菜单

घर
परमेश्वर का स्वभाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर का स्वभाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 6 जुलाई 2019

Hindi Christian Song "मानवजाति पर परमेश्वर की दया"



Hindi Christian Song "मानवजाति पर परमेश्वर की दया"


दया का अर्थ हो सकता है, दिल से प्रेम करना।
दया का अर्थ हो सकता है, प्रेम और रक्षा करना।
दया का अर्थ हो सकता है, चोट न देना चाहना।
दया का अर्थ हो सकता है, कोमलता महसूस करना।
दया दिखा सकती है कोमल प्रेम और अनुराग।
दया का अर्थ हो सकता है हार मानना न चाहना।
दया है इन्सान के प्रति परमेश्वर की कृपा और सहनशीलता।
यह शब्द परमेश्वर के दिल और रवैये को उजागर करता है।

बुधवार, 26 जून 2019

Hindi Christian Song | बेहद दयालु और अत्यंत क्रोधी है परमेश्वर | Praise God's Righteous Disposition



Hindi Christian Song | बेहद दयालु और अत्यंत क्रोधी है परमेश्वर | Praise God's Righteous Disposition


परमेश्वर की दया और उसके क्रोध का अस्तित्व है,
ये कितना असली, कितना सच्चा है,
मगर जब अपने क्रोध को वो बेलगाम करता है,
तो उसकी पवित्रता और धार्मिकता
इंसान को परमेश्वर का वो पहलू भी दिखाते हैं
जो अपमान सहन नहीं करता।
जब इंसान परमेश्वर के आदेशों का अनुसरण और पालन कर पाता है
और परमेश्वर की अपेक्षाओं के अनुसार चल पाता है,
तो इंसान के लिये विपुल और भरपूर होती है दया परमेश्वर की।

सोमवार, 24 जून 2019

दुष्टों को निश्चय ही दण्ड दिया जायेगा

इस बात का निरीक्षण करना कि क्या तुम जो कुछ भी करते हो उसमें धार्मिकता का अभ्यास करते हो, और क्या तुम्हारी समस्त क्रियाओं की परमेश्वर द्वारा निगरानी की जाती है, ये परमेश्वर में विश्वास करनेवालों के स्वभावजन्य सिद्धांत हैं। तुम लोग धर्मी कहलाओगे क्योंकि तुम लोग परमेश्वर को संतुष्ट करने में सक्षम हो, और क्योंकि तुम लोग परमेश्वर की देखभाल और सुरक्षा को स्वीकार करते हो। परमेश्वर की नज़र में, वे सब जो परमेश्वर की देखभाल, सुरक्षा और पूर्णता को स्वीकार करते हैं और जो उसके द्वारा प्राप्त कर लिए जाते हैं, वे धर्मी हैं और परमेश्वर द्वारा प्यार से देखे जाते हैं। तुम लोग अभी इसी समय परमेश्वर के वचनों को जितना अधिक स्वीकार करते हो, उतना ही अधिक तुम परमेश्वर की इच्छा को प्राप्त करने और समझने में सक्षम हो जाते हो, और इस प्रकार तुम उतना ही अधिक परमेश्वर के वचनों को जी सकते हो और उसकी अपेक्षाओं को संतुष्ट कर सकते हो। यह तुम लोगों के लिए परमेश्वर का आदेश है, और वह है जिसे तुम लोगों को प्राप्त करना चाहिए।

सोमवार, 17 जून 2019

Hindi Christian Worship Song 2019 | शुद्ध प्रेम बिना दोष के (Lyrics)



Hindi Christian Worship Song 2019 | शुद्ध प्रेम बिना दोष के (Lyrics)


प्रेम एक शुद्ध भावना है, शुद्ध बिना किसी भी दोष के।
अपने हृदय का प्रयोग करो, प्रेम के लिए,
अनुभूति के लिए और परवाह करने के लिए।
प्रेम नियत नहीं करता, शर्तें, बाधाएँ या दूरी।
अपने हृदय का प्रयोग करो, प्रेम के लिए,
अनुभूति के लिए और परवाह करने के लिए।
यदि तुम प्रेम करते हो, तो धोखा नहीं देते हो,
शिकायत नहीं करते, ना मुँह फेरते हो,
बदले में कुछ पाने की, चाह नहीं रखते हो।

मंगलवार, 14 मई 2019

भ्रष्ट मनुष्य परमेश्वर का प्रतिनिधित्व करने में अक्षम है

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन, परमेश्वर को जानना, परमेश्वर का स्वभाव,

भ्रष्ट मनुष्य परमेश्वर का प्रतिनिधित्व करने में अक्षम है


मनुष्य, शैतान के प्रभाव के बंधन में जकड़ा हुआ, अंधकार के प्रभाव के आवरण में रह रहा है जिसमें से बच निकलने का मार्ग नहीं हैं। और मनुष्य का स्वभाव, शैतान के द्वारा संसाधित किए जाने के पश्चात्, उत्तरोत्तर भ्रष्ट होता जा रहा है। कोई कह सकता है कि परमेश्वर को वास्तव में प्यार करने में असमर्थ, मनुष्य, सदैव अपने भ्रष्ट शैतानी स्वभाव में रहा है। यह तो ऐसा है, यदि मनुष्य परमेश्वर को प्यार करने की इच्छा करता है, तो उसे स्वयं को सही मानना, स्वयं को महत्त्व देना, अहंकार, मिथ्याभिमान तथा इसी तरह की चीजों से वंचित अवश्य कर देना चाहिए जो सभी शैतान के स्वभाव से संबंधित हैं। अन्यथा, मनुष्य का प्रेम अशुद्ध प्रेम, शैतान का प्रेम है, और ऐसा प्रेम है जो परमेश्वर का अनुमोदन सर्वथा प्राप्त नहीं कर सकता है।

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VI परमेश्वर की पवित्रता (III) भाग तीन के क्रम में



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर का वचन, परमेश्वर का प्रेम, परमेश्वर का स्वभाव

परमेश्वर की पवित्रता (III)     भाग तीन के क्रम में


इस वक्त शैतान की बुराई के बारे में बात करने से हर एक को ऐसा महसूस हुआ है मानो लोग कितनी अप्रसन्नता में जीवन जीते हैं और यह कि मनुष्य का जीवन दुर्भाग्य से घिरा हुआ होता है। परन्तु अब तुम लोग कैसा महसूस करते हो जबकि मैंने परमेश्वर की पवित्रता और उस कार्य के बारे में बातचीत की है जिसे वह मनुष्य पर करता है? (अत्यधिक प्रसन्नता।) हम अब देख सकते हैं कि जो कुछ भी परमेश्वर करता है, वह सब बेदाग है जिसे वह अत्यंत परिश्रम से मनुष्य के लिए व्यवस्थित करता है। हर एक कार्य जिसे परमेश्वर करता है वह बिना किसी गलती के होता है, यानी कि यह त्रुटिहीन होता है, सुधारने, सलाह देने या कोई बदलाव करने के लिए किसी की ज़रूरत नहीं होती है।

गुरुवार, 11 अप्रैल 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VI परमेश्वर की पवित्रता (III) भाग तीन



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव, परमेश्वर को जानना

परमेश्वर की पवित्रता (III)     भाग तीन

मैं जानता हूँ कि बहुत सारे लोग अपेक्षा कर रहे हैं कि मैं कहूँ कि वास्तव में परमेश्वर की पवित्रता क्या है, परन्तु जब मैं परमेश्वर की पवित्रता के बारे में बात करता हूँ तो मैं सबसे पहले उन कार्यों के बारे में बात करूँगा जिन्हें परमेश्वर करता है। तुम लोगों को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए, तब मैं तुम लोगों से पूछूँगा कि परमेश्वर की पवित्रता वास्तव में क्या है। मैं तुम लोगों को सीधे तौर पर नहीं बताऊँगा, परन्तु इसके बजाए तुम लोगों को ही इसे पता लगाने दूँगा, इसे समझने के लिए तुम लोगों को मौका दूँगा। तुम लोग इस तरीके के बारे में क्या सोचते हो? (यह अच्छा है।) अतः ध्यान से सुनो।

बुधवार, 10 अप्रैल 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VI परमेश्वर की पवित्रता (III) भाग दो



परमेश्वर की पवित्रता (III)     भाग दो


हमने बस अभी अभी बात की है कि किस प्रकार शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए ज्ञान का इस्तेमाल करता है, अतः इसके आगे आइए हम इस विषय में बात करें कि किस प्रकार शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए विज्ञान का इस्तेमाल करता है। पहली बात, मनुष्य को भ्रष्ट करने हेतु विज्ञान के उपयोग में, मनुष्य की जिज्ञासा को संतुष्ट करने के लिए शैतान विज्ञान के नाम का उपयोग करता है, विज्ञान का अनुसंधान करने और रहस्यों की छान बीन के लिए मनुष्य की इच्छा[क] को संतुष्ट करता है। साथ ही विज्ञान के नाम में, मनुष्य के जीवन की गुणवत्ता को निरन्तर बढ़ाने के लिए शैतान उसकी भौतिक आवश्यकताओं और उसकी माँगों को संतुष्ट करता है। इसलिए शैतान, इस नाम में, मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए विज्ञान के तरीके का इस्तेमाल करता है।

मंगलवार, 9 अप्रैल 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VI परमेश्वर की पवित्रता (III) भाग एक



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर का वचन, परमेश्वर का स्वभाव, परमेश्वर का प्रेम

परमेश्वर की पवित्रता (III)     भाग एक


अपनी प्रार्थनाओं को कहने के बाद तुम लोग कैसा महसूस करते हो? (बहुत अधिक रोमांचित एवं द्रवित।) आइए हम अपनी संगति को प्रारम्भ करें। हमने पिछली बार किस विषय पर संगति की थी? (परमेश्वर की पवित्रता।) स्वयं परमेश्वर के किस पहलू से परमेश्वर की पवित्रता सम्बन्धित होती है? क्या यह परमेश्वर के सार से सम्बन्धित होती है? (हाँ।) अतः वास्तव में वह विषय क्या है जो परमेश्वर के सार से सम्बन्धित होता है? क्या यह परमेश्वर की पवित्रता है? (हाँ।) परमेश्वर की पवित्रताः यह परमेश्वर का अद्वितीय सार है।

सोमवार, 8 अप्रैल 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है V परमेश्वर की पवित्रता (II) भाग चार



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर का स्वभाव, परमेश्वर का वचन, परमेश्वर का प्रेम

परमेश्वर की पवित्रता (II)     भाग चार
(इ) शैतान सामाजिक चलन को मनुष्य को दूषित करने के लिए कैसे उपयोग करता है।
क्या सामाजिक चलन एक नई घटना है? (नहीं) तो फिर वे कब प्रारम्भ हुए? क्या यह कहा जा सकता है कि जब से शैतान ने मनुष्य को दूषित करना आरंभ किया तभी से सामाजिक चलन शुरु हुआ? (हां) सामाजिक चलन में क्या शामिल है? (कपड़ों की शैली और श्रृंगार) यह ऐसी कुछ चीज़ें हैं जिनसे लोगों का अक्सर सामना होता है। कपड़ों की शैली, फैशन, चलन यह एक छोटा पहलू है। क्या और भी कुछ है? क्या वह कहावत भी कुछ मायने रखती है जिसकी लोग अक्सर चर्चा करते हैं? क्या वह जीवनशैली भी मायने रखती है जिसकी लोग कामना करते हैं? क्या संगीत सितारे, विख्यात लोग, पत्रिकाएं और उपन्यास जिन्हें लोग पसंद करते हैं मायने रखती हैं? (हां) आपके विचार में इस चलन का कौन सा पहलू लोगों को दूषित करने के योग्य है? इन चलनों में से कौन सा आपके लिए बहुत मोहक है? कुछ लोग कहते हैं कि हम इतनी उम्र में पहुंच गए है।

शनिवार, 6 अप्रैल 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है V परमेश्वर की पवित्रता (II) भाग तीन



परमेश्वर की पवित्रता (II)     भाग तीन


जहां तक परमेश्वर की पवित्रता का सवाल है, भले ही यह एक परिचित विषय हो, कुछ लोगों के लिए यह विचार-विमर्श में थोड़ा मुश्किल हो सकता है, और विषय वस्तु कुछ गहन हो सकती है। भूतकाल में लोग परमेश्वर की पवित्रता के विषय पर बहुत कम व्यवहार करते थे, इसलिए वे उसे नहीं समझते थे। परन्तु चिंता न करें, यह समझने में मैं तुम्हारी सहायता करूंगा कि परमेश्वर की पवित्रता क्या है? मैं देखता हूं कि आपको यह ग्रहण करने में कुछ कठिन है, आइए पहले हम यह कहें: यदि आप किसी को जानना चाहते हैं तो केवल यह देखो कि वे क्या कहते हैं और उनके कार्यों का परिणाम क्या होता है, और उस व्यक्ति के तत्व को आप देखने के योग्य हो जाओगे। तो आइए, पहले हम इस दृष्टिकोण से परमेश्वर की पवित्रता को देखें। हमने कहा शैतान का तत्व बुरा और दुर्भावना पूर्ण है, इसलिए शैतान के कार्य निरंतर मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए किए गए। शैतान बुरा है इस कारण लोगों को बुरा बना दिया है, सही? क्या कोई कहेगा, "शैतान दुष्ट है, लेकिन जो इससे भ्रष्ट हुआ शायद वह पवित्र है?" क्या मज़ाक है, सही? क्या यह सम्भव है? (नहीं) इसलिए इसके बारे में इस प्रकार न सोचें, आइये हम इस बारे में इस पहलू से बात करें: शैतान बुरा है, यह उसका तत्व है और यह वास्तविक है, यह केवल ज़बानी बात नहीं है, हम शैतान पर अभियोग लाने का प्रयत्न नहीं कर रहे हैं, हम यहां सच और वास्तविकता और उसके आसपास के तथ्यों के बारे में संगति कर रहे हैं। यहां कुछ लोगों को या एक खास वर्ग को चोट पहुंच सकती है, परन्तु इसमें दुर्भावना की कोई मंशा नहीं है; आज शायद आप सुनकर थोड़ी असुविधा अनुभव करें, परन्तु जल्द कुछ दिन बाद जब आप उसे पहचानने के योग्य होंगे, तब आप अपने आपसे घ्रणा करोगे, और यह महसूस करोगे कि आज हमने जिसके विषय में बात की वह आपके लिए बहुत उपयोगी और मूल्यवान है।

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है V परमेश्वर की पवित्रता (II) भाग दो



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर का स्वभाव, परमेश्वर का वचन, यीशु मसीह

परमेश्वर की पवित्रता (II)     भाग दो


परमेश्वर के तत्व की पवित्रता के सम्बन्ध में, पिछली बार हमने संगति में इसके विषय में थोड़ा-बहुत परमेश्वर की पवित्रता को लोगों के ज्ञान की प्रेरणा के तौर पर प्रस्तुत किया था। परन्तु यह पर्याप्त नहीं है। परमेश्वर की पवित्रता को जानने के लिए यह लोगों की पूरी तरह से मदद नहीं कर सकता और न यह समझने में मदद कर सकता कि परमेश्वर की पवित्रता अनोखी है। इसके अलावा, यह पर्याप्त मात्रा में लोगों को पवित्रता के सच्चे अर्थ के पहलू को जो पूर्णतया परमेश्वर के अंर्तनिहित है, समझने की अनुमति नहीं दे सकता। इसलिए यह आवश्यक है कि हम इस विषय में अपनी संगति को जारी रखें। हमारी संगति के तीसरे भाग में हमने तीन शीर्षकों पर चर्चा की, इसलिए हमें चौथे शीर्षक पर अब बातचीत करनी चाहिए और हम पवित्रशास्त्र पढ़ना प्रारम्भ करेंगे।

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है V परमेश्वर की पवित्रता (II) भाग एक



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर का वचन, परमेश्वर का प्रेम, परमेश्वर का स्वभाव, परमेश्वर को जानना

परमेश्वर की पवित्रता (II)     भाग एक
सब को शुभ संध्या! (शुभ संध्या सर्वसामर्थी परमेश्वर!) आज, भाइयो और बहनो, आइए हम एक गीत गाएं। जो आपको पसंद हो और आप ने उसे पहले लगातार गाया हो। (हम परमेश्वर के वचन का गीत गाना चाहेंगे "बिना दाग का पवित्र प्रेम"।)
गीत के अंत के बोलः "प्रेम" एक निष्कलंक शुद्ध भावना को दर्शाता है जहां आप अपने दिल को प्रेम करने, अनुभव करने और विचार करने के लिए उपयोग में लाते हैं। प्रेम में कोई शर्त, कोई बाधा और कोई दूरी नहीं होती है। प्रेम में कोई शक नहीं, कोई धोखा नहीं, कोई समझौता नहीं, कोई चालाकी नहीं होती। प्रेम में कोई चुनाव नहीं और कुछ अशुद्धता नहीं होती।

शनिवार, 9 मार्च 2019

परमेश्वर की इंसान को चेतावनी



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन

  • I
  • बहुत-सी इच्छाएँ हैं परमेश्वर की।
  • उसकी इच्छा है, तू आचरण अपना बेहतर रख सके,
  • अपने फ़र्ज़ में वफ़ादार रहे,
  • सत्य और इंसानियत हो तुझमें, इंसानियत हो तुझमें।
  • बन सके एक ऐसा इंसान, जो परमेश्वर की ख़ातिर अपना सबकुछ दे सके,
  • अपनी ज़िंदगी के अलावा और भी बहुत कुछ दे सके, बहुत कुछ दे सके।

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग सात के क्रम में



अय्यूब ने अपना बाकी का आधा जीवन परमेश्वर की आशीषों के मध्य बिताया
हालाँकि उस समय उसकी आशीषें केवल भेड़-बकरियों, गाय-बैलों, ऊंटों, भौतिक सम्पत्तियों, इत्यादि तक ही सीमित थीं, फिर भी वे आशीषें जिन्हें परमेश्वर अपने हृदय में अय्यूब को प्रदान करना चाहता था वे इनसे कहीं बढ़कर थीं। उस समय क्या इस बात को दर्ज किया गया था कि परमेश्वर किस प्रकार की अनन्त प्रतिज्ञाएं अय्यूब को देना चाहता था? अय्यूब के विषय में परमेश्वर कि आशीषों में, परमेश्वर ने उसकी आशीषों का जिक्र नहीं किया या उसे स्पर्श नहीं किया, और इसके बावजूद कि अय्यूब परमेश्वर के हृदय में क्या महत्व एवं स्थान रखता था, कुल मिलाकर परमेश्वर अपनी आशीषों के विषय में विवेकशील था।

बुधवार, 27 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग सात



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर का स्वभाव, परमेश्वर को जानना, परमेश्वर का कार्य

परमेश्वर के परीक्षणों के बारे में कोई गलतफहमी नहीं रखो

अय्यूब की परीक्षाओं के अंत के बाद उसकी गवाही को प्राप्त करने के पश्चात्, परमेश्वर ने यह दृढ़ निश्चय किया था कि वह अय्यूब के समान एक समूह—या एक से अधिक समूह—को हासिल करेगा, फिर भी उसने यह दृढ़ निश्चय किया था कि वह फिर कभी शैतान को अनुमति नहीं देगा कि वह उन माध्यमों का उपयोग करके किसी और का शोषण करे जिनके द्वारा शैतान ने परमेश्वर के साथ शर्त लगाकर अय्यूब की परीक्षा ली थी, उस पर आक्रमण किया था और उसका शोषण किया था; परमेश्वर ने शैतान को अनुमति नहीं दी थी कि वह फिर कभी मनुष्य के साथ ऐसी चीज़ें करे, जो कमज़ोर, मूर्ख एवं अज्ञानी है—इतना काफी था कि शैतान ने अय्यूब की परीक्षा ली थी! चाहे शैतान कितनी भी इच्छा करे किन्तु लोगों का शोषण करने के लिए उसे अनुमति नहीं देना परमेश्वर की करुणा है।

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग छे: के क्रम में



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर को जानना, परमेश्वर के शासन, परमेश्वर का स्वभाव

हालाँकि परमेश्वर मनुष्य से छिपा हुआ है, फिर भी सभी चीज़ों के मध्य उसके कार्य मनुष्य के लिए पर्याप्त हैं कि वह परमेश्वर को जान सके


अय्यूब ने परमेश्वर के चेहरे को नहीं देखा था, या परमेश्वर के द्वारा बोले गए वचनों को नहीं सुना था, और उसने व्यक्तिगत रूप से परमेश्वर के कार्य का अनुभव तो बिलकुल भी नहीं किया था, परन्तु परमेश्वर के प्रति उसके भय एवं अपनी परीक्षाओं के मध्य उसकी गवाही को सभी लोगों के द्वारा देखा गया था, और परमेश्वर के द्वारा उनसे प्रेम किया गया है, उनमें आनन्द मनाया गया है, और उनकी प्रशंसा की गई है, और लोग उनसे ईर्ष्या करते हैं और उनकी तारीफ करते हैं, और इसके अतिरिक्त, उनका गुणगान करते हैं। उसके जीवन के विषय में कुछ भी महान या असाधारण नहीं था: बिलकुल किसी साधारण मनुष्य के समान, उसने एक साधारण जीवन जीया था, सूर्य उगने पर काम पर जाना और सूर्य अस्त होने पर अपने घर पर विश्राम के लिए वापस आना।

सोमवार, 25 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग छे:



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव, परमेश्वर को जानना

अय्यूब की गवाही परमेश्वर के लिए सुकून लेकर आती है


यदि अब मैं तुम लोगों को कहूँ कि अय्यूब बहुत ही प्यारा इंसान था, तो तुम लोग इन शब्दों के भीतर के अर्थ को नहीं समझ सकते हो, और मैं ने इन सभी चीज़ों को क्यों कहा है कि तुम लोग इसके पीछे की उस भावना का आभास नहीं कर सकते हो; परन्तु उस दिन तक इंतज़ार करो जब तुम लोग वैसी ही या अय्यूब के समान ही उन परीक्षाओं का अनुभव कर चुके होगे, जब तुम लोग विपरीत परिस्थिति से होकर गुज़र चुके होगे, जब तुम लोगों ने उन परीक्षाओं का अनुभव कर लिया होगा जिन्हें परमेश्वर के द्वारा व्यक्तिगत रूप से तुम लोगों के लिए नियोजित किया गया था, जब तू सब कुछ दे देगा, और परीक्षाओं के मध्य शैतान के ऊपर प्रबल होने और परमेश्वर के लिए गवाही देने के लिए अपमान एवं क्लेश सहेगा—तब तू इन वचनों के अर्थ को समझेगा जिन्हें मैंने कहा था।

रविवार, 24 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग पांच के क्रम में



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव, परमेश्वर को जानना

अय्यूब का असली चेहरा: सच्चा, शुद्ध, और बिना किसी असत्य का

आओ हम निम्नलिखित अंश को पढ़ें: "तब शैतान यहोवा के सामने से निकला, और अय्यूब को पाँव के तलवे से ले सिर की चोटी तक बड़े बड़े फोड़ों से पीड़ित किया। तब अय्यूब खुजलाने के लिये एक ठीकरा लेकर राख पर बैठ गया" (अय्यूब 2:7-8)। यह अय्यूब के आचरण का चित्रण है जब उसके शरीर पर फोड़े निकल आए थे। इस समय, अय्यूब दर्द सहते हुए राख पर बैठ गया। किसी ने भी उससे व्यवहार नहीं की, और किसी ने भी उसके शरीर के दर्द को कम करने के लिए सहायता नहीं की; इसके बजाए, उसने अपने फोड़ों की सतह को खुजाने के लिए एक ठीकरे का इस्तेमाल किया।

बुधवार, 20 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग तीन



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव, परमेश्वर को जानना,

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग तीन


प्रारम्भ से लेकर आज के दिन तक, केवल मनुष्य ही परमेश्वर के साथ बातचीत करने में समर्थ रहा है। अर्थात्, परमेश्वर के समस्त जीवित प्राणियों एवं जीवधारियों के मध्य, और कोई नहीं केवल मनुष्य ही परमेश्वर से बातचीत करने में सक्षम रहा है। मनुष्य के पास कान हैं जो उसे इस योग्य बनाते हैं कि वह सुने, और उसके पास आंखें हैं जिससे वह देख सकता है, उसके पास भाषा है, और अपने स्वयं के विचार हैं, और स्वतन्त्र इच्छा है। उसके पास वह सब कुछ है जिनकी आवश्यकता होती है जिससे वह परमेश्वर को बोलते हुए सुने, और परमेश्वर की इच्छा को समझे, और परमेश्वर के महान आदेश को स्वीकार करे, और इस प्रकार परमेश्वर मनुष्य को अपनी सारी इच्छाएं प्रदान करता है, और मनुष्य को ऐसा साथी बनाना चाहता है जो उसके मन के मुताबिक हो तथा जो उसके साथ चल सके।