菜单

घर
परमेश्वर का कार्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर का कार्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 27 सितंबर 2019

Hindi Christian Movie | "स्वप्न से जागृति" क्लिप 2 - बिना पवित्रता के परमेश्वर के राज्य में कोई प्रवेश नहीं करेगा


Hindi Christian Movie | "स्वप्न से जागृति" क्लिप 2 - बिना पवित्रता के परमेश्वर के राज्य में कोई प्रवेश नहीं करेगा


जब हम प्रभु के विश्वासियों के पाप क्षमा कर दिये जाते हैं, तो क्या हम शुद्धि प्राप्त कर लेते हैं? यदि हम शुद्धि के लिए प्रयास न करें और केवल प्रभु के लिए अपने आप को खपाएं और कर्मठता से प्रभु का कार्य करें तो क्या हम स्वर्ग के राज्य में आरोहित किये जाएंगे? आपको 'स्वप्न से जागृति' फिल्म की क्लिप से सारे उत्तर मिलेंगे!

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

Hindi Christian Worship Song | परमेश्वर के कार्य फैले हैं ब्रह्मांड के विशाल विस्तार में


Hindi Christian Worship Song | परमेश्वर के कार्य फैले हैं ब्रह्मांड के विशाल विस्तार में


परमेश्वर देखता है सब कुछ ऊपर से,
सभी चीज़ों पर है प्रभुत्व उसका ऊपर से।
साथ ही, पृथ्वी पर भेजा है अपना उद्धार परमेश्वर ने।
हर समय परमेश्वर देख रहा है अपने गुप्त स्थान से,
इंसान की हर चाल को, हर चीज़ को जो वे कहते और करते हैं।
खुली हुई किताब की तरह परमेश्वर जानता है इंसान को।
गुप्त स्थान है परमेश्वर का निवास,
नभ-मंडल वह बिस्तर है जिस पर वह लेटता है।
शैतान की शक्ति पहुंच नहीं सकती परमेश्वर तक,
क्योंकि प्रताप, धार्मिकता और न्याय से भरपूर है परमेश्वर।

मंगलवार, 20 अगस्त 2019

जो आज परमेश्वर के कार्य को जानते हैं केवल वे ही परमेश्वर की सेवा कर सकते हैं


जो आज परमेश्वर के कार्य को जानते हैं केवल वे ही परमेश्वर की सेवा कर सकते हैं


परमेश्वर की गवाही देने के लिए और बड़े लाल अजगर को शर्मिन्दा करने के लिए तुम्हारे पास एक सिद्धांत, एक शर्त होनी चाहिए: अपने दिल में तुम्हें परमेश्वर से प्रेम करना चाहिए और परमेश्वर के वचनों में प्रवेश करना चाहिए। यदि तू परमेश्वर के वचनों में प्रवेश नहीं करेगा तो तेरे पास शैतान को शर्मिन्दा करने का कोई तरीका नहीं होगा। अपने जीवन के विकास द्वारा, तुम बड़े लाल अजगर को त्यागते हो और उसका अत्यधिक तिरस्कार करते हो, और केवल तभी बड़ा लाल अजगर पूरी तरह से शर्मिन्दा होगा। जितना अधिक तुम परमेश्वर के वचनों को अभ्यास में लाने के इच्छुक होगे, उतना ही अधिक परमेश्वर के प्रति तुम्हारे प्रेम का सबूत होगा और उस बड़े लाल अजगर के लिए घृणा होगी; जितना अधिक तुम परमेश्वर के वचनों का पालन करोगे, उतना ही अधिक सत्य के प्रति तुम्हारी अभिलाषा का सबूत होगा। जो लोग परमेश्वर के वचन की लालसा नहीं करते हैं वे बिना जीवन के होते हैं। ऐसे लोग वे हैं जो परमेश्वर के वचनों से बाहर ही रहते हैं और जो धर्म से संबंधित होते हैं। जो लोग सचमुच परमेश्वर पर विश्वास करते हैं उन्हें परमेश्वर के वचनों की और भी अधिक गहरी समझ होती है क्योंकि वे परमेश्वर के वचनों को खाते और पीते हैं। यदि तुम परमेश्वर के वचनों की अभिलाषा नहीं करते हो तो तुम वास्तव में उसके वचन को खा और पी नहीं सकते हो और यदि तुम्हें परमेश्वर के वचनों का ज्ञान नहीं है, तो तुम किसी भी प्रकार से परमेश्वर की गवाही नहीं दे सकते या उसे संतुष्ट नहीं कर सकते।

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

Hindi Worship Song | परमेश्वर की सारी सृष्टि उसकी प्रभुता के अधीन होनी चाहिए | How Great Is Our God



Hindi Worship Song | परमेश्वर की सारी सृष्टि उसकी प्रभुता के अधीन होनी चाहिए | How Great Is Our God


परमेश्वर ने बनाया सब कुछ,
और इसलिए वह सृष्टि को लेता है,
अधीन अपने, और झुकाता आगे अपने प्रभुत्व के।
आदेश वो देता है सब को, हाथों में लेकर नियंत्रण।
जीव-जंतु, पहाड़, नदी, और मानव को अधीन उसके आना होगा।
चीज़ें जो आसमाँ और धरती पर हैं,
परमेश्वर के प्रभुत्व के अधीन सभी को आना है।
करना होगा समर्पण, विकल्प के बिना।
है आज्ञा यही परमेश्वर की और उसका है अधिकार।

मंगलवार, 30 जुलाई 2019

New Hindi Christian Song 2019 | जो नये काम को स्वीकारते हैं वो धन्य हैं (Lyrics)



New Hindi Christian Song 2019 | जो नये काम को स्वीकारते हैं वो धन्य हैं (Lyrics)


धन्य हैं जो नए कार्य को करते हैं स्वीकार।
धन्य हैं जो नए कार्य को करते हैं स्वीकार।
धन्य हैं वो सब जो करते हैं पालन, पवित्र आत्मा के आज के कथनों का।
नहीं फ़र्क पड़ता कि वे कैसे हुआ करते थे,
या पवित्र आत्मा उनमें कैसे काम किया करता था—
धन्य हैं वे ज़्यादा सबसे, जिन्होंने पा लिया है नवीनतम कार्य।
आह ... आह ...

शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

सभी के द्वारा अपना कार्य करने के बारे में

सभी के द्वारा अपना कार्य करने के बारे में


वर्तमान धारा में, हर एक व्यक्ति जो सच में परमेश्वर से प्रेम करता है उसके पास परमेश्वर द्वारा उसे पूर्ण किए जाने का अवसर होता है। भले ही वे युवा हों या वृद्ध, जब तक वे अपने हृदय में परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता और उसके लिए सम्मान रखते हैं, वे उसके द्वारा पूर्ण किए जाने के योग्य रहेंगे। परमेश्वर लोगों को उनके भिन्न भिन्न कार्यों के अनुसार पूर्ण करता है। जब तक तू अपने सामर्थ्य में सब कुछ करता है और अपने आपको परमेश्वर के कार्य हेतु समर्पित करते है तो तू उसके द्वारा पूर्ण किए जाने के योग्य रहेगा। वर्तमान समय में तुम लोगों में से कोई भी पूर्ण नहीं है। कभी कभी तुम लोग एक प्रकार का कार्य करने में सक्षम होते हो और कभी कभी दो प्रकार के कार्य करने में सक्षम होते हो; जब तक तुम लोग अपना सारा सामर्थ्य परमेश्वर को दे देते हो और अपने आपको उसके लिए खपा देते हो, तब अंत में तुम सब परमेश्वर द्वारा पूर्ण किए जाओगे।

गुरुवार, 27 जून 2019

Hindi Christian Music Video | अंत के दिनों में देहधारी परमेश्वर मुख्यत: वचन का कार्य करता है



Hindi Christian Music Video | अंत के दिनों में देहधारी परमेश्वर मुख्यत: वचन का कार्य करता है


अंत के दिनों का देहधारी परमेश्वर अनुग्रह के युग का अंत करता है,
वचन को व्यक्त करता है, वचन जो इंसान को, पूर्ण और प्रबुद्ध करता है,
वचन जो इंसान के दिल से परमेश्वर की, अज्ञात धारणा दूर करता है।
यीशु ने जो किया, वो काम अलग था।
उसने किये चमत्कार, और जो थे बीमार, उनका किया उपचार,
किया स्वर्ग के राज्य के, सुसमाचार का प्रचार,
और चढ़ गया सूली पे, करने लोगों का उद्धार।

सोमवार, 24 जून 2019

दुष्टों को निश्चय ही दण्ड दिया जायेगा

इस बात का निरीक्षण करना कि क्या तुम जो कुछ भी करते हो उसमें धार्मिकता का अभ्यास करते हो, और क्या तुम्हारी समस्त क्रियाओं की परमेश्वर द्वारा निगरानी की जाती है, ये परमेश्वर में विश्वास करनेवालों के स्वभावजन्य सिद्धांत हैं। तुम लोग धर्मी कहलाओगे क्योंकि तुम लोग परमेश्वर को संतुष्ट करने में सक्षम हो, और क्योंकि तुम लोग परमेश्वर की देखभाल और सुरक्षा को स्वीकार करते हो। परमेश्वर की नज़र में, वे सब जो परमेश्वर की देखभाल, सुरक्षा और पूर्णता को स्वीकार करते हैं और जो उसके द्वारा प्राप्त कर लिए जाते हैं, वे धर्मी हैं और परमेश्वर द्वारा प्यार से देखे जाते हैं। तुम लोग अभी इसी समय परमेश्वर के वचनों को जितना अधिक स्वीकार करते हो, उतना ही अधिक तुम परमेश्वर की इच्छा को प्राप्त करने और समझने में सक्षम हो जाते हो, और इस प्रकार तुम उतना ही अधिक परमेश्वर के वचनों को जी सकते हो और उसकी अपेक्षाओं को संतुष्ट कर सकते हो। यह तुम लोगों के लिए परमेश्वर का आदेश है, और वह है जिसे तुम लोगों को प्राप्त करना चाहिए।

गुरुवार, 20 जून 2019

सात गर्जनाएँ—भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर को महिमा


सात गर्जनाएँ—भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे


मैं अपना कार्य अन्यजाति देशों में फैला रहा हूँ। मेरी महिमा पूरे ब्रह्माण्ड में चमकती है; मेरी इच्छा कुछ यत्र-तत्र फैले लोगों में समाहित है, सब मेरे हाथ के इशारों पर चलते हैं और उन कामों को प्रचारित करते हैं जो मैंने उन्हें सौंपे हैं। इस बिंदु से आगे, सभी लोगों को एक दूसरे विश्व में लाते हुए, मैंने एक नए युग में प्रवेश किया है। जब मैं अपनी "मातृभूमि" लौटा तो मैंने अपनी मूल योजना के कार्य का एक और भाग आरम्भ किया, ताकि इंसान मुझे और गहराई से जान जाए। मैं दुनिया को पूरी समग्रता में देखता हूं और सोचता हूं कि यह मेरे कार्य के लिए अनुकूल समय है, इसलिए इधर-उधर जाता हूँ और इंसान पर अपना नया कार्य करता हूँ। आखिरकार, यह एक नया युग है और मैं नए युग में नए लोगों को लेने के लिये नया काम लाया हूं और जिन्हें मैं हटा दूंगा उन्हें किनारे कर देता हूं। बड़े लाल अजगर के देश में, मैंने ऐसा कार्य किया है जो लोगों के लिए अकल्पनीय है, जिससे वे हवा में उड़ जाएंगे, जिसके बाद उनमें से काफी लोग हवा के तेज़ बहाव में दूर चले जाएंगे।

गुरुवार, 13 जून 2019

नये युग की आज्ञाएँ

नये युग की आज्ञाएँ


तुम लोगों से परमेश्वर के वचनों से सुसज्जित होने के लिए कहा गया है, यह कहा गया है कि इस बात की परवाह किए बिना कि तुम लोगों के लिए क्या व्यवस्थित किया जाता है, सब कुछ गुप्त रूप से परमेश्वर के स्वयं के हाथ से आयोजित किया जाता है, और यह कि तुम लोगों की गंभीर प्रार्थनाओं या अनुनय-विनय की कोई आवश्यकता नहीं है—वे सब व्यर्थ हैं। परंतु वर्तमान स्थिति के संदर्भ में जो व्यवहारिक समस्याएँ तुम लोगों के सामने आ रही हैं, वे तुम लोगों के लिये अकल्पनीय हैं। यदि तुम लोग केवल परमेश्वर की व्यवस्थाओं की प्रतीक्षा करते हो, तो तुम लोगों की प्रगति बहुत धीमी होगी, और उनके लिए जो नहीं जानते हैं कि अनुभव कैसे करें, अत्यधिक निष्क्रियता होगी। इस प्रकार यदि तुम इन बातों की सच्ची प्रकृति का पता लगाने में असमर्थ हो, तो तुम अपने अनुभव करने में संभ्रमित और अनाड़ी हो। यदि तुममें कोई वास्तविकता नहीं किंतु केवल वचन हैं, तो क्या यह ग़लती का संकेत नहीं है? तुम लोगों में, इस समूह में बहुत सी गलतियाँ दिखाई देती हैं। आज "सेवा करने वालों" के रूप में तुम लोग इस तरह की परीक्षाओं को प्राप्त करने में अक्षम हो, या अन्यथा परमेश्वर के वचनों से संबंधित अन्य शुद्धिकरणों की कल्पना करने या प्राप्त करने में अक्षम हो, लेकिन तुम लोगों को उन बहुत सी बातों का पालन अवश्य करना चाहिए जिन्हें अभ्यास में लाने की तुम लोगों से अपेक्षा की जाती है।

बुधवार, 12 जून 2019

आज परमेश्वर के कार्य को जानना


आज परमेश्वर के कार्य को जानना


इन दिनों परमेश्वर के कार्यों को जानना, अधिकांशतः, यह जानना है कि अंत के दिनों के देहधारी परमेश्वर की मुख्य सेवकाई क्या है और पृथ्वी पर वह क्या करने के लिए आया है। मैंने पहले अपने वचनों में उल्लेख किया था कि प्रस्थान से पहले हमारे सामने एक उदाहरण स्थापित करने के लिए परमेश्वर पृथ्वी पर (अंत के दिनों के दौरान) आया है। परमेश्वर किस प्रकार यह उदाहरण स्थापित करता है? सम्पूर्ण देशों में कार्य करने और वचनों को बोलने के द्वारा। अंत के दिनों में यही परमेश्वर का कार्य है; वह केवल बोलता है, ताकि पृथ्वी वचनों का संसार बन जाए, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को उसके वचनों द्वारा भरण पोषण और प्रबुद्ध किया जाए, और ताकि मनुष्य की आत्मा जागरूक हो जाए और वह स्वप्न के बारे में स्पष्ट हो जाए। अंत के दिनों के दौरान, देहधारी परमेश्वर मुख्य रूप से वचनों को कहने के लिए आया है। जब यीशु आया, उसने स्वर्ग के राज्य के सुसमाचार को फैलाया और सलीब पर चढ़कर छुटकारे का कार्य पूरा किया। वह व्यवस्था के युग का अंत लाया और उसने सभी पुरानी बातों को समाप्त कर दिया। यीशु के आगमन से व्यवस्था के युग का अंत हो गया और अनुग्रह के युग का आरम्भ हुआ। अंत के दिनों के देहधारी परमेश्वर का आगमन अनुग्रह के युग के अंत को लाया है। वह मुख्य रूप से अपने वचनों को कहने, मनुष्य को पूर्ण बनाने के लिए वचनों का उपयोग करने, मनुष्य को रोशन और प्रबुद्ध करने, और मनुष्य के हृदय से अज्ञात परमेश्वर के स्थान को हटाने के लिए आया है। यह कार्य का वह चरण नहीं है जो यीशु ने तब किया था जब वह आया था। जब यीशु आया, तो उसने कई चमत्कार किए, उसने बीमारों को चंगा किया और पिशाचों को निकाला, और सलीब पर चढ़ने का छुटकारे का कार्य पूर्ण किया। परिणामस्वरूप, अपनी धारणाओं में, मनुष्य विश्वास करता है कि परमेश्वर को ऐसा ही होना चाहिए। क्योंकि जब यीशु आया, तो उसने मनुष्य के हृदय से अज्ञात परमेश्वर की छवि को हटाने का कार्य नहीं किया; जब वह आया, तो उसे सलीब पर चढ़ा दिया गया, उसने बीमारों को चंगा किया और पिशाचों को बाहर निकाला, और स्वर्ग के राज्य के सुसमाचार को फैलाया। एक विचार से, अंत के दिनों के दौरान परमेश्वर का देहधारण मनुष्य की धारणाओं में अज्ञात परमेश्वर द्वारा धारण किए गए स्थान को हटाता है, ताकि मनुष्य के हृदय में अज्ञात परमेश्वर की छवि अब और नहीं रहे। अपने वास्तविक कार्य और वचनों का उपयोग करके, वह सम्पूर्ण देशों में जाता है और मनुष्यों के बीच वह जो कार्य करता है वह असाधारण रूप से वास्तविक और सामान्य होता है, इतना कि मनुष्य को परमेश्वर की सच्चाई पता लग जाती है, और मनुष्य के हृदय में अज्ञात परमेश्वर का स्थान समाप्त हो जाता है। दूसरे विचार से, परमेश्वर अपनी देह द्वारा कहे गए वचनों का उपयोग मनुष्य को पूर्ण करने, और सभी बातों को निष्पादित करने के लिए करता है। यही वह कार्य है जो परमेश्वर अंत के दिनों में निष्पादित करेगा।

मंगलवार, 11 जून 2019

सहस्राब्दि राज्य आ चुका है


सहस्राब्दि राज्य आ चुका है


क्या तुम लोगों ने देखा है कि इस समूह के लोगों में परमेश्वर कौन सा कार्य पूर्ण करेगा? परमेश्वर ने कहा, कि यहाँ तक कि सहस्राब्दि राज्य में भी लोगों को उसके कथनों का पालन अवश्य करना चाहिए, और भविष्य में परमेश्वर के कथन अंततोगत्वा मनुष्य के जीवन को कनान के उत्तम देश में सीधे तौर पर मार्गदर्शन करेगा। जब मूसा जंगल में था, तो परमेश्वर ने सीधे तौर पर उसे निर्देश दिया और उससे बातचीत की। स्वर्ग से परमेश्वर ने लोगों के आनन्द के लिए भोजन, पानी और मन्ना भेजा, और आज भी ऐसा ही हैः परमेश्वर ने लोगों के आनन्द के लिए व्यक्तिगत रूप से खाने और पीने की चीजें भिजवाई, और लोगों को ताड़ना देने के लिए व्यक्तिगत तौर पर श्राप भेजा। और इसलिए उसके कार्य का प्रत्येक कदम व्यक्तिगत तौर पर परमेश्वर के द्वारा ही उठाया जाता है।

रविवार, 9 जून 2019

New Hindi Christian Song 2019 | परमेश्वर खोज रहा है उन्हें जो हैं प्यासे उसके प्रकटन के लिए (Lyrics)



New Hindi Christian Song 2019 | परमेश्वर खोज रहा है उन्हें जो हैं प्यासे उसके प्रकटन के लिए (Lyrics)


परमेश्वर खोजता है उन्हें जो चाहते हैं उसे,
जो उसके प्रकट होने की करते हैं लालसा।
परमेश्वर खोजता है उन्हें जो नहीं विरोध करते,
सामने उसके बच्चों के जैसे आज्ञाकारी रहते।
परमेश्वर खोजता है उन्हें जो हैं सक्षम,
वचनों को उसके सुनने में हैं सक्षम,
जो सौंपता है वो स्वीकारते हैं उसे
और अपना हृदय और देह पेश करते हैं उसे।

बुधवार, 5 जून 2019

केवल वे लोग ही परमेश्वर की गवाही दे सकते हैं जो परमेश्वर को जानते हैं

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन, परमेश्वर को जानना, परमेश्वर का कार्य


केवल वे लोग ही परमेश्वर की गवाही दे सकते हैं जो परमेश्वर को जानते हैं


यह स्वर्ग का नियम और पृथ्वी का सिद्धांत है कि परमेश्वर पर विश्वास किया जाए और उसको जाना जाए, और आज - इस युग के दौरान जब देहधारी परमेश्वर स्वयं अपना कार्य करता है - यह परमेश्वर को जानने के लिए विशेष अच्छा समय है। परमेश्वर को संतुष्ट करना उसकी इच्छा को समझने पर आधारित है, और परमेश्वर की इच्छा को जानने के लिए, परमेश्वर को अच्छी तरह से जानना आवश्यक है। परमेश्वर की यह जानकारी एक दर्शन है जो एक विश्वासी के पास होना चाहिए; यह परमेश्वर में मनुष्य के विश्वास का आधार है। यदि मनुष्य में यह ज्ञान न हो तो परमेश्वर पर उसका विश्वास अस्पष्ट होता है, और खोखले सिद्धांत में होता है। हालांकि परमेश्वर का अनुसरण करना इस तरह के लोगों का संकल्प है, वे कुछ भी प्राप्त नहीं करते हैं। वे सभी जो इस धारा से कुछ भी प्राप्त नहीं करते हैं, वे हटा दिए जाएंगे, और वे ऐसे लोग हैं जो बहुत ही कम कार्य कर रहे हैं। तुम परमेश्वर के कार्य का कोई सा भी कदम का अनुभव करो, तुम्हारे पास एक सामर्थी दर्शन होना चाहिए।

मंगलवार, 4 जून 2019

पवित्र आत्मा का कार्य और शैतान का कार्य

पवित्र आत्मा का कार्य और शैतान का कार्य


तुम आत्मा के सुनिश्चित विवरणों को कैसे समझते हो? पवित्र आत्मा मनुष्य में कैसे कार्य करता है? शैतान मनुष्य में कैसे कार्य करता है? दुष्ट आत्माएँ मनुष्य में कैसे कार्य करती हैं? और इस कार्य के प्रकटीकरण क्या हैं? जब तुम्हारे साथ कुछ घटित होता है, तो क्या यह पवित्र आत्मा की ओर से होता है, और क्या तुम्हें उसे मानना चाहिए या ठुकरा देना चाहिए? लोगों की वास्तविक क्रिया उसे बहुत बढ़ा देती है जो मनुष्य की इच्छा से आती है, परंतु फिर भी लोग मानते हैं कि वह पवित्र आत्मा की ओर से है। कुछ बातें दुष्ट आत्माओं की ओर से आती हैं, परंतु फिर भी लोग सोचते हैं कि यह पवित्र आत्मा से जनित है, और कभी-कभी पवित्र आत्मा भीतर से लोगों की अगुवाई करता है, फिर भी लोग डर जाते हैं कि ऐसी अगुवाई शैतान की ओर से होती है, और फिर आज्ञा मानने का साहस नहीं करते, जबकि वास्तविकता में यह पवित्र आत्मा का प्रकाशन होता है। अतः, इनमें भेद किए बिना इसका अनुभव करने का कोई मार्ग नहीं है जब ऐसे अनुभव तुम्हारे साथ घटित होते हैं, तो बिना भेद किए जीवन को प्राप्त करने का भी कोई मार्ग नहीं है। पवित्र आत्मा कैसे कार्य करता है? दुष्ट आत्माएँ कैसे कार्य करती हैं? मनुष्य की इच्छा से क्या निकलता है? और पवित्र आत्मा की अगुवाई और उसके प्रकाशन से क्या जनित होता है? यदि तुम मनुष्य के भीतर पवित्र आत्मा के कार्य के नियमों को समझ लेते हो, तब तुम अपने ज्ञान को बढ़ा पाओगे और अपने प्रतिदिन के जीवन में और अपने वास्तविक अनुभवों में भेद कर पाओगे; तुम परमेश्वर को जान पाओगे, तुम शैतान को समझ पाओगे, तुम अपनी आज्ञाकारिता या अनुसरण में उलझन में नहीं रहोगे, और तुम एक ऐसे व्यक्ति बनोगे जिसके विचार स्पष्ट होंगे, और जो पवित्र आत्मा के कार्य का पालन करेगा।

सोमवार, 3 जून 2019

क्या परमेश्वर का कार्य उतना सरल है, जितना मनुष्य कल्पना करता है?

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर के कार्य के तीन चरण


क्या परमेश्वर का कार्य उतना सरल है, जितना मनुष्य कल्पना करता है?


परमेश्वर पर विश्वास करने वाले व्यक्ति के रूप में, तुम को यह समझना चाहिए कि आज, इन अंत के दिनों में परमेश्वर के कार्य और अपने अंदर परमेश्वर की योजना के सारे कार्यों को ग्रहण करके, तुमने वास्तव में परमेश्वर के महान उत्कर्ष और उद्धार को पा लिया है। समस्त ब्रम्हांड में परमेश्वर के सारे कार्यों में इसी एक जनसमूह पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उसने अपने सभी प्रयास तुम लोगों के लिये समर्पित किये और तुम्हारे लिये सब कुछ बलिदान किया है, उसने समस्त ब्रम्हांड में पवित्र आत्मा के सभी कार्यों को वापस लेकर तुम्हें सौंप दिया है। यही कारण है कि मैं कहता हूं, तुम सभी सौभाग्यशाली हो। और यही नहीं, उसने अपनी महिमा इज़राइल से, अर्थात उसके चुने हुए लोगों सेहटाकर तुम लोगों को दी है, ताकि वह अपनी योजना के उद्देश्यों को तुम्‍हारे जनसमूह के द्वारा पूर्ण रूप से प्रकट कर सके।

शुक्रवार, 31 मई 2019

Hindi Christian Music Video | अंत के दिनों में देहधारी परमेश्वर मुख्यत: वचन का कार्य करता है



Hindi Christian Video | अंत के दिनों में देहधारी परमेश्वर मुख्यत: वचन का कार्य करता है


अंत के दिनों का देहधारी परमेश्वर अनुग्रह के युग का अंत करता है,
वचन को व्यक्त करता है, वचन जो इंसान को, पूर्ण और प्रबुद्ध करता है,
वचन जो इंसान के दिल से परमेश्वर की, अज्ञात धारणा दूर करता है।
यीशु ने जो किया, वो काम अलग था।
उसने किये चमत्कार, और जो थे बीमार, उनका किया उपचार,
किया स्वर्ग के राज्य के, सुसमाचार का प्रचार,
और चढ़ गया सूली पे, करने लोगों का उद्धार।

गुरुवार, 30 मई 2019

Hindi Worship Song | आओ सिय्योन में लेकर यशगान | Praise Jesus the Savior's Second Coming



Hindi Worship Song | आओ सिय्योन में लेकर यशगान | Praise Jesus the Savior's Second Coming


आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
पहले ही प्रकट हो चुका है परमेश्वर का धाम।
आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
करते उसके पवित्र नाम का सब गुणगान; ये फैल रहा है।
सर्वशक्तिमान परमेश्वर! सारे जहाँ का मालिक, आख़िरी मसीह,
चमकता-दमकता सूरज हमारा,
उदित हुआ सबसे भव्य पर्वत सिय्योन पर। सर्वशक्तिमान परमेश्वर!
आओ सिय्योन में लेकर यशगान।

मंगलवार, 28 मई 2019

देहधारण का रहस्य (4)

देहधारण का रहस्य (4)


तुम लोगों को बाइबल के सृजन और उसके पीछे की कहानी के बारे में जानना चाहिए। यह ज्ञान उन लोगों का नहीं है जिन्होंने परमेश्वर के नये कार्य को स्वीकार नहीं किया है। वे नहीं जानते हैं। अगर तुम उन्हें सार के ये मामले समझाओ, तो वे बाइबिल की तुम्हारे सामने ज़्यादा तरफ़दारी नहीं करेंगे। वे लगातार उसकी तुच्छतापूर्वक जाँच करते हैं जिसकी भविष्यवाणी की गई है: क्या यह वक्तव्य घटित हो गया है? क्या वह वक्तव्य घटित हो गया है? सुसमाचार की उनकी स्वीकृति बाइबल के अनुसार है; वे बाइबल के अनुसार सुसमाचार का उपदेश देते हैं। परमेश्वर पर उनका विश्वास बाइबल के वचनों पर टिका है; बाइबिल के बिना, वे परमेश्वर में विश्वास नहीं करेंगे। वे बाइबल की तुच्छतापूर्वक जाँच करते हुए जीते हैं। जब वे एक बार फिर बाइबल की जाँच करते हैं और तुमसे व्याख्याओं के लिए कहते हैं, तो तुम कह सकते हो कि, "सबसे पहले, चलो हम प्रत्येक वक्तव्य को सत्यापित नहीं करते हैं। इसके बजाय, चलो हम देखते हैं कि पवित्र आत्मा कैसे कार्य करता है।

सोमवार, 27 मई 2019

देहधारण का रहस्य (3)

देहधारण का रहस्य (3)


जब परमेश्वर अपना कार्य करता है, तो वह किसी भी निर्माण या आंदोलनों में शामिल होने नहीं आता है; वह अपनी सेवकाई को पूरा करने के लिए आता है। हर बार जब वह देह बनता है, तो यह केवल कार्य के किसी चरण को पूरा करने और एक नए युग का मार्ग प्रशस्त करने के लिए होता है। अब राज्य के युग का आगमन, और प्रशिक्षण की शुरूआत हो चुकी है। कार्य का यह चरण मनुष्य का कार्य नहीं है, यह मनुष्य पर कुछ हद तक कार्य करने के लिए नहीं है; यह केवल परमेश्वर के कार्य के एक हिस्से को पूरा करने के लिए है। जो वह करता है, वो मनुष्य का कार्य नहीं है, यह पृथ्वी को छोड़ने से पहले एक निश्चित अंश तक मनुष्य में कार्य करने के लिए नहीं है; यह उसकी सेवकाई को पूर्ण करने और उस कार्य को समाप्त करने के लिए है जो उसे करना चाहिए, जो कि पृथ्वी पर उसके कार्य के लिए उचित व्यवस्थाएँ करना, परिणामस्वरूप महिमान्वित बन जाना है। देहधारी परमेश्वर का कार्य उन व्यक्तियों के समान नहीं है जिन्हें पवित्र आत्मा के द्वारा उपयोग किया गया था।