Hindi Christian Song "मानवजाति पर परमेश्वर की दया"
दया का अर्थ हो सकता है, दिल से प्रेम करना।
दया का अर्थ हो सकता है, प्रेम और रक्षा करना।
दया का अर्थ हो सकता है, चोट न देना चाहना।
दया का अर्थ हो सकता है, कोमलता महसूस करना।
दया दिखा सकती है कोमल प्रेम और अनुराग।
दया का अर्थ हो सकता है हार मानना न चाहना।
दया है इन्सान के प्रति परमेश्वर की कृपा और सहनशीलता।
सोदोम के लोगों के समान ही
नीनवे के लोग भी भ्रष्ट और हिंसक थे,
पर बदल दिया परमेश्वर के दिल को उनके पछतावे ने।
इसलिए उसने लिया फैसला, वो नष्ट न करेगा उन्हें।
सच्चे समर्पण और पापों के लिए पछतावे के साथ,
सच्चे और दिल से किये गये कर्मों के साथ,
नीनवे के लोगों ने गले लगाया परमेश्वर के आदेशों को।
इसलिए परमेश्वर ने उन पर बरसाई दया अपनी।
परमेश्वर के दिए प्रतिफल की,
इन्सान के लिए उसकी दया की कोई भी नकल नहीं कर सकता है।
परमेश्वर की कृपा या सहनशीलता को,
इन्सां के प्रति उसकी सच्ची भावना को, कोई धारण नहीं कर सकता है।
केवल सृष्टिकर्ता दिखाता है दया इंसान पर,
केवल सृष्टिकर्ता को है उससे असीम अनुराग।
केवल सृष्टिकर्ता बरसा सकता है कृपा इन्सान पर
और अपनी सारी सृष्टि को संजो सकता है।
"मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
स्रोत: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया द्वारा प्रकाशित।
अनुशंसित: यहाँ पर समृद्ध ईसाई गीत हैं, जो आपके लिए एक नया दृश्य-श्रव्य मनोरंजन लाता हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें