菜单

घर
सस्वर पाठ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सस्वर पाठ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 20 नवंबर 2018

संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के कथन - अठारहवाँ कथन


संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के कथन - अठारहवाँ कथन

बिजली की एक चमक पर, प्रत्येक जानवर अपने असली स्वरूप में प्रकट हो जाता है। उसी तरह, मेरे प्रकाश से प्रकाशित मानवजाति ने उस पवित्रता को पुनः-प्राप्त कर लिया है जिससे वह कभी सम्पन्न थी। ओह, अतीत का वह भ्रष्ट संसार गंदे पानी में पलट गया है, और सतह के नीचे डूब कर, कीचड़ में घुल गया है! ओह, वह सम्पूर्ण मानवजाति ने, जिसे मैंने रचा था, अंततः फिर से रोशनी में जीवन को प्राप्त कर लिया है, अपने अस्तित्व की नींव को पा लिया है, और कीचड़ में संघर्ष करना बंद कर दिया है! ओह, सृष्टि की असंख्य चीजें जो मैंने अपने हाथों में थामे रखी हैं! वे कैसे मेरे वचनों के माध्यम से नई नहीं की जा सकती हैं? वे कैसे, रोशनी में, अपने कार्यों को नहीं कर सकती हैं? पृथ्वी अब स्थिर और मूक नहीं है, स्वर्ग अब उजाड़ और दुःखी नहीं है।

सोमवार, 19 नवंबर 2018

संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के कथन - सत्रहवाँ कथन


पाठ्य-सामग्री, अंतिम दिनों के मसीह के कथन, परमेश्वर को जानना, सस्वर पाठ

संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के कथन - सत्रहवाँ कथन

मेरी आवाज़ सभी चारों दिशाओं एवं सम्पूर्ण पृथ्वी को रोशन करते हुए, गर्जना के समान बाहर निकलती है, और गर्जना और चमकती हुई बिजली के बीच, मानवजाति मार गिराई जाती है। कोई भी मनुष्य कभी भी गर्जना और चमकती हुई बिजली के बीच अडिग नहीं रहा हैः मेरी रोशनी के आने पर अधिकांश मनुष्य दहशत में पड़ जाते हैं और नहीं जानते हैं कि क्या करें। जब पूर्व दिशा में रोशनी की हलकी सी चमक दिखाई देनी शुरू होती है, तो कई लोग, इस हल्की सी चमक द्वारा प्रेरित हो कर, तत्काल अपने भ्रम से जाग जाते हैं।

शनिवार, 17 नवंबर 2018

संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के कथन - चौदहवाँ कथन


संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के कथन - चौदहवाँ कथन

युगों-युगों से, किसी भी मनुष्य ने राज्य में प्रवेश नहीं किया है और इसलिए किसी ने भी राज्य के युग के अनुग्रह का आनंद नहीं लिया है, किसी ने भी राज्य के राजा को नहीं देखा है। यद्यपि मेरे आत्मा की रोशनी में बहुत से लोगों ने मेरे राज्य की सुंदरता की भविष्यवाणी की है, किन्तु वे केवल उसके बाहरी रूप को जानते हैं, उसके भीतरी महत्व को नहीं।

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के कथन - तेरहवाँ कथन

                  संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के कथन - तेरहवाँ कथन

मेरी आवाज़ की घोषणाओं के भीतर मेरे कई इरादे छुपे होते हैं। परन्तु मनुष्य उनमें से किसी को भी नहीं जानता और समझता है, और मेरे हृदय को जानने या मेरे वचनों के भीतर मेरी इच्छा का सहजज्ञान करने में समर्थ हुए बिना बाहर ही बाहर मेरे वचनों को ग्रहण करता रहता है और बाहर ही बाहर उनका अनुसरण करता रहता है। यहाँ तक कि यदि मैंने अपने वचनों को स्पष्ट कर दिया है तब भी क्या कोई समझा है? सिय्योन से मैं मानवजाति में आया।

मंगलवार, 6 नवंबर 2018

संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के कथन - सत्ताईसवाँ कथन


पाठ्य-सामग्री, अंतिम दिनों के मसीह के कथन, परमेश्वर को महिमा, सस्वर पाठ,


संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के कथन - सत्ताईसवाँ कथन

मानवीय व्यवहार ने कभी भी मेरे हृदय को स्पर्श नहीं किया है, और न ही वह मुझे बहुमूल्य लगा है। मनुष्य की नज़रों में, मैं हमेशा उससे सख़्ती से व्यवहार कर रहा हूँ, और मैं हमेशा उसके ऊपर अधिकार का प्रयोग कर रहा हूँ। मनुष्य के सभी कार्यों में, शायद ही कोई ऐसी चीज़ है जो मेरे वास्ते की जाती है, शायद ही कोई ऐसी चीज़ है जो मेरी नज़रों के सामने अडिग रहती है।

बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

वे सब जो परमेश्वर को नहीं जानते हैं वे ही परमेश्वर का विरोध करते हैं


सस्वर पाठ,परमेश्वर को जानना,मसीह के कथन,परमेश्वर

वे सब जो परमेश्वर को नहीं जानते हैं वे ही परमेश्वर का विरोध करते हैं


परमेश्वर के कार्य के उद्देश्य, मनुष्यों में कैसा प्रभाव प्राप्त किया जाना है, और मनुष्य के प्रति परमेश्वर की इच्छा क्या है, को समझना यही सब बातें हर उस व्यक्ति को उपार्जित करनी चाहिए जो परमेश्वर का अनुसरण करता है। अभी सभी मनुष्यों में जिस चीज का अभाव है, वह है परमेश्वर के कार्य का ज्ञान। मनुष्य न बूझता है और न ही समझता है कि वास्तव में कौन सी चीज मनुष्य में परमेश्वर के कर्म, परमेश्वर के समस्त कार्य को, और सृष्टि की रचना के बाद से परमेश्वर की इच्छा को निर्मित करती है।

मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018

पतरस ने यीशु को कैसे जाना


पाठ्य-सामग्री, सस्वर पाठ, मसीह के कथन, परमेश्वर को जानना, यीशु

पतरस ने यीशु को कैसे जाना

उस समय के दौरान जो पतरस ने यीशु के साथ बिताया, उसने यीशु में अनेक प्यारे अभिलक्षणों, अनेक अनुकरणीय पहलुओं, और अनेक ऐसी चीजों को देखा जिन्होंने उसे आपूर्ति की। यद्यपि पतरस ने कई तरीकों से यीशु में परमेश्वर के अस्तित्व को देखा, और कई प्यारे गुण देखे, किन्तु पहले वह यीशु को नहीं जानता था। पतरस जब 20 वर्ष का था तब उसने यीशु का अनुसरण करना आरम्भ किया, और छः वर्ष तक वह ऐसा करता रहा। उस समय के दौरान, उसे यीशु के बारे में कभी भी पता नहीं चला, किन्तु विशुद्ध रूप से उसकी प्रशंसा के लिए वह उसका अनुसरण करने का इच्छुक था।

सोमवार, 1 अक्टूबर 2018

परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियन्ता है


परमेश्वर को जानना, पाठ्य-सामग्री, मसीह के कथन, सस्वर पाठ

परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियन्ता है

मानवजाति का सदस्य और सच्चे ईसाई होने के नाते, अपने मन और शरीर को परमेश्वर के आदेश को पूरा करने के लिए समर्पित करना हम सभी की ज़िम्मेदारी और दायित्व है, क्योंकि हमारा सम्पूर्ण अस्तित्व परमेश्वर से आया है, और यह परमेश्वर की संप्रभुता के कारण अस्तित्व में है। यदि हमारे मन और शरीर परमेश्वर के आदेश के लिए नहीं हैं और मानवजाति के धर्मी कार्य के लिए नहीं हैं, तो हमारी आत्माएँ उन लोगों के योग्य नहीं हैं जो परमेश्वर के आदेश के लिए शहीद हुए हैं, परमेश्वर के लिए तो और भी अधिक अयोग्य हैं, जिसने हमें सब कुछ प्रदान किया है।

रविवार, 30 सितंबर 2018

परमेश्वर सम्पूर्ण सृष्टि का प्रभु है


परमेश्वर को जानना, पाठ्य-सामग्री, मसीह के कथन, सस्वर पाठ


परमेश्वर सम्पूर्ण सृष्टि का प्रभु है

पिछले दो युगों के कार्यों में से एक चरण का कार्य इस्राएल में सम्पन्न हुआ; दूसरा यहूदिया में हुआ। सामान्य तौर पर कहा जाए तो, इस कार्य का कोई भी चरण इस्राएल को छोड़ कर नहीं गया; कार्य के ये वे चरण थे जो विशेष चुने हुए लोगों के मध्य में किये गए। इस प्रकार से, इस्राएलियों के दृष्टिकोण से, यहोवा परमेश्वर केवल इस्राएलियों का परमेश्वर है। यहूदिया में यीशु के कार्य के कारण और उसके क्रूस पर चढ़ने के कार्य को पूरा करने के कारण, यहूदियों के दृष्टिकोण से, यीशु यहूदियों का उद्धारकर्ता है। वह केवल यहूदियों का राजा है, अन्य लोगों का राजा नहीं है; वह अंग्रेजों का उद्धार करने वाला प्रभु नहीं है, न ही अमरीका के लोगों का उद्धार करने वाला प्रभु है, परन्तु वह वो प्रभु है जो इस्राएलियों का उद्धार करता है, और इस्राएल में वह केवल यहूदियों का उद्धार करता है।

शनिवार, 29 सितंबर 2018

सेवा के धार्मिक तरीके पर अवश्य प्रतिबंध लगना चाहिए


परमेश्वर को जानना, पाठ्य-सामग्री, मसीह के कथन, सस्वर पाठ

सेवा के धार्मिक तरीके पर अवश्य प्रतिबंध लगना चाहिए

संपूर्ण जगत में अपने कार्य की शुरूआत से ही, परमेश्वर ने अनेक लोगों को अपनी सेवा के लिए पूर्वनियत किया है, जिसमें हर व्यवसाय के लोग शामिल हैं। उसका प्रयोजन अपनी स्वयं की इच्छा को पूरा करना है और यह सुनिश्चित करना है कि पृथ्वी पर उसके कार्य को निर्बाध रूप से सफलता तक पहुँचाया जाए। परमेश्वर का लोगों को अपनी सेवा हेतु चुनने का यही प्रयोजन है। परमेश्वर की सेवा करने वाले हर व्यक्ति को परमेश्वर की इस इच्छा को अवश्य समझना चाहिए। उसके इस कार्य के माध्यम से, लोग परमेश्वर की बुद्धि और सर्वशक्तिमत्ता को बेहतर ढंग से देखने, और पृथ्वी पर उसके कार्य के सिद्धान्तों को देखने में समर्थ होते हैं।

शुक्रवार, 28 सितंबर 2018

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX भाग एक


स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX भाग एक

इस समय अवधि के दौरान, हमने बहुत सी चीज़ों के बारे में बात की है जो परमेश्वर को जानने से सम्बन्धित है और हाल ही में हमने इस विषय पर किसी अति महत्वपूर्ण चीज़ के बारे में बात की थी: परमेश्वर सभी वस्तुओं के लिए जीवन का स्रोत है। पिछली बार हमने जीवित रहने के लिए वातावरण के कुछ पहलुओं के बारे में बात की थी जिसे परमेश्वर ने मानवजाति के लिए सृजा था, साथ ही साथ परमेश्वर सभी प्रकार के जीवन आधार को तैयार कर रहा है जो लोगों की ज़िन्दगियों के लिए आवश्यक हैं। वास्तव में, जो परमेश्वर करता है वह लोगों के जीवत रहने के लिए सिर्फ एक वातावरण तैयार करने के लिए नहीं है, न ही यह सिर्फ उनके दैनिक जीवन आधार को तैयार करने के लिए है, बल्कि यह लोगों के जीवित रहने और मानवजाति की ज़िन्दगियों के लिए बहुत सारे रहस्यमयी और आवश्यक कार्य के विभिन्न पहलुओं को पूरा करने के लिए है।

गुरुवार, 27 सितंबर 2018

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX भाग तीन

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX भाग तीन

2. परमेश्वर मनुष्य को जीवित रहने के लिए एक स्थायी वातावरण देने के लिए सभी चीज़ों के मध्य सम्बन्धों को संतुलित करता है
हमने बस अभी बात की कि किस प्रकार परमेश्वर सभी चीज़ों के नियमों के ऊपर शासन करता है साथ ही साथ वह किस प्रकार सभी जीवों के लिए अपने नियमों के जरिए और उन नियमों के भीतर सम्पूर्ण मानवजाति की आपूर्ति और उनका पालन पोषण करता है। यह एक पहलू है। आगे, हम अन्य पहलु के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो एक तरीका है जिससे परमेश्वर के पास हर चीज़ का नियंत्रण है। यह ऐसा है, सभी चीज़ों की सृष्टि करने के बाद, उसने उनके मध्य सम्बन्धों को सन्तुलित किया था। यह तुम लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ा विषय भी है।

बुधवार, 26 सितंबर 2018

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX भाग दो के क्रम में

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX भाग दो के क्रम में

1.परमेश्वर समस्त मानवजाति का पालन पोषण करने हेतु सभी चीज़ों के लिये सीमाएं तय करता है।
इन चीज़ों में से कुछ के विषय में बात करने के बाद, क्या अब तुम सबका मुख्य विषय के साथ कोई घनिष्ठ परिचय है जिस पर हमने बस अभी अभी चर्चा की थी? क्या तुम लोगों के पास इसकी कुछ समझ है? इसका एक कारण है कि मैंने उस बड़े विषय के अंतर्गत इन चीज़ों के बारे में कहा है-अब तुम सबको इसका मूल निरीक्षण करना चाहिए। तुम लोग मुझे बता सकते हो, कि तुम सबने कितना समझा है। (सम्पूर्ण मानवजाति का पालन पोषण सिर्फ उन नियमों के द्वारा किया जाता है जिन्हें परमेश्वर के द्वारा सभी चीज़ों के लिए निर्धारित किया गया था।

मंगलवार, 25 सितंबर 2018

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग दो

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग दो

अब्राहम के समय के समान ही इस अवधि के दौरान, परमेश्वर ने एक शहर को भी नष्ट किया था। यह शहर सदोम कहलाता था। निःसन्देह, बहुत से लोग सदोम की कहानी से परिचित हैं, परन्तु कोई भी परमेश्वर के विचारों से परिचित नहीं है जो इस नगर के उसके विनाश की पृष्ठभूमि थी।
और इस प्रकार आज, अब्राहम के साथ परमेश्वर के निम्नलिखित संवाद के माध्यम से, हम उस समय के उसके विचारों को सीखेंगे, साथ ही इसी बीच उसके स्वभाव के विषय में भी जानेंगे। इसके आगे, आओ हम पवित्र शास्त्र के निम्नलिखित अंश को पढ़ें।

सोमवार, 24 सितंबर 2018

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VII (II) परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है भाग तीन

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VII (II) परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है     भाग तीन

 मैं जानता था कि जब मैंने इस विषय पर चर्चा की थी तब बहुत से लोग तुरन्त ही इसके विषय में सोचते कि परमेश्वर किस प्रकार सच्चाई है और किस प्रकार उसका वचन हमारे लिए आपूर्ति करता है, लेकिन वे सिर्फ इस स्तर पर ही इसके विषय में सोचते। कुछ लोग यहाँ तक महसूस करते कि परमेश्वर के द्वारा मानवीय जीवन की आपूर्ति को, और प्रतिदिन के भोजन एवं पेय पदार्थ एवं तमाम दैनिक आवश्यकताओं की आपूर्ति को मनुष्य की आपूर्ति के रूप नहीं गिना जाता है। क्या कुछ लोग इस तरह से महसूस करते हैं? (हाँ।)

शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VI परमेश्वर की पवित्रता (III) भाग चार


स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VI परमेश्वर की पवित्रता (III) भाग चार

आओ हम इसके विषय में बात करने के लिए पीछे जाएँ कि शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए कौन से माध्यमों को काम में लाता है। हमने अभी अभी परमेश्वर के विभिन्न तरीकों के विषय में बात की है जिसके अंतर्गत परमेश्वर मनुष्य पर कार्य करता है जिसे तुम लोगों में से हर एक स्वयं के लिए अनुभव कर सकता है, अतः मैं अधिक विस्तार में नहीं जाऊँगा। परन्तु अपने हृदयों में कदाचित् तुम लोग उन साधनों के बारे में अस्पष्ट हो जिन्हें शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए इस्तेमाल करता है, या तुम विस्तृत रूप से उसके बारे में नहीं जानते हो, अतः इसके बारे में बात करना तुम लोगों को लाभ पहुँचाएगा।

गुरुवार, 20 सितंबर 2018

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर I भाग दो के क्रम में

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर I भाग दो के क्रम में

2. परमेश्वर हव्वा को बनाता है
(उत्पत्ति 2:18-20) फिर यहोवा परमेश्वर ने कहा, "आदम का अकेला रहना अच्छा नहीं है; मैं उसके लिए एक ऐसा सहायक बनाऊँगा जो उस से मेल खाए।" और यहोवा परमेश्वर भूमि में से सब जाति के बनैले पशुओं, और आकाश के सब भाँति के पक्षियों को रचकर आदम के पास ले आया कि देखे, कि वह उनका क्या क्या नाम रखता है; और जिस जिस जीवित प्राणी का जो जो नाम आदम ने रखा वही उसका नाम हो गया। अतः आदम ने सब जाति के घरेलू पशुओं, और आकाश के पक्षियों, और सब जाति के बनैले पशुओं के नाम रखे; परन्तु आदम के लिए कोई ऐसा सहायक न मिला जो उस से मेल खा सके।

बुधवार, 19 सितंबर 2018

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VII भाग दो के क्रम में


स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VII भाग दो के क्रम में

मेरे द्वारा इस रीति से चीज़ों पर चर्चा करने और मेरे द्वारा इस रीति से वार्तालाप करने के विषय में तुम लोगों को कैसा महसूस होता है? क्या यह अच्छा है? (यह अच्छा है। यह वास्तविक है।) इसके विषय में क्या अच्छा है? (यह समझने में सरल है और इसके व्यावहारिक उदाहरण हैं।) यह चीज़ों पर चर्चा करने का एक ठोस तरीका है, सही है? क्या यह कहानी इसलिए ज़रूरी है ताकि यह पहचानने में लोगों की सहायता की जाए कि परमेश्वर सभी प्राणियों के लिए जीवन का स्रोत है? (हाँ।) यदि यह ज़रूरी है, तो हम अगली कहानी के साथ जारी रहेंगे।

मंगलवार, 18 सितंबर 2018

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VII भाग दो


स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VII भाग दो

आज मैं तुम लोगों के साथ एक नए विषय पर संगति करूँगा। वह विषय क्या होगा? उस विषय का शीर्षक होगा "परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है।" क्या यह चर्चा करने के लिए निष्पक्ष रूप से काफी बड़ा विषय नहीं है? क्या यह कुछ ऐसा महसूस होता है जो शायद पहुँच से थोड़ा बाहर है? परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है जो शायद किसी विषय के समान प्रतीत होता है जिससे लोग अलगाव महसूस करते हैं, परन्तु वे सभी जो परमेश्वर का अनुसरण करते हैं उन्हें इसे समझना होगा।

सोमवार, 17 सितंबर 2018

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VII भाग एक

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VII भाग एक

(I) परमेश्वर के अधिकार, परमेश्वर के धर्मी स्वभाव, एवं परमेश्वर की पवित्रता का अवलोकन
जब तुम अपनी प्रार्थनाओं को समाप्त करते हो, तो क्या तुम लोगों के हृदय को परमेश्वर की उपस्थिति में शांति महसूस होती है? (हाँ) यदि किसी व्यक्ति के हृदय को शांत किया जा सकता है, तो वे परमेश्वर के वचन को सुनने एवं समझने में सक्षम होंगे और वे सत्य को सुनने एवं समझने में सक्षम होंगे। यदि तुम्हारा हृदय शांत होने में असमर्थ है, यदि तुम्हारा हृदय हमेशा भटकता रहता है, या हमेशा अन्य चीज़ों के बारे में सोचता रहता है, तो यह तुम्हारे एक साथ आकर परमेश्वर के वचन को सुनने पर असर डालेगा।