परमेश्वर की इंसान को चेतावनी
- परमेश्वर के वचनों का एक भजन
- I
- बहुत-सी इच्छाएँ हैं परमेश्वर की।
- उसकी इच्छा है, तू आचरण अपना बेहतर रख सके,
- अपने फ़र्ज़ में वफ़ादार रहे,
- सत्य और इंसानियत हो तुझमें, इंसानियत हो तुझमें।
- बन सके एक ऐसा इंसान, जो परमेश्वर की ख़ातिर अपना सबकुछ दे सके,
- अपनी ज़िंदगी के अलावा और भी बहुत कुछ दे सके, बहुत कुछ दे सके।
- II
- पैदा होती हैं ये सारी उम्मीदें तेरी कमियों से, भ्रष्टता से और नाफ़रमानी से।
- अपने उल्लंघनों की पहले जाँच करनी चाहिये तुझे।
- यहीं से तू पहले शुरुआत कर।
- जो अनुरूप नहीं हैं सच्चाई के,
- अपने उन तमाम विचारों-व्यवहारों की जाँच कर।
- सीधी-सादी हैं अपेक्षाएं परमेश्वर की,
- मगर इतना ही नहीं है, जो वो चाहता है तुझसे।
- न उपहास कर, न तुच्छ समझ परमेश्वर की अपेक्षाओं को,
- संजीदा बन, ख़ारिज न कर तू इस काम को।
- III
- आगे, हर उल्लंघन, हर विद्रोह के लिये,
- हर एक से निपटे जो, ऐसे सत्य की तलाश कर,
- अपने विद्रोही ख़्यालों, बर्ताव और उल्लंघन की जगह,
- सच्चाई का अभ्यास कर।
- तीसरा, ज़िंदगी सच्चाई से जी,
- चालाकी या कपट न कर।
- इन तीन बातों को अगर पूरा करता है तू,
- जिसके सपने साकार होते हैं, ऐसा ख़ुशकिस्मत इंसान है तू।
- IV
- शायद इन तीन शर्तों को संजीदगी से ले
- या लापरवाही से तू,
- ख़ैर, परमेश्वर का प्रयोजन है कि तू
- साकार करे अपने सपनों को और अमल में लाए अपने आदर्शों को तू,
- आदर्शों को तू।
- तुझे बेवकूफ़ बनाना मकसद नहीं उसका।
- अपने विचारों, योजनाओं, हिसाब-किताब को,
- दरकिनार कर दे तू।
- परमेश्वर की माँगों को संजीदगी से लेना शुरु कर दे तू।
- वरना, अपने काम का वो अंत कर देगा,
- भस्म करके तमाम इंसानों को।
- क्योंकि कर नहीं सकते प्रवेश परमेश्वर के राज्य में,
- या अगले युग में शैतान की तर्ज़ पर,
- बुराई में लिप्त इंसान हैं जो।
- आधिकारिक तौर पर कहता है तुझसे परमेश्वर,
- परवाह नहीं उसे, कितनी मेहनत से
- या कितने बेहतर ढंग से काम करता है तू,
- कितना काबिल या नामवर है तू,
- कितनी बारीकी से उसका अनुसरण करता है तू,
- अपनी प्रवृत्ति में कितना उन्नत है तू,
- परमेश्वर की माँगों को अगर पूरा नहीं करता,
- तो उसकी प्रशंसा कभी पा नहीं सकता तू।
- सीधी-सादी हैं अपेक्षाएं परमेश्वर की,
- मगर इतना ही नहीं है, जो वो चाहता है तुझसे।
- न उपहास कर, न तुच्छ समझ परमेश्वर की अपेक्षाओं को,
- संजीदा बन, ख़ारिज न कर तू इस काम को,
- तू इस काम को, तू इस काम को।
-
- "वचन देह में प्रकट होता है" से
- Source From: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया द्वारा प्रकाशित।-सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें