菜单

घर
परमेश्वर से प्रेम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर से प्रेम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 सितंबर 2019

Hindi Worship Song | परमेश्वर का प्रेम घेर लेता है मुझे | Thank and Praise the Lord for His Grace


Hindi Worship Song | परमेश्वर का प्रेम घेर लेता है मुझे | Thank and Praise the Lord for His Grace


पूरब से निकल रहा सूरज धार्मिकता का।
ओ परमेश्वर! तेरी महिमा फैली स्वर्ग और पृथ्वी पर।
सुंदर परमेश्वर, मेरे दिल को घेरे है तेरा प्यार।
जो चाहते हैं सत्य, वो करते परमेश्वर से प्यार।
चाहे मैं सुबह जागूँ अकेले,
मुझे मिलता आनंद परमेश्वर के शब्द पर लगाकर ध्यान।
ये कोमल शब्द जैसे बोले गए एक प्रेम से भरी माँ के;
ये न्याय के शब्द जैसे बोले गए एक सख्त पिता के (हे...)
नहीं करती मैं प्यार दुनिया में किसी और चीज़ को,
प्रेम करती हूँ मैं पूरे दिल से केवल सर्वशक्तिमान परमेश्वर को।

शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

सभी के द्वारा अपना कार्य करने के बारे में

सभी के द्वारा अपना कार्य करने के बारे में


वर्तमान धारा में, हर एक व्यक्ति जो सच में परमेश्वर से प्रेम करता है उसके पास परमेश्वर द्वारा उसे पूर्ण किए जाने का अवसर होता है। भले ही वे युवा हों या वृद्ध, जब तक वे अपने हृदय में परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता और उसके लिए सम्मान रखते हैं, वे उसके द्वारा पूर्ण किए जाने के योग्य रहेंगे। परमेश्वर लोगों को उनके भिन्न भिन्न कार्यों के अनुसार पूर्ण करता है। जब तक तू अपने सामर्थ्य में सब कुछ करता है और अपने आपको परमेश्वर के कार्य हेतु समर्पित करते है तो तू उसके द्वारा पूर्ण किए जाने के योग्य रहेगा। वर्तमान समय में तुम लोगों में से कोई भी पूर्ण नहीं है। कभी कभी तुम लोग एक प्रकार का कार्य करने में सक्षम होते हो और कभी कभी दो प्रकार के कार्य करने में सक्षम होते हो; जब तक तुम लोग अपना सारा सामर्थ्य परमेश्वर को दे देते हो और अपने आपको उसके लिए खपा देते हो, तब अंत में तुम सब परमेश्वर द्वारा पूर्ण किए जाओगे।

शुक्रवार, 28 जून 2019

Hindi Prayer Song | सच्ची प्रार्थना में प्रवेश कैसे किया जाता है (Lyrics)



Hindi Prayer Song | सच्ची प्रार्थना में प्रवेश कैसे किया जाता है (Lyrics)


प्रार्थना के दौरान तुम्हारा दिल, ईश्वर के समक्ष, होना चाहिए शांत,
और तुम्हारा दिल होना चाहिए खरा।
जब ईश्वर से प्रार्थना करो उससे करो वार्तालाप।
न धोखा दो उसको उन वचनों से जो सिर्फ मीठी हों।
परमेश्वर के समक्ष तुम्हारा दिल ख़ामोशी से रहेगा।
और तुम्हारे लिए निर्धारित वातावरण में,
तुम खुद को जानोगे और नफरत करोगे।
तुम खुद से नफरत करोगे, खुद को त्यागोगे।

गुरुवार, 9 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-पतरस के जीवन पर

पतरस के जीवन पर

पतरस एक उदाहरण है जिसका परिचय परमेश्वर ने मानवजाति से करवाया था, और वह एक सुप्रसिद्ध व्यक्ति है। ऐसा क्यों है कि एक ऐसे साधारण व्यक्ति को परमेश्वर के द्वारा एक उदाहरण के रूप में रखा गया और जिसकी बाद में आने वाली पीढ़ियों के द्वारा प्रशंसा की गई? निस्संदेह, इसका उल्लेख किए जाने की आवश्यकता नहीं है कि यह परमेश्वर के लिए उसके प्रेम की अभिव्यक्ति और संकल्प से अलग नहीं किया जा सकता है। जहाँ कहीं परमेश्वर के लिए पतरस के प्रेमी हृदय को अभिव्यक्त किया गया और जो उसके जीवन भर का अनुभव था, हमें उस समय की संस्कृति पर एक नज़र डालने और उस समय के उस पतरस को देखने के लिए, हमें अनुग्रह के युग में लौटना होगा।

रविवार, 28 अप्रैल 2019

Indian Christian Dance | Christian Dance | परमेश्वर की महिमा गाते, हम मिलकर आनंद मनाते | Sing and Dance to Praise God



Indian Christian Dance | Christian Dance | परमेश्वर की महिमा गाते, हम मिलकर आनंद मनाते | Sing and Dance to Praise God


जय बोलें और आनंद करें!
जय बोलें और आनंद करें!
जय बोलें और आनंद करें!
जय बोलें और आनंद करें!
स्वभाव प्रभु का प्यारा है,
हम सबका है फ़र्ज़ गवाही दें, और प्रभु की जय बोलें।
जय बोलें, जय बोलें। जय बोलें, जय बोलें।
प्यारे भाइयो और बहनो, आपस में हम बेहद ख़ुश हैं,
हम ढोल बजाएं, नाचें-गाएं
देहधारी परमेश्वर की नवयुग की शुरुआत पर,
परमेश्वर की हम, जय बोलें,
जय बोलें। जय बोलें, जय बोलें।

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019

Hindi Christian Dance Video | जो तहेदिल से परमेश्वर से प्यार करते हैं वे सभी ईमानदार लोग हैं



Hindi Christian Dance Video | जो तहेदिल से परमेश्वर से प्यार करते हैं वे सभी ईमानदार लोग हैं


बच्चे की तरह शुद्ध और ईमानदार,
जीवंत, युवा ऊर्जा से भरपूर,
मानो फ़रिश्ते हों दुनिया में आए हुए।
कोई झूठ नहीं, कोई धोखेबाज़ी या कपट नहीं,
खुले, ईमानदार दिल के साथ वे जीते हैं गरिमा के साथ।
देते हैं अपना दिल परमेश्वर को, परमेश्वर करता है उन पर भरोसा।
यही हैं वे ईमानदार लोग जिन्हें परमेश्वर करता है प्यार।
परमेश्वर के वचनों के मार्गदर्शन में हर दिन रहते हुए,
मुझे मिलता है परमेश्वर का आशीष, पवित्र आत्मा करता है मेरी रहनुमाई।
स्वीकार करती हूं मैं परमेश्वर की समीक्षा और जीती हूं उसके सामने।

मंगलवार, 23 अप्रैल 2019

परमेश्वर के गवाहों के लिए स्वभाव में बदलाव आवश्यक है



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन
  • परमेश्वर के गवाहों के लिए स्वभाव में बदलाव आवश्यक है 
  • I
  • परमेश्वर के विविध कार्यों से आता है,
  • इन्सान के स्वभाव में बदलाव।
  • इन बदलावों के बिना, मुमकिन नहीं इन्सान का परमेश्वर के हृदयानुसार बनना,
  • और उसकी गवाही देना।
  • इन्सान के स्वभाव में बदलाव दर्शाता है,
  • शैतान और अँधेरे से वो मुक्त हुआ है।
  • वो है सच में परमेश्वर के कार्य का नमूना।
  • है मुताबिक परमेश्वर के दिल के और है गवाह उसका।

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019

परमेश्वर में आस्था की राह, है राह उससे प्यार करने की



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन

  • परमेश्वर में आस्था की राह, है राह उससे प्यार करने की 

  • परमेश्वर में आस्था की राह
  • है राह उससे प्यार करने की।
  • यदि तुम ईश्वर में आस्था रखते हो,
  • तुम्हें उसके प्रति प्रेम रखना चाहिए।
  • I
  • ईश्वर से प्रेम का अर्थ नहीं है
  • केवल उसके प्रेम को चुकाना,
  • ना ही है करना प्रेम विवेक द्वारा उससे,
  • बल्कि ईश्वर के प्रति है रखना शुद्ध प्रेम।
  • विवेक नहीं जगायेगा ईश्वर के लिए प्रेम।
  • जब तुम महसूस करो उसकी सुंदरता,
  • तुम्हारी रूह को छूएगा परमेश्वर,
  • तुम्हारा विवेक अपना कार्य करेगा।

मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

इरादा पक्का है परमेश्वर के अनुसरण का



  • आराधना गीत

  • I
  • परमेश्वर में आज तक आस्था रखकर,
  • आख़िर देख ली है रोशनी मैंने।
  • यातना और तकलीफ़ों की पथरीली राह पर चली हूँ मैं।
  • तज दिया संसार ने मुझको, दोस्त भी दूर-दूर रहते हैं।
  • न जाने कितनी रातें प्रार्थना में, जागकर गुज़ारी हैं मैंने।
  • ग़म और ख़ुशी के न जाने, कितने आँसू बहाए हैं मैंने।
  • दौड़ती रहती हूँ दिनभर, चैन कहीं न पाया मैंने।
  • आज़ादी महज़ नाम को है,
  • इंसान का हक न देखा मैंने।

सोमवार, 25 मार्च 2019

मुश्किल डगर पर परमेश्वर का अनुसरण करो



  • आराधना गीत

  • I
  • तुम खुद को ईश्वर के लिए व्यय करते हो,
  • मैं खुद को उसे समर्पित करता हूँ,
  • छोड़ा गया परिवार के द्वारा, संसार द्वारा बदनाम किया गया।
  • ईश्वर के अनुसरण की राह बिल्कुल भी नहीं आसान।
  • मैं अपना दिल और आत्मा लगाता हूँ ईश्वर के राज्य को बढ़ाने में।
  • मैं विदा करता हूँ अपने जवानी के श्रेष्ठ सालों को।
  • आने वाले सुख-दुख का मैं स्वागत करता हूँ।

बुधवार, 20 मार्च 2019

परमेश्वर से प्रेम करने वाले लोग हमेशा के लिए उसके प्रकाश में रहेंगे



परमेश्वर से प्रेम करने वाले लोग हमेशा के लिए उसके प्रकाश में रहेंगे


अधिकांश लोगों का परमेश्वर पर विश्वास का आधार दृढ धार्मिक विश्वास होता हैः वे परमेश्वर को प्रेम करने के योग्य नहीं होते हैं, और परमेश्वर का अनुसरण केवल एक रोबोट की तरह ही कर सकते हैं, उनमें परमेश्वर के प्रति सच्ची तड़प या भक्ति नहीं होती। वे मात्र चुपचाप उसका अनुसरण करते हैं। बहुत से लोग परमेश्वर पर विश्वास करते हैं परन्तु केवल कुछ ही हैं जो उसको प्रेम करते हैं; वे केवल परमेश्वर का भय इसलिए मानते हैं क्योंकि वे तबाही से डरते हैं, या फिर वे परमेश्वर की आराधना करते हैं क्योंकि वह ऊँचा और शक्तिमान है - परन्तु उनके श्रद्धा और आदर में कोई प्रेम या वास्तविक ललक नहीं होती है। अपने अनुभवों में वे सत्य के तुच्छ विषयों को खोजते हैं, या फिर कुछ निरर्थक रहस्यों को खोजते हैं।

रविवार, 3 मार्च 2019

विजेता हैं वे जो परमेश्वर की शानदार गवाही दें



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन

  • विजेता हैं वे जो परमेश्वर की शानदार गवाही दें

  • I
  • परमेश्वर में आस्था के लिये फरमाबरदारी चाहिये,
  • परमेश्वर के कार्य का अनुभव चाहिये।
  • बहुत कार्य किया है परमेश्वर ने;
  • पूर्णता है, शुद्धिकरण है, ताड़ना है उसका काम,
  • इंसान की अपेक्षाओं के मुताबिक नहीं है उसका काम,
  • परमेश्वर के कठोर वचनों का इंसान लेता है अनुभव।

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

सभी चीज़ों में परमेश्वर के आयोजन को मैं सर्मपित हो जाऊँगा



  • आराधना गीत

  • सभी चीज़ों में परमेश्वर के आयोजन को मैं सर्मपित हो जाऊँगा 

  • I
  • परमेश्वर, तूने बनाए मानव,
  • तेरी प्रभुता उन पर राज करे।
  • तूने चुना मुझे और सक्षम किया
  • लौटने को तेरे सिंहासन के समक्ष।
  • तेरे न्याय और शुद्धिकरण द्वारा,
  • मैं साफ देख सकता हूँ तेरा सच्चा प्यार।
  • तू सब करता है शुद्ध करने और बचाने को।
  • हालांकि मैंने सहा, तेरी सद्भावना मैं देखता हूँ।

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का प्रेम मनुष्य के बीच हमेशा रहता है



  • आराधना गीत
  • परमेश्वर का प्रेम मनुष्य के बीच हमेशा रहता है 
  • I
  • आम और विनम्र व्यक्ति, तुम जीतते हो मेरे उपद्रवी दिल को।
  • देह में करते हो तुम चमत्कार।
  • तुम्हारे कदम जहाँ हैं पड़ते, तुम्हारा जीवन चमकता है।
  • तुम्हारा निर्दयी न्याय है प्यार।
  • तुम्हारी परेशानी छिपी है तुम्हारे लिखे हुए वचनों में।
  • तुम सहते हो अपमान, निस्सवार्थता से देते हो बलिदान।
  • तुम्हारा प्रेम है मेरा साथी, हमेशा रहता है मेरे दिल में।
  • तुम्हारा पूरा प्यार मिला है मुझे। विश्वास और प्यार में हमेशा के लिए।

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

अंत तक परमेश्वर के प्रति वफ़ादार



  • आराधना गीत
  • अंत तक परमेश्वर के प्रति वफ़ादार
  •  
  • I
  • जिस दिन छोड़ गए तुम हमें, चेहरे पर थी तुम्हारे मुस्कुराहट।
  • हाथ हिलाकर अलविदा किया तुमने।
  • उदास मन से देखा था हमने तुम्हें जाते हुए।
  • मुझे मालूम था कलीसिया को थी तुम्हारी ज़रूरत,
  • इसलिए रोक नहीं पाया मैं तुम्हें।
  • रखूंगा मैं वो जो सौंपा था तुमने मुझे।

बुधवार, 23 जनवरी 2019

क्या तुम हो अपने लक्ष्य के प्रति आगाह?

भजन के आॅडियो, परमेश्वर को महिमा, परमेश्वर से प्रेम,



क्या तुम हो अपने लक्ष्य के प्रति आगाह?


I
क्या तुम हो अपने लक्ष्य से अवगत?
क्या तुम अपने बोझ, फ़र्ज़, और कर्तव्यों से अवगत हो?
कहाँ है तुम्हारा वो ऐतिहासिक कर्तव्य का अहसास?
कैसे बनोगे अगले युग के मालिक तुम?
क्या तुम्हारी स्वामित्व की समझ मज़बूत है?
सभी का मालिक होने का अर्थ कैसे समझाओगे?
क्या वो सारे जीवों का मालिक है
या फिर इस पूरे भौतिक संसार का मुखिया?
कार्य के अगले कदम की क्या है तुम्हारी योजना?
जाने कितने हैं तरसते चरवाही के लिए तुम्हारी?
क्या तुम्हें नहीं लगता ये कार्य अतिभारी?
क्या तुम्हें नहीं लगता ये कार्य अतिभारी?

बुधवार, 28 नवंबर 2018

परमेश्वर का सच्चा प्रेम पाने की खोज करनी चाहिए तुम्हें


परमेश्वर के वचनों का एक भजन

परमेश्वर का सच्चा प्रेम पाने की खोज करनी चाहिए तुम्हें


I
  • आज से तुम सब को सही राह पर आना चाहिए
  • क्योंकि तुम व्यावहारिक परमेश्वर में विश्वास करते हो।
  • आस्था रखकर तुम केवल उसकी आशीष को न खोजना,
  • बल्कि उससे प्रेम करना और उसको जानना।
  • उसकी प्रबुद्धता के द्वारा और अपनी खोज से,
  • परमेश्वर को सच में समझो, अपने दिल में सच्चा प्रेम रखो।

रविवार, 21 अक्टूबर 2018

परमेश्वर के वचनों को जो संजोते हैं वे धन्य हैं


परमेश्वर के वचनों को जो संजोते हैं वे धन्य हैं


  • I
  • तैयार हैं जो परमेश्वर की निगरानी स्वीकारने को,
  • करते हैं वही अनुसरण परमेश्वर के ज्ञान का।
  • तैयार हैं वे परमेश्वर के वचन स्वीकारने को।
  • परमेश्वर की विरासत और आशीष वे पाएंगे।
  • यही वे लोग हैं जो परम भाग्यशाली हैं।
  • जिनके दिल में जगह नहीं उसकी, परमेश्वर उन्हें धिक्कारता है।

शनिवार, 20 अक्टूबर 2018

यातनाओं के दौरान सिर्फ़ विजयी लोग अडिग रहते हैं


यातनाओं के दौरान सिर्फ़ विजयी लोग अडिग रहते हैं

  • I
  • राज्य के युग में,
  • मानवता हो जाएगी पूरी,
  • राज्य के युग में हो जाएगी पूरी तरह से पूर्ण।
  • जब विजय का काम हो जाएगा पूरा,
  • तो गुज़रेंगे वे शुद्धिकरण और यातना से,
  • जब विजय हो जाएगी पूरी।
  • जो होंगे विजयी,
  • इस यातना से गुज़रकर देंगे जो गवाही,
  • वही हैं जो अंत में
  • किए जाएंगे पूर्ण, बनेंगे वही विजयी।

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018

परीक्षण माँग करते हैं आस्था की


परीक्षण माँग करते हैं आस्था की


  • I
  • इम्तहानों के वक्त कमज़ोर हो सकता है इन्सान,
  • आ सकते हैं मन में उसके गलत ख़्याल।
  • परमेश्वर की इच्छा को लेकर हो सकता है स्पष्टता का अभाव उसमें,
  • या कौन-सा मार्ग बेहतरीन है अमल वो जिस पर करे।
  • मगर अय्यूब की तरह होनी चाहिये परमेश्वर के कार्य में आस्था तुम्हारी,
  • कमज़ोर था वो, कोसा अपने जन्म के दिन को उसने,
  • मगर नकारा नहीं उसने कि देता है सबकुछ परमेश्वर,
  • कि ले भी लेता है सबकुछ परमेश्वर।