菜单

घर
परमेश्वर का उद्धार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर का उद्धार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 30 सितंबर 2019

Hindi Christian Movie | "स्वप्न से जागृति" क्लिप 3 - परमेश्वर अंत के दिनों में मनुष्य का न्याय करने और उसे शुद्ध करने के लिये सत्य का उपयोग करता है


Hindi Christian Movie | "स्वप्न से जागृति" क्लिप 3 - परमेश्वर अंत के दिनों में मनुष्य का न्याय करने और उसे शुद्ध करने के लिये सत्य का उपयोग करता है


अंत के दिनों में परमेश्वर, धरती पर परमेश्वर के भवन से शुरू करके न्याय का कार्य करने के लिये, देहधारण करते हैं, तो अंत के दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के न्याय का कार्य मनुष्य को कैसे शुद्ध करता है और बचाता है? सर्वशक्तिमान परमेश्वर के न्याय और ताड़ना का अनुभव लेने के बाद हमारे जीवन स्वभाव में क्या परिवर्तन आएगा? आपको 'स्वप्न से जागृति' फिल्म की क्लिप से सारे उत्तर मिलेंगे!

गुरुवार, 19 सितंबर 2019

Hindi Christian Movie | स्वप्न से जागृति | Revealing the Mystery of Entering the Kingdom of Heaven


Hindi Christian Movie | स्वप्न से जागृति | Revealing the Mystery of Entering the Kingdom of Heaven


यू फान भी प्रभु यीशु में विश्वास करने वाले अन्य बहुतेरे लोगों के समान ही हैं—उन्हें लगता है कि प्रभु यीशु को जब सूली पर चढ़ाया गया, तो उन्होंने पहले ही इंसान के पापों को क्षमा कर दिया था। उन्हें लगता है कि अपनी आस्था के कारण उन्होंने धार्मिकता पाई है और यदि वे सर्वस्व त्यागकर प्रभु के लिये कड़ी मेहनत करेंगी, तो प्रभु यीशु के लौटने पर वे निश्चित रूप से स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर पाएंगी। लेकिन उनके सहकर्मियों को संदेह है: प्रभु में हमारी आस्था के कारण हमें क्षमा कर दिया गया है, हम प्रभु के लिये त्याग और खुद को व्यय कर सकते हैं, लेकिन अक्सर पाप और प्रभु का विरोध करते रहते हैं।

बुधवार, 17 जुलाई 2019

परमेश्वर द्वारा मनुष्य को इस्तेमाल करने के विषय में

परमेश्वर द्वारा मनुष्य को इस्तेमाल करने के विषय में


ऐसे लोगों के अतिरिक्त जिन्हें पवित्र आत्मा का निर्देश और अगुवाई प्राप्त है, कोई भी स्वतंत्र रूप से जीवन जीने में सक्षम नहीं है, क्योंकि उन्हें परमेश्वर द्वारा इस्तेमाल किए गए लोगों की सेवकाई और उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इस प्रकार, परमेश्वर हर पीढ़ी में अलग-अलग लोगों को खड़ा करता है, जो उसके कार्य के लिए कलीसिया के मार्गदर्शन के लिए व्यस्त और कार्यरत रहते हैं। कहने का अर्थ यह है कि परमेश्वर का कार्य उन लोगों द्वारा होना चाहिए जिन पर वह अनुग्रह करता है और जिनको वह प्रमाणित करता है; पवित्र आत्मा को कार्य करने के लिए उनके भीतर के उस भाग का इस्तेमाल करना चाहिए जो उपयोग के योग्य है, और पवित्र आत्मा द्वारा सिद्ध किए जाने से वे परमेश्वर के द्वारा इस्तेमाल करने के लिए उपयुक्त बनाए जाते हैं। मनुष्य का उन लोगों द्वारा मार्गदर्शन होना चाहिए जिनको परमेश्वर ने इस्तेमाल किया है, क्योंकि मनुष्य की समझने की क्षमता कम है; परमेश्वर द्वारा मूसा के इस्तेमाल में भी ऐसा ही था, जिसमें उसने उस समय इस्तेमाल के लिए बहुत कुछ उचित पाया, और जो उसने परमेश्वर का कार्य करने के लिए उस समय इस्तेमाल किया। इस अवस्था में, परमेश्वर मनुष्य के भाग का लाभ उठाते हुए उसे इस्तेमाल करता है जो कि पवित्र आत्मा द्वारा कार्य करने के लिए उपयोग किया जा सकता है और पवित्र आत्मा उसे निर्देश भी देता है और साथ ही बचे हुए अंश को जिसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, सिद्ध बनाता है।

शुक्रवार, 12 जुलाई 2019

वह व्यक्ति उद्धार प्राप्त करता है जो सत्य का अभ्यास करने को तैयार है

वह व्यक्ति उद्धार प्राप्त करता है जो सत्य का अभ्यास करने को तैयार है

बहुत पहले ही, उपदेशों में उचित कलीसिया जीवन होने की आवश्यकता का उल्लेख किया गया था। तो ऐसा क्यों है कि कलीसिया के जीवन में अभी तक सुधार नहीं हुआ है, और अभी भी वही पुरानी बात है? क्यों जीवन का एक बिल्कुल नया और अलग तरीका नहीं है? क्या नब्बे के दशक के एक व्यक्ति का एक बीते युग के सम्राट की तरह रहना उचित होगा? यद्यपि भोजन और पेय शायद ही कभी पिछले युग में चखे गए व्यंजन होंगे, कलीसिया की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। यह पुरानी मदिरा को एक नई बोतल में डालने की तरह है। तो परमेश्वर के इतना कहने का क्या लाभ है? अधिकांश जगहों पर कलीसिया बिल्कुल भी नहीं बदला है। मैंने इसे अपनी आँखों से देखा है और यह मेरे ह्रदय में स्पष्ट है; यद्यपि मैंने स्वयं के लिए कलीसिया के जीवन का अनुभव नहीं किया है, मैं कलीसिया सभाओं की परिस्थितियों को बहुत अच्छे से जानता हूँ।

शनिवार, 8 जून 2019

2019 Hindi Christian Song "बदली नहीं हैं परमेश्वर की उम्मीदें इंसान के लिये"



2019 Hindi Christian Song "बदली नहीं हैं परमेश्वर की उम्मीदें इंसान के लिये"


जब इसहाक को पेश किया बलिदान के लिये अब्राहम ने,
तो देखी परमेश्वर ने आज्ञाकारिता और ईमानदारी उसकी,
कामयाब रहा वो परमेश्वर के इम्तहान में।
परमेश्वर का विश्वासपात्र बनने, उसे जानने की योग्यता से
अभी भी दूर था मगर वो।
देख नहीं सका परमेश्वर का स्वभाव वो।
परमेश्वर से एक मन होने से, उसकी इच्छा पूरी करने से, बहुत दूर था वो।
बनाया जब से इंसान को उसने,
वफ़ादार विजेताओं का समूह बनाना चाहा परमेश्वर ने,
अपने साथ चलने को जो जानता हो उसके स्वभाव को।

बुधवार, 22 मई 2019

कलीसिया का भजन ईमानदार लोगों में ही होती है इंसानियत



  • कलीसिया का भजन
  • ईमानदार लोगों में ही होती है इंसानियत

  •  I
  • शोहरत, मुनाफ़े की ख़ातिर, आचरण के मानक त्यागे मैंने,
  • रोज़ी-रोटी के लिये झूठ बोलती थी मैं।
  • विवेक या नैतिकता की परवाह की नहीं मैंने,
  • सच्चाई या गरिमा की परवाह की नहीं मैंने।
  • जीती थी सिर्फ़ अपनी बढ़ती अभिलाषा, लालच की संतुष्टि के लिए।

सोमवार, 6 मई 2019

Hindi Christian Movie "बच्चे, घर लौट आओ" क्लिप 4 - परमेश्वर में विश्वास करने के बाद इन्टरनेट गेम खेलने के व्यसन को सफलतापूर्वक छोड़ने के अनुभव एवं गवाही



Hindi Christian Movie "बच्चे, घर लौट आओ" क्लिप 4 - परमेश्वर में विश्वास करने के बाद इन्टरनेट गेम खेलने के व्यसन को सफलतापूर्वक छोड़ने के अनुभव एवं गवाही


कई युवा वेब गेम व्यसनी इंटरनेट को छोड़ना चाहते हैं, परंतु वे स्वयं पर कभी भी नियंत्रण नहीं कर पाते हैं। बार-बार की असफलताओं के बाद, वे हतोत्साहित और निराश हो जाते हैं, और मानते हैं कि इंटरनेट गेम्स को छोड़ना निराशाजनक है। इस मूवी क्लिप में, ईसाइयों का एक समूह, परमेश्वर में विश्वास करने के बाद कैसे उन्होंने इंटरनेट गेम्स को सफलतापूर्वक छोड़ा इस बारे में अपने अनुभवों का ब्यौरा और गवाही देता है ...

रविवार, 5 मई 2019

Hindi Christian Movie "बच्चे, घर लौट आओ" क्लिप 3 - परमेश्वर में सच्ची आस्था गेम खेलने के व्यसन को सफलतापूर्वक तोड़ सकती है



Hindi Christian Movie "बच्चे, घर लौट आओ" क्लिप 3 - परमेश्वर में सच्ची आस्था गेम खेलने के व्यसन को सफलतापूर्वक तोड़ सकती है


ली शिंगुआंग, एक किशोर वेब व्यसनी, अपने इंटरनेट गेम खेलने के व्यसन से पीड़ित था। मानव निर्मित सभी विधियाँ उससे छुड़ाने में नाकामयाब रही और वह एक बंद गली में पँहुच गया, तो वह परमेश्वर में सच्चा विश्वास रखने लगा, उसने परमेश्वर से प्रार्थना की और परमेश्वर पर भरोसा रखा, तथा उसने अपने गेमिंग व्यसन को सफलतापूर्वक छोड़ने का मार्ग पा लिया।

शुक्रवार, 3 मई 2019

Hindi Christian Movie "बच्चे, घर लौट आओ" क्लिप 1 - युवा गेमिंग व्यसनियों से उनका व्यसन छुड़ाने का एक तरीका है



Hindi Christian Movie "बच्चे, घर लौट आओ" क्लिप 1 - युवा गेमिंग व्यसनियों से उनका व्यसन छुड़ाने का एक तरीका है


आधुनिक समाज में ऐसे कई नौजवान हैं जो ऑनलाइन गेमिंग से सम्मोहित हैं और उससे ख़ुद को मुक्त नहीं करा पा रहे हैं। इससे उनकी सेहत और पढ़ाई दोनों पर बहुत गंभीर असर पड़ता है। अपने बच्चो से इंटरनेट छुड़ाने के लिए माता-पिता चाहे कोई भी उपाय क्यों न करें, इसका कोई फायदा नहीं होता है, और बच्चों से उनका गेम खेलने का व्यसन कैसे छुड़ाया जाए यह कई परिवारों के लिए सबसे बड़ा सरदर्द बन गया है। यह मूवी क्लिप, युवा गेमिंग व्यसनियों से उनका व्यसन छुड़ाने का एक तरीका है, में हमारे लिए इस विषय पर रोशनी डाली जाएगी।

गुरुवार, 2 मई 2019

God Is My Lord | Almighty God Saved Me | Hindi Christian Movie "बच्चे, घर लौट आओ!"



God Is My Lord | Almighty God Saved Me | Hindi Christian Movie "बच्चे, घर लौट आओ!"


लाइ शिंगुआंग वरिष्ठ हाई स्कूल का छात्र है। बहुत छोटी उम्र में वह एक समझदार और सुशील लड़का था। उसके माता-पिता और शिक्षक उसको बहुत चाहते थे। माध्यमिक शाला में जाते समय वह इंटरनेट कंप्यूटर खेलों में आसक्त हो गया था। वह इंटरनेट कैफे जाने के लिए अक्सर अपनी कक्षाएं छोड़ने लगा। उसके माता-पिता ने उसकी इंटरनेट गेमिंग की लत छुड़वाने में उसकी मदद करने की भरसक कोशिश की। दुर्भाग्य से लाइ शिंगुआंग की लत बुरी से और अधिक बुरी हो गयी। वह हतोत्साहित हो गया और धीरे-धीरे एक बदमाश लड़के में बदल गया.....

बुधवार, 1 मई 2019

Hindi Gospel Song | सिर्फ़ ईमानदार लोगों में होती है इंसानी समानता | The Word of God Makes Me Reborn



Hindi Gospel Song | सिर्फ़ ईमानदार लोगों में होती है इंसानी समानता | The Word of God Makes Me Reborn


लाभ के लिए आचरण के सभी मानकों को त्याग दिया मैंने,
जीवन व्यतीत करने के लिए बेशर्मी से कपट का इस्तेमाल किया मैंने।
विवेक या नैतिकता की परवाह की नहीं मैंने,
सच्चाई या गरिमा की परवाह की नहीं मैंने।
जीता था मैं सिर्फ़
अपनी बढ़ती वासना और लालच को संतुष्ट करने के लिए।
बेचैन दिल के साथ, पाप के कीचड़ में लोटता था मैं,
इस असीमित अंधेरे से बचने का कोई रास्ता नहीं था पास मेरे।

सोमवार, 29 अप्रैल 2019

Hindi Christian Song | परमेश्वर के कार्य को समर्पित होने को मैं हूँ तैयार | Thank the Love of God



Hindi Christian Song | परमेश्वर के कार्य को समर्पित होने को मैं हूँ तैयार | Thank the Love of God


हे परमेश्वर! मैं तुझसे विनती करती हूँ कि मुझ में न्याय का कार्य कर,
मुझे शुद्ध कर और बदल,
ताकि पालन करूँ और हर चीज़ में तेरी इच्छा जानूँ।
तेरे द्वारा मेरे उद्धार में है, तेरा महान प्रेम और इच्छा तेरी।
तेरे द्वारा मेरे उद्धार में है, तेरा महान प्रेम और इच्छा तेरी।
यद्यपि मैं विद्रोही हूँ और भ्रष्ट स्वभाव रखती हूँ,
और मेरी प्रकृति विश्वासघात है,
आज समझता हूँ मैं इंसान को बचाने की इच्छा तेरी।

शनिवार, 20 अप्रैल 2019

परमेश्वर के लिए, इन्सान को पूर्ण करने का सर्वोत्तम उपाय शुद्धिकरण है



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन

  • परमेश्वर के लिए, इन्सान को पूर्ण करने का सर्वोत्तम उपाय शुद्धिकरण है

  • I
  • जितना बड़ा हो ईश्वर द्वारा शुद्धिकरण,
  • उतना ज़्यादा लोगों का दिल ईश्वर से प्यार करता है।
  • उनके दिलों का कष्ट उनके जीवन में फ़ायदा करता है।
  • वे ईश्वर के सामने शांति से रहेंगे और उसके क़रीब आ सकेंगे।
  • वे देख सकते हैं ईश्वर का महान प्यार और उसका सर्वोच्च उद्धार।
  • शुद्धिकरण है सर्वोत्तम ज़रिया मानव के लिए पूर्ण होने का।
  • केवल परीक्षण और शुद्धिकरण ईश्वर से लोगों को प्यार करवाता है।

गुरुवार, 18 अप्रैल 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर का वचन सम्पन्न करता है सब कुछ



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन

  • I
  • हाथों में अपने, सात सितारे लिए हुए है परमेश्वर।
  • सात आत्माओं को करता वहन, सात आँखों वाला है परमेश्वर,
  • सात मुहरों को तोड़ता, किताब खोलता है परमेश्वर।
  • सात महामारियों का प्रबंध करता, सात कटोरों को पकड़े है परमेश्वर।
  • बनाए हैं जो उसने प्राणी बहुतेरे
  • और जो उसने पूरी की हैं सारी चीज़ें
  • उसका सिंहासन वे ऊँचा करते, उसकी महिमा और स्तुति गाते।
  • सच्चे और महिमामय, सर्वशक्तिमान परमेश्वर!
  • तू ही है सब कुछ! तुझसे ही होता सब कुछ पूरा।

बुधवार, 17 अप्रैल 2019

परमेश्वर का न्याय है प्यार



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन

  • I
  • क्या गवाही देता है अंत में इंसान?
  • परमेश्वर धार्मिक है, गवाही देता है इंसान,
  • क्रोध है, ताड़ना है, न्याय है परमेश्वर।
  • इंसान गवाही देता है, धार्मिक है परमेश्वर।
  • इंसान को पूर्ण बनाने की ख़ातिर, न्याय का प्रयोग करता है परमेश्वर।
  • इंसान को प्रेम करता, बचाता आ रहा है परमेश्वर।
  • कितना कुछ निहित है मगर उसके प्यार में?
  • न्याय है, प्रताप है, बद्दुआ है, क्रोध है उसके प्यार में।