होते हैं।

बुधवार, 24 जुलाई 2019

एक सामान्य आध्यात्मिक जीवन के सम्बन्ध में

एक सामान्य आध्यात्मिक जीवन के सम्बन्ध में


एक विश्वासी के पास एक सामान्य आध्यात्मिक जीवन होना ही चाहिए- यह परमेश्वर के वचनों का अनुभव करने और वास्तविकता में प्रवेश करने का आधार है। वर्तमान समय में, सभी प्रार्थनाएं, परमेश्वर के करीब आना, गायन, स्तुति करना, ध्यान, और परमेश्वर के वचनों को समझने की कोशिश का जो अभ्यास तुम लोग कर रहे हो, क्या वह एक सामान्य आध्यात्मिक जीवन के मानकों पर खरा उतरता है? तुम लोगों में से कोई भी इस बारे में बहुत स्पष्ट नहीं है। एक सामान्य आध्यात्मिक जीवन, प्रार्थना, गीत, कलीसिया का जीवन, परमेश्वर के वचनों का खान-पान और दूसरे ऐसे ही अभ्यासों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मतलब है, एक निर्मल और जीवंत आध्यात्मिक जीवन जीना। यह तरीके के बारे में नहीं, बल्कि नतीजे से सम्बन्धित है।

रविवार, 21 जुलाई 2019

कलीसिया जीवन और वास्तविक जीवन पर विचार-विमर्श

कलीसिया जीवन और वास्तविक जीवन पर विचार-विमर्श


लोग महसूस करते हैं कि वे केवल अपने कलीसिया जीवन में ही परिवर्तित हो सकते हैं, और कि यदि वे कलीसिया के अंतर्गत अपने जीवन को नहीं जी रहे हैं, तो परिवर्तन संभव नहीं है, कि वे अपने वास्तविक जीवन में परिवर्तन को प्राप्त करने में असमर्थ हैं। क्या तुम लोग पहचान सकते हो कि यह कौन सी समस्या है? मैं परमेश्वर को वास्तविक जीवन में प्रवेश कराने के विषय में बात कर चुका हूँ, और यह मार्ग उनके लिए है जो परमेश्वर के वचनों की वास्तविकता में प्रवेश करने के लिए परमेश्वर पर विश्वास करते हैं। वास्तव में, कलीसिया का जीवन मनुष्यों को सिद्ध बनाने का एक सीमित तरीका ही है। मनुष्यों को सिद्ध बनाने का प्राथमिक वातावरण अभी भी वास्तविक जीवन है। यही वह वास्तविक अभ्यास और वास्तविक प्रशिक्षण है जिसके विषय में मैंने बात की थी, जो मनुष्यों को सामान्य मनुष्यत्व के जीवन को प्राप्त करने और दैनिक जीवन के दौरान एक सच्चे व्यक्ति की समानता में जीने की अनुमति देता है।

शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

सभी के द्वारा अपना कार्य करने के बारे में

सभी के द्वारा अपना कार्य करने के बारे में


वर्तमान धारा में, हर एक व्यक्ति जो सच में परमेश्वर से प्रेम करता है उसके पास परमेश्वर द्वारा उसे पूर्ण किए जाने का अवसर होता है। भले ही वे युवा हों या वृद्ध, जब तक वे अपने हृदय में परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता और उसके लिए सम्मान रखते हैं, वे उसके द्वारा पूर्ण किए जाने के योग्य रहेंगे। परमेश्वर लोगों को उनके भिन्न भिन्न कार्यों के अनुसार पूर्ण करता है। जब तक तू अपने सामर्थ्य में सब कुछ करता है और अपने आपको परमेश्वर के कार्य हेतु समर्पित करते है तो तू उसके द्वारा पूर्ण किए जाने के योग्य रहेगा। वर्तमान समय में तुम लोगों में से कोई भी पूर्ण नहीं है। कभी कभी तुम लोग एक प्रकार का कार्य करने में सक्षम होते हो और कभी कभी दो प्रकार के कार्य करने में सक्षम होते हो; जब तक तुम लोग अपना सारा सामर्थ्य परमेश्वर को दे देते हो और अपने आपको उसके लिए खपा देते हो, तब अंत में तुम सब परमेश्वर द्वारा पूर्ण किए जाओगे।

बुधवार, 17 जुलाई 2019

परमेश्वर द्वारा मनुष्य को इस्तेमाल करने के विषय में

परमेश्वर द्वारा मनुष्य को इस्तेमाल करने के विषय में


ऐसे लोगों के अतिरिक्त जिन्हें पवित्र आत्मा का निर्देश और अगुवाई प्राप्त है, कोई भी स्वतंत्र रूप से जीवन जीने में सक्षम नहीं है, क्योंकि उन्हें परमेश्वर द्वारा इस्तेमाल किए गए लोगों की सेवकाई और उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इस प्रकार, परमेश्वर हर पीढ़ी में अलग-अलग लोगों को खड़ा करता है, जो उसके कार्य के लिए कलीसिया के मार्गदर्शन के लिए व्यस्त और कार्यरत रहते हैं। कहने का अर्थ यह है कि परमेश्वर का कार्य उन लोगों द्वारा होना चाहिए जिन पर वह अनुग्रह करता है और जिनको वह प्रमाणित करता है; पवित्र आत्मा को कार्य करने के लिए उनके भीतर के उस भाग का इस्तेमाल करना चाहिए जो उपयोग के योग्य है, और पवित्र आत्मा द्वारा सिद्ध किए जाने से वे परमेश्वर के द्वारा इस्तेमाल करने के लिए उपयुक्त बनाए जाते हैं। मनुष्य का उन लोगों द्वारा मार्गदर्शन होना चाहिए जिनको परमेश्वर ने इस्तेमाल किया है, क्योंकि मनुष्य की समझने की क्षमता कम है; परमेश्वर द्वारा मूसा के इस्तेमाल में भी ऐसा ही था, जिसमें उसने उस समय इस्तेमाल के लिए बहुत कुछ उचित पाया, और जो उसने परमेश्वर का कार्य करने के लिए उस समय इस्तेमाल किया। इस अवस्था में, परमेश्वर मनुष्य के भाग का लाभ उठाते हुए उसे इस्तेमाल करता है जो कि पवित्र आत्मा द्वारा कार्य करने के लिए उपयोग किया जा सकता है और पवित्र आत्मा उसे निर्देश भी देता है और साथ ही बचे हुए अंश को जिसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, सिद्ध बनाता है।

सोमवार, 15 जुलाई 2019

सत्य को समझ लेने के बाद उसका अभ्यास करो

सत्य को समझ लेने के बाद उसका अभ्यास करो

परमेश्वर के कार्य और वचन का अभिप्राय तुम लोगों के स्वभाव में एक परिवर्तन लाना है; उसका उद्देश्य मात्र यह नहीं है कि तुम लोग उन्हें समझो या पहचानो और उन्हें अंत तक रखे रहो। उस व्यक्ति के समान जिसके पास प्राप्त करने की योग्यता है, तुम लोगों को परमेश्वर के वचन को समझने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि परमेश्वर के अधिकतर वचन मानवीय भाषा में लिखे गए हैं जो समझने में बहुत आसान हैं। उदाहरण के लिए, तुम लोग जान सकते हो जो परमेश्वर तुमसे चाहता है कि तुम समझो और उसका अभ्यास करो; यह कुछ ऐसा है जिसे एक उचित व्यक्ति, जिसके पास समझने की क्षमता है, उसके करने योग्य होना चाहिए। परमेश्वर अब जो कहता है वह विशेष रूप से स्पष्ट और पारदर्शी है, और परमेश्वर बहुत सी चीज़ों, जिस पर लोगों ने विचार नहीं किया है, या मनुष्य की विभिन्न परिस्थितियों की ओर संकेत करता है।

शुक्रवार, 12 जुलाई 2019

वह व्यक्ति उद्धार प्राप्त करता है जो सत्य का अभ्यास करने को तैयार है

वह व्यक्ति उद्धार प्राप्त करता है जो सत्य का अभ्यास करने को तैयार है

बहुत पहले ही, उपदेशों में उचित कलीसिया जीवन होने की आवश्यकता का उल्लेख किया गया था। तो ऐसा क्यों है कि कलीसिया के जीवन में अभी तक सुधार नहीं हुआ है, और अभी भी वही पुरानी बात है? क्यों जीवन का एक बिल्कुल नया और अलग तरीका नहीं है? क्या नब्बे के दशक के एक व्यक्ति का एक बीते युग के सम्राट की तरह रहना उचित होगा? यद्यपि भोजन और पेय शायद ही कभी पिछले युग में चखे गए व्यंजन होंगे, कलीसिया की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। यह पुरानी मदिरा को एक नई बोतल में डालने की तरह है। तो परमेश्वर के इतना कहने का क्या लाभ है? अधिकांश जगहों पर कलीसिया बिल्कुल भी नहीं बदला है। मैंने इसे अपनी आँखों से देखा है और यह मेरे ह्रदय में स्पष्ट है; यद्यपि मैंने स्वयं के लिए कलीसिया के जीवन का अनुभव नहीं किया है, मैं कलीसिया सभाओं की परिस्थितियों को बहुत अच्छे से जानता हूँ।

गुरुवार, 4 जुलाई 2019

मात्र सत्य का अभ्यास करना ही वास्तविकता रखना है

मात्र सत्य का अभ्यास करना ही वास्तविकता रखना है


परमेश्वर के वचनों की निर्लज्जतापूर्वक व्याख्या करने के योग्य होने का अर्थ यह नहीं है कि वास्तविकता पर तुम्हारा अधिकार है—बातें इतनी भी साधारण नहीं है जितनी तुम ने कल्पना की थी। वास्तविकता पर तुम्हारा अधिकार है या नहीं, यह उस बात पर आधारित नहीं है, जो तुम कहते हो, अपितु यह उस बात पर आधारित है, जो तुम जीते हो। जब परमेश्वर के वचन तुम्हारा जीवन और तुम्हारी स्वाभाविक अभिव्यक्ति बन जाती है, मात्र इसे ही वास्तविकता गिना जाता है और मात्र इसे ही तुम्हारे ज्ञान पर अधिकार रखने और तुम्हारी वास्तविक कद-काठी के रूप में गिना जाता है। तुम्हें लम्बे समय तक परीक्षा का सामना करना अनिवार्य है, और तुम्हें उस समानता से जीवनयापन करने के योग्य होना अनिवार्य है, जिसकी अपेक्षा परमेश्वर तुम से करता है; यह मात्र दिखावा नहीं होना चाहिए; परन्तु तुम में यह स्वाभाविक रूप से प्रवाहित हो।

मंगलवार, 2 जुलाई 2019

परमेश्वर के साथ तुम्हारा संबंध कैसा है?

परमेश्वर के साथ तुम्हारा संबंध कैसा है?


परमेश्वर में विश्वास करने में तुम्हें कम से कम परमेश्वर के साथ एक सामान्य संबंध रखने के विषय का समाधान करना चाहिए। परमेश्वर के साथ सामान्य संबंध के बिना परमेश्वर में विश्वास करने का महत्व खो जाता है। परमेश्वर के साथ एक सामान्य संबंध को स्थापित करना परमेश्वर की उपस्थिति में अपने हृदय को शांत करने के द्वारा ही किया जा सकता है। परमेश्वर के साथ एक सामान्य संबंध को स्थापित करने का अर्थ है परमेश्वर के किसी भी कार्य पर संदेह न करना या उसका इनकार न करना, बल्कि उसके प्रति समर्पित रहना, और इससे बढ़कर इसका अर्थ है परमेश्वर की उपस्थिति में सही इरादों को रखना, स्वयं के बारे में न सोचते हुए हमेशा परमेश्वर के परिवार की बातों को सबसे महत्वपूर्ण विषय के रूप में सोचना, फिर चाहे तुम कुछ भी क्यों न कर रहे हो, परमेश्वर के अवलोकन को स्वीकार करना और परमेश्वर के प्रबंधनों के प्रति समर्पण करना। परमेश्वर की उपस्थिति में तुम जब भी कुछ करते हो तो तुम अपने हृदय को शांत कर सकते हो; यदि तुम परमेश्वर की इच्छा को नहीं भी समझते, फिर भी तुम्हें अपनी सर्वोत्तम योग्यता के साथ अपने कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए। परमेश्वर की इच्छा के प्रकट होने की प्रतीक्षा करने में कभी देर नहीं होती, और फिर तुम इसे कार्य में लागू करो। जब परमेश्वर के साथ तुम्हारा संबंध सामान्य हो जाता है, तब तुम्हारा संबंध लोगों के साथ भी सामान्य होगा। सब कुछ परमेश्वर के वचनों पर स्थापित है।

सोमवार, 1 जुलाई 2019

वास्तविकता पर अधिक ध्यान

वास्तविकता पर अधिक ध्यान


हर व्यक्ति को परमेश्वर द्वारा पूर्ण किए जाने की संभावना है, इसलिए सभी को समझना चाहिए कि परमेश्वर की कौन सी सेवा सबसे ज्यादा परमेश्वर के प्रयोजनों के अनुरूप है। अधिकांश लोगों को यह नहीं पता है कि परमेश्वर में विश्वास करने का क्या अर्थ है और उन्हें पता नहीं है कि क्यों परमेश्वर पर विश्वास करना चाहिए। इसका मतलब यह है कि अधिकांश लोगों को परमेश्वर के कार्य की या परमेश्वर की प्रबंधन योजना के उद्देश्य की समझ नहीं है। वर्तमान तक, अधिकांश लोग अभी भी यह सोचते हैं कि परमेश्वर में विश्वास करना स्वर्ग जाने और उनकी अपनी आत्माओं को बचाने के बारे में है। उनको अभी भी परमेश्वर में विश्वास करने के विशेष महत्व के बारे में कुछ पता नहींहै, और इसके अलावा, उन्हें परमेश्वर की प्रबंधन योजना में उनके सबसे महत्वपूर्ण कार्य के बारे में कोई भी समझ नहीं है। अपने स्वयं के सभी प्रकार के कारणों के लिए, लोग परमेश्वर के कार्य में कोई रुचि नहीं लेते हैं और परमेश्वर के प्रयोजनों या परमेश्वर की प्रबंधन योजना के बारे में नहीं सोचते हैं। इस धारा के व्यक्तियों के रूप में, प्रत्येक व्यक्ति को यह जानना चाहिए कि परमेश्वर की संपूर्ण प्रबंधन योजना का उद्देश्य क्या है, वे तथ्य जो परमेश्वर ने पहले ही पूरे कर लिए हैं, परमेश्वर ने लोगों के इस समूह को क्यों चुना है, इसके लक्ष्य और महत्व क्या हैं, और परमेश्वर इस समूह में क्या प्राप्त करना चाहता है।

रविवार, 30 जून 2019

आज्ञाओं का पालन करना और सत्य का अभ्यास करना

आज्ञाओं का पालन करना और सत्य का अभ्यास करना


व्यवहार में, आज्ञाओं को सत्य के अभ्यास से जोड़ा जाना चाहिए। आज्ञाओं का पालन करते हुए, व्यक्ति को सत्य का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। सत्य का अभ्यास करते समय, व्यक्ति को आज्ञाओं के सिद्धान्तों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए या आज्ञाओं के विपरीत नहीं जाना चाहिए। वह कीजिये जो परमेश्वर तुम सबसे किए जाने की अपेक्षा करता है। आज्ञाओं में बने रहना और सत्य का अभ्यास करना परस्पर संबद्ध हैं, परस्पर विरोधी नहीं हैं। तुम जितना अधिक सत्य का अभ्यास करते हो, उतना ही अधिक तुम आज्ञाओं के सार-तत्व को बनाए रखते हो। तुम जितना अधिक सत्य का अभ्यास करोगे, उतना ही अधिक तुम परमेश्वर के वचनों को समझोगे जैसा आज्ञाओं में अभिव्यक्त है। सत्य का अभ्यास करना और आज्ञाओं में बने रहना, परस्पर विरोधी कार्य नहीं हैं, बल्कि इसके बजाए परस्पर संबद्ध हैं। आरंभ में, मनुष्य द्वारा आज्ञाओं का पालन करने के बाद ही वह सत्य का अभ्यास कर सकता है और पवित्र आत्मा से ज्ञानप्राप्त प्राप्त कर सकता है। किन्तु यह परमेश्वर का मूल अभिप्राय नहीं है। परमेश्वर अपेक्षा करता है कि तुम ह्रदय से परमेश्वर की आराधना करो, बस यूँ ही अच्छे व्यवहार का अभ्यास करने के लिए नहीं।

सोमवार, 24 जून 2019

दुष्टों को निश्चय ही दण्ड दिया जायेगा

इस बात का निरीक्षण करना कि क्या तुम जो कुछ भी करते हो उसमें धार्मिकता का अभ्यास करते हो, और क्या तुम्हारी समस्त क्रियाओं की परमेश्वर द्वारा निगरानी की जाती है, ये परमेश्वर में विश्वास करनेवालों के स्वभावजन्य सिद्धांत हैं। तुम लोग धर्मी कहलाओगे क्योंकि तुम लोग परमेश्वर को संतुष्ट करने में सक्षम हो, और क्योंकि तुम लोग परमेश्वर की देखभाल और सुरक्षा को स्वीकार करते हो। परमेश्वर की नज़र में, वे सब जो परमेश्वर की देखभाल, सुरक्षा और पूर्णता को स्वीकार करते हैं और जो उसके द्वारा प्राप्त कर लिए जाते हैं, वे धर्मी हैं और परमेश्वर द्वारा प्यार से देखे जाते हैं। तुम लोग अभी इसी समय परमेश्वर के वचनों को जितना अधिक स्वीकार करते हो, उतना ही अधिक तुम परमेश्वर की इच्छा को प्राप्त करने और समझने में सक्षम हो जाते हो, और इस प्रकार तुम उतना ही अधिक परमेश्वर के वचनों को जी सकते हो और उसकी अपेक्षाओं को संतुष्ट कर सकते हो। यह तुम लोगों के लिए परमेश्वर का आदेश है, और वह है जिसे तुम लोगों को प्राप्त करना चाहिए।

रविवार, 23 जून 2019

प्रतिज्ञाएं उनके लिए जो पूर्ण बनाए जा चुके हैं

प्रतिज्ञाएं उनके लिए जो पूर्ण बनाए जा चुके हैं


वह क्या मार्ग है जिसके माध्यम से परमेश्वर लोगों को पूर्ण करता है? कौन-कौन से पहलू उसमें शामिल हैं? क्या तू परमेश्वर के द्वारा पूर्ण होना चाहता है? क्या तू परमेश्वर का न्याय और उसकी ताड़ना को ग्रहण करना चाहता है? तू इन प्रश्नों से क्या समझता है? यदि तू ऐसे ज्ञान की चर्चा नहीं कर सकता है तब यह स्पष्ट करता है कि तू अब तक परमेश्वर के कार्य को नहीं जान पाया और पवित्र आत्मा के द्वारा तू बिल्कुल भी प्रबुद्ध नहीं बनाया गया। ऐसा व्यक्ति पूर्ण नहीं बनाया जा सकता है। उन्हें अनुग्रह का एक छोटा सा भाग ही आनंद करने के लिए मिल सकेगा और यह लंबे समय के लिए काम नहीं आ पाएगा। यदि कोई केवल परमेश्वर के अनुग्रह का आनंद उठाए, तो वह परमेश्वर के द्वारा पूर्ण नहीं बनाया जा सकता है। कुछ लोग शारीरिक शांति और आनंद को पाकर संतुष्ट हो पाते होंगे, शत्रुता या किसी दुर्भाग्य के बिना सरल सा जीवन, परिवार में बिना किसी लड़ाई या झगड़े के शांति से जीवन व्यतीत कर संतुष्ट रह पाते होंगे। वे यह भी विश्वास कर सकते हैं कि यही परमेश्वर की आशीष है, पर सच्चाई तो यह है, यह परमेश्वर का केवल अनुग्रह है।

शनिवार, 22 जून 2019

एक सामान्य आत्मिक जीवन लोगों की सही मार्ग पर अगुवाई करता है

एक सामान्य आत्मिक जीवन लोगों की सही मार्ग पर अगुवाई करता है



तुम लोग परमेश्वर के विश्वासी होने के मार्ग में बहुत ही थोड़ा चले हो, और तुम लोगों के लिए सही मार्ग पर प्रवेश करना अभी बाकी है, अतः तुम लोग परमेश्वर के स्तर को प्राप्त करने से अभी भी दूर हो।इस समय, तुम लोगों की क्षमता उसकी माँगों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।तुम लोगोंकी योग्यता और साथ ही साथ तुम लोगों के आंतरिक भ्रष्ट स्वभाव के कारण तुम लोग हमेशा परमेश्वर के कार्य को लापरवाही के साथ देखते हो और इसे गंभीरता से नहीं लेते। यह तुम लोगों की सबसे बड़ी कमी है। इसकेसाथ-साथ, तुम लोग पवित्र आत्मा के मार्ग को ढूँढने में असमर्थ हो। तुम लोगों में से अधिकाँश इसे नहीं समझते और इसे स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते। इससे बढ़कर, तुम लोगों में से अधिकाँश इस विषय पर कोई ध्यान नहीं देते, और इसके बारे में बहुत ही कम गंभीर हो। यदि तुम लोग इसी तरह से व्यवहार करते रहोगे और पवित्र आत्मा के कार्य को नहीं जानोगे तो परमेश्वर के विश्वासी के रूप में जो मार्ग तुम लोग लेते हो वह निरर्थक होगा। यह इसलिए है क्योंकि तुम लोग अपनी सामर्थ्य में परमेश्वर की इच्छा को पूरा करने के प्रयास में सब कुछ नहीं करते हो, और क्योंकि तुम लोग परमेश्वर के साथ अच्छी तरह से सहयोग नहीं करते। ऐसा नहीं है कि परमेश्वर ने तुम पर पर कार्य नहीं किया है, या कि पवित्र आत्मा ने तुम्हें प्रेरित नहीं किया है। यह इसलिए है कि तुम इतने लापरवाह हो कि तुम पवित्र आत्मा के कार्य को गंभीरता से नहीं लेते। तुम्हें इसी समय चीजों को बदलना होगा और पवित्र आत्मा की अगुवाई वाले मार्ग में चलना होगा। आज का मुख्य विषय यही है। "पवित्र आत्मा की अगुवाई वाला मार्ग" यह है कि लोग अपनी आत्मा में प्रबुद्धता को प्राप्त करें, वे परमेश्वर के वचन के ज्ञान को प्राप्त करें, वे अपने सामने के मार्ग के विषय में स्पष्टता प्राप्त करें, और वे कदम दर कदम सत्य में प्रवेश कर सकें, और परमेश्वर को अधिक से अधिक समझ सकें। पवित्र आत्मा की अगुवाई वाला मार्ग मुख्यतः यह है कि लोग परमेश्वर के वचन की स्पष्ट समझ पाएँ जो कि भटकाव और गलत धारणाओं से दूर हो, ताकि वे उसमें चल सकें। इस प्रभाव को प्राप्त करने के लिए तुम लोगों को परमेश्वर के साथ तालमेल में कार्य करने, कार्य में लाने के लिए सही मार्ग को ढूँढने, और पवित्र आत्मा की अगुवाई वाले मार्ग में चलने की आवश्यकता होगी। यह मनुष्य की ओर से सहयोग से संबंधित है, अर्थात् परमेश्वर की माँगों को पूरा करने के लिए जो तुम लोग करते हो, और सही मार्ग में प्रवेश करने के लिए तुम लोग कैसा आचरण करते हो।

शुक्रवार, 21 जून 2019

परमेश्वर के साथ एक उचित संबंध स्थापित करना बहुत महत्वपूर्ण है

परमेश्वर के साथ एक उचित संबंध स्थापित करना बहुत महत्वपूर्ण है

तहेदिल से परमेश्वर की आत्मा को स्पर्श करके लोग परमेश्वर पर विश्वास करते हैं, उससे प्रेम करते हैं, और उसे संतुष्ट करते हैं, और इस प्रकार वे परमेश्वर की संतुष्टि प्राप्त करते हैं; जब वे तहेदिल से परमात्मा के शब्दों को समझते हैं, तो परमेश्वर की आत्मा का उन पर भावनात्मक प्रभाव पड़ता है। यदि तुम एक उचित आध्यात्मिक जीवन प्राप्त करना चाहते हो और परमेश्वर के साथ एक उचित संबंध स्थापित करना चाहते हैं, तो तुमको पहले उसे अपना हृदय अर्पित करना होगा, और अपने हृदय को उनके सामने शांत करना होगा। अपने पूरे हृदय को परमेश्वर की स्तुति में डुबोकर ही तुम धीरे-धीरे एक उचित आध्यात्मिक जीवन का विकास कर सकते हो। यदि लोग परमेश्वर को अपना हृदय अर्पित नहीं करते हैं और उस पर पूरी तरह विश्वास नहीं करते हैं, और अगर उनका दिल उन्हें महसूस नहीं करता है और वे परमेश्वर के बोझ को अपना बोझ नहीं मानते हैं, तो जो कुछ भी वो कर रहे हैं उससे केवल परमेश्वर को धोखा दे रहे हैं, और ये धार्मिक व्यक्तियों का केवल व्यवहार है—ये परमेश्वर की प्रशंसा प्राप्त नहीं कर सकता है।

गुरुवार, 20 जून 2019

सात गर्जनाएँ—भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर को महिमा


सात गर्जनाएँ—भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे


मैं अपना कार्य अन्यजाति देशों में फैला रहा हूँ। मेरी महिमा पूरे ब्रह्माण्ड में चमकती है; मेरी इच्छा कुछ यत्र-तत्र फैले लोगों में समाहित है, सब मेरे हाथ के इशारों पर चलते हैं और उन कामों को प्रचारित करते हैं जो मैंने उन्हें सौंपे हैं। इस बिंदु से आगे, सभी लोगों को एक दूसरे विश्व में लाते हुए, मैंने एक नए युग में प्रवेश किया है। जब मैं अपनी "मातृभूमि" लौटा तो मैंने अपनी मूल योजना के कार्य का एक और भाग आरम्भ किया, ताकि इंसान मुझे और गहराई से जान जाए। मैं दुनिया को पूरी समग्रता में देखता हूं और सोचता हूं कि यह मेरे कार्य के लिए अनुकूल समय है, इसलिए इधर-उधर जाता हूँ और इंसान पर अपना नया कार्य करता हूँ। आखिरकार, यह एक नया युग है और मैं नए युग में नए लोगों को लेने के लिये नया काम लाया हूं और जिन्हें मैं हटा दूंगा उन्हें किनारे कर देता हूं। बड़े लाल अजगर के देश में, मैंने ऐसा कार्य किया है जो लोगों के लिए अकल्पनीय है, जिससे वे हवा में उड़ जाएंगे, जिसके बाद उनमें से काफी लोग हवा के तेज़ बहाव में दूर चले जाएंगे।

बुधवार, 19 जून 2019

एक सामान्य अवस्था में प्रवेश कैसे करें

एक सामान्य अवस्था में प्रवेश कैसे करें


परमेश्वर के वचनों के प्रति लोग जितने अधिक ग्रहणशील होते हैं, वे उतने ही अधिक प्रबुद्ध हो जाते हैं और परमेश्वर के ज्ञान का अनुसरण करने के लिए उन्हें उतनी ही अधिक भूख और प्यास होती है। केवल उनको जो परमेश्वर के वचनों को पाते हैं, अधिक गहरे और समृद्ध अनुभव प्राप्त होते हैं; केवल वे ही हैं जिनके जीवन अधिक से अधिक फलते-फूलते हैं। हर कोई जो जीवन का अनुसरण करता है, उन सब को इसे ऐसे मानना चाहिए जैसे कि यह उनका अपना काम हो, और उनकी यह भावना होनी चाहिए कि वे परमेश्वर के बिना नहीं रह सकते, परमेश्वर के बिना एक भी सफलता नहीं है, और परमेश्वर के बिना सब शून्य है। उन्हें पवित्र आत्मा की उपस्थिति के बिना कुछ भी न करने का संकल्प करना चाहिए, और यदि परमेश्वर के वचनों को पढ़ने के उनका कार्य फल न दे तो अन्य कुछ भी करने के लिए अनिच्छुक होना चाहिए। उन्हें लिप्त नहीं होना चाहिए। जीवन के अनुभव परमेश्वर के ज्ञान और मार्गदर्शन के माध्यम से आते हैं, और वे तुम सब के व्यक्तिपरक प्रयासों का फल भी हैं। तुम सभी के पास अपने जीवन के अनुभव में अपने लिए बहाने न करने की आवश्यकता होनी चाहिए।

शुक्रवार, 14 जून 2019

तुम्हें सत्य के लिए जीना चाहिए क्योंकि तुम्हें परमेश्वर में विश्वास है

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन, परमेश्वर में विश्वास, परमेश्वर के पास वापस


तुम्हें सत्य के लिए जीना चाहिए क्योंकि तुम्हें परमेश्वर में विश्वास है


एक सामान्य समस्या जो सभी मनुष्यों में पाई जाती है कि वे सत्य को समझते तो हैं लेकिन उसे अभ्यास में नहीं ला सकते हैं। एक तथ्य यह है कि मनुष्य मूल्य चुकाने के लिए तैयार नहीं है, और दूसरा यह है कि मनुष्य की सूझ-बूझ बहुत अपर्याप्त है; वह अतीत की उन कई कठिनाईयों की उपेक्षा करने में असमर्थ है जो वास्तविक जीवन में विद्यमान हैं और नहीं जानता है कि कैसे उन्हें उचित रूप से अभ्यास करे। चूँकि मनुष्य के पास सत्य का बहुत कम अनुभव, कमज़ोर क्षमता, और सत्य की सीमित समझ है, इसलिए वह उन कठिनाईयों को हल करने में असमर्थ है जिनका सामना वह जीवन में करता है। वह परमेश्वर में अपने विश्वास के लिए सिर्फ़ दिखावटी प्रेम कर सकता है, मगर परमेश्वर को अपने रोज़मर्रा के जीवन में लाने में असमर्थ है। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर परमेश्वर है, और जीवन जीवन है, मानो कि मनुष्य का अपने जीवन में परमेश्वर के साथ कोई भी सम्बंध नहीं है। यही सभी मनुष्य मानते हैं।

गुरुवार, 13 जून 2019

नये युग की आज्ञाएँ

नये युग की आज्ञाएँ


तुम लोगों से परमेश्वर के वचनों से सुसज्जित होने के लिए कहा गया है, यह कहा गया है कि इस बात की परवाह किए बिना कि तुम लोगों के लिए क्या व्यवस्थित किया जाता है, सब कुछ गुप्त रूप से परमेश्वर के स्वयं के हाथ से आयोजित किया जाता है, और यह कि तुम लोगों की गंभीर प्रार्थनाओं या अनुनय-विनय की कोई आवश्यकता नहीं है—वे सब व्यर्थ हैं। परंतु वर्तमान स्थिति के संदर्भ में जो व्यवहारिक समस्याएँ तुम लोगों के सामने आ रही हैं, वे तुम लोगों के लिये अकल्पनीय हैं। यदि तुम लोग केवल परमेश्वर की व्यवस्थाओं की प्रतीक्षा करते हो, तो तुम लोगों की प्रगति बहुत धीमी होगी, और उनके लिए जो नहीं जानते हैं कि अनुभव कैसे करें, अत्यधिक निष्क्रियता होगी। इस प्रकार यदि तुम इन बातों की सच्ची प्रकृति का पता लगाने में असमर्थ हो, तो तुम अपने अनुभव करने में संभ्रमित और अनाड़ी हो। यदि तुममें कोई वास्तविकता नहीं किंतु केवल वचन हैं, तो क्या यह ग़लती का संकेत नहीं है? तुम लोगों में, इस समूह में बहुत सी गलतियाँ दिखाई देती हैं। आज "सेवा करने वालों" के रूप में तुम लोग इस तरह की परीक्षाओं को प्राप्त करने में अक्षम हो, या अन्यथा परमेश्वर के वचनों से संबंधित अन्य शुद्धिकरणों की कल्पना करने या प्राप्त करने में अक्षम हो, लेकिन तुम लोगों को उन बहुत सी बातों का पालन अवश्य करना चाहिए जिन्हें अभ्यास में लाने की तुम लोगों से अपेक्षा की जाती है।