菜单

घर
परमेश्वर के शासन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर के शासन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

Hindi Worship Song | परमेश्वर की सारी सृष्टि उसकी प्रभुता के अधीन होनी चाहिए | How Great Is Our God



Hindi Worship Song | परमेश्वर की सारी सृष्टि उसकी प्रभुता के अधीन होनी चाहिए | How Great Is Our God


परमेश्वर ने बनाया सब कुछ,
और इसलिए वह सृष्टि को लेता है,
अधीन अपने, और झुकाता आगे अपने प्रभुत्व के।
आदेश वो देता है सब को, हाथों में लेकर नियंत्रण।
जीव-जंतु, पहाड़, नदी, और मानव को अधीन उसके आना होगा।
चीज़ें जो आसमाँ और धरती पर हैं,
परमेश्वर के प्रभुत्व के अधीन सभी को आना है।
करना होगा समर्पण, विकल्प के बिना।
है आज्ञा यही परमेश्वर की और उसका है अधिकार।

रविवार, 19 मई 2019

Hindi Christian Song बेपर्दा हो चुके हैं रहस्य सारे The Returned Lord Has Revealed All Mysteries



Hindi Christian Song | बेपर्दा हो चुके हैं रहस्य सारे | The Returned Lord Has Revealed All Mysteries


धार्मिकता का सर्वशक्तिमान परमेश्वर – सर्वशक्तिमान!
कुछ भी छुपा नहीं है तुझसे,
अनंत से अनंत तक हर रहस्य,
जिसे प्रकट नहीं किया किसी इंसान ने,
सब ज़ाहिर है, साफ है तेरे सामने।
ज़रूरत नहीं खोजने की, टटोलने की,
क्योंकि ज़ाहिर है व्यक्तित्व तेरा।

सोमवार, 15 अप्रैल 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है X सब वस्तुओं के जीवन का स्रोत परमेश्वर है (IV) भाग तीन



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर के शासन, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का वचन,


सब वस्तुओं के जीवन का स्रोत परमेश्वर है (IV)     भाग तीन

1. परमेश्वर किस प्रकार आत्मिक संसार पर शासन करता है और उसे चलाता है
3) परमेश्वर का अनुसरण करने वालों का जीवन और मृत्यु-चक्र
आओ, अब हम परमेश्वर के अनुयायियों के जीवन और मृत्यु के चक्र के विषय में बात करें। इसका संबंध तुम लोगों से है, इसलिये ध्यान दो। पहले विचार करो कि जो लोग परमेश्वर में विश्वास करते हैं उनको किन वर्गो में विभाजित किया जा सकता है। इसमें दो हैं: परमेश्वर के चुने हुए लोग और सेवकाई करने वाले लोग। पहले हम परमेश्वर के चुने हुए लोगों के विषय में बात करेंगे, जिसमें बहुत कम लोग हैं। "परमेश्वर के चुने हुए लोग" से क्या अभिप्राय है? परमेश्वर ने जब सारी चीज़ों की रचना कर दी और मानवजाति अस्तित्व में आ गई तो परमेश्वर ने उन लोगों का एक समूह चुना जो उसका अनुसरण करते थे, और उन्हें "परमेश्वर के चुने हुए लोग" कहा। परमेश्वर के इन चुने हुए लोगों का एक विशेष दायरा और महत्ता है। वह दायरा यह है कि परमेश्वर जब भी कोई महत्वपूर्ण कार्य करता है तो उनको जरुर आना है-यह पहली बात है जो उन्हें विशेष बनाती है। और उनकी महत्ता या विशेषता क्या है? परमेश्वर द्वारा उन्हें चुने जाने का अर्थ है कि वे महान विशेषता रखने वाले लोग हैं। कहने का तात्पर्य है कि परमेश्वर उन्हें सम्पूर्ण बनाना चाहता है और सिद्ध बनाना चाहता है, और उसका प्रबंधन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात वह इन्हें जीत लेगा। क्या यह विशेषता महान नहीं है? इस प्रकार, इन चुने हुए लोगों का परमेश्वर के लिये विशेष महत्व है, क्योंकि ये वे लोग हैं जिन्हें परमेश्वर जीतने का इरादा रखता है।

रविवार, 14 अप्रैल 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है X सब वस्तुओं के जीवन का स्रोत परमेश्वर है (IV) भाग दो



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर के शासन, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का वचन,

सब वस्तुओं के जीवन का स्रोत परमेश्वर है (IV)     भाग दो


1. परमेश्वर किस प्रकार आत्मिक संसार पर शासन करता है और उसे चलाता है
1) अविश्वासियों का जीवन और मृत्यु चक्र
किसी आत्मा के लिये जन्म लेने के बाद जो भूमिका वे निभाते हैं-इस जीवन में उनकी भूमिका क्या है-किस परिवार में वे जन्म लेते हैं और उनका जीवन किस प्रकार का है, इन सबका उनके पिछले जीवन से गहरा संबंध होता है। मनुष्य के संसार में हर प्रकार के लोग आते हैं, और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं भिन्न-भिन्न होती हैं, उनके द्वारा किये गए कार्य भिन्न होते हैं। ये कौन से कार्य हैं? कुछ लोग अपना कर्ज़ चुकाने आते हैं: अगर उन्होंने पिछली ज़िंदगी में किसी से बहुत पैसा उधार लिया है तो वे उसे चुकाने आते हैं। कुछ लोग अपना ऋण उगाहने आते हैं। वे अपने विगत जीवन में अनेक घोटालों के शिकार हुए हैं, उन्होंने अपार धन गंवाया है और इसलिए जब वे आत्मिक संसार में आते हैं तो उसके बाद आत्मिक संसार उन्हें न्याय देगा और उन्हें इस जीवन में अपना कर्जा उगाहने का अवसर देगा। कुछ लोग एहसान चुकाने आये हैं: अपने विगत जीवन के दौरान-अपनी मृत्यु से पूर्व-कोई उन पर दयावान था और इस जीवन में उन्हें एक बड़ा अवसर प्रदान किया गया है कि वे जन्म लें और उस एहसान का बदला चुका सकें।

शनिवार, 13 अप्रैल 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है X सब वस्तुओं के जीवन का स्रोत परमेश्वर है (IV) भाग दो के क्रम में



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर के शासन, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का वचन,

सब वस्तुओं के जीवन का स्रोत परमेश्वर है (IV)     भाग दो के क्रम में


1. परमेश्वर किस प्रकार आत्मिक संसार पर शासन करता है और उसे चलाता है
2) विभिन्न विश्वासी लोगों के जीवन और मृत्यु का चक्र
हमने अभी अविश्वासियों की पहली श्रेणी के जीवन और मृत्यु चक्र पर चर्चा की। अब आओ हम द्वितीय श्रेणी, आस्था के विभिन्न लोगों पर चर्चा करें। "विभिन्न आस्था रखने वाले लोगों के जीवन और मृत्यु का चक्र" भी एक महत्वपूर्ण विषय है और यह समयोचित है कि इस विषय के संबंध में तुम कुछ समझो। सबसे पहले, आओ हम इस बात को समझें कि "आस्थावान लोगों" में आस्था का अभिप्राय क्या है: इसका अभिप्राय है यहूदी धर्म, ईसाई धर्म, कैथोलिक धर्म, इस्लाम और बुद्धधर्म, ये पांच प्रमुख धर्म हैं। अविश्वासियों के अतिरिक्त, जो लोग इन पांच धर्मों में विश्वास रखते हैं उनका संसार की जनसंख्या में एक बड़ा अनुपात है।

रविवार, 7 अप्रैल 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है V परमेश्वर की पवित्रता (II) भाग तीन के क्रम में



परमेश्वर की पवित्रता (II)     भाग तीन के क्रम में
(स) शैतान कैसे पारम्परिक संस्कृति का उपयोग मनुष्य को दूषित करने में करता है।
क्या कई बातें पारम्परिक संस्कृति का एक भाग मानी जाती हैं? (हां) इस पारम्परिक संस्कृति का मतलब क्या है? (यह वंशानुगत चली आती है।) यह वंशानुगत चली आती है, यह एक पहलू है। परिवार, जातीय समूह, यहां तक कि मानव जाति अपनी जीवन पद्धति को प्रारम्भ से ही आगे बढ़ाती रही है, या वे अपने रीति-रिवाज, कहावत और नियम आगे बढ़ाते रहे हैं जो लोगों के विचारों में छप गए हैं। लोगों को इन से क्या मिलता है? लोग ऐसा समझते हैं कि ये चीज़ें उनके जीवन से अलग नहीं की जा सकती। वे उन चीज़ों को लेते और नियम तथा जीवन का हिस्सा मानते हैं। चूंकि ये बातें उनके पुरखों द्वारा दी गई हैं इसलिए वे उन्हें बदलने और छोड‌ने को बिल्कुल तैयार नहीं होते। पारम्परिक संस्कृति के अन्य पहलू हैं जैसे वे जो कि चीनी दार्शनिकों द्वारा प्रतिपादित किए गये थे, लोगों को चीनीवाद और कन्फयूशियसवाद द्वारा लोगों को सिखाई गई थीं जो प्रत्येक व्यक्ति का अंतर्तम भाग बन गई हैं।

शुक्रवार, 22 मार्च 2019

क्या आप जाग उठे हैं?



क्या आप जाग उठे हैं?


जब आप सामान्य मनुष्यत्व से बाहर निकलकर जीवन व्यतित करना प्राप्त कर लेते हैं, और पूर्ण कर दिए गए हैं, तो हालांकि आप भविष्यवाणी करने, या कोई रहस्य बताने में असमर्थ होंगे, आप एक मनुष्य के स्वरूप को प्रगट करेंगे और जीवन व्यतित करेंगे। परमेश्वर ने मनुष्य की रचना की, जिसके बाद मनुष्य शैतान द्वारा भ्रष्ट किया गया, और इस भ्रष्टाचार ने मनुष्यों को मृत देह बना दिया - और परिणामस्वरूप आपके बदलने के बाद, आप इन मृत देहों से भिन्न हो जाएंगे। वह परमेश्वर के वचन हैं जो लोगों की आत्मा को जीवन देते हैं और उन्हें नया जन्म देते हैं, और जब लोगों की आत्माएं नया जन्म लेंगी वे जाग उठेंगे।

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग छे: के क्रम में



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर को जानना, परमेश्वर के शासन, परमेश्वर का स्वभाव

हालाँकि परमेश्वर मनुष्य से छिपा हुआ है, फिर भी सभी चीज़ों के मध्य उसके कार्य मनुष्य के लिए पर्याप्त हैं कि वह परमेश्वर को जान सके


अय्यूब ने परमेश्वर के चेहरे को नहीं देखा था, या परमेश्वर के द्वारा बोले गए वचनों को नहीं सुना था, और उसने व्यक्तिगत रूप से परमेश्वर के कार्य का अनुभव तो बिलकुल भी नहीं किया था, परन्तु परमेश्वर के प्रति उसके भय एवं अपनी परीक्षाओं के मध्य उसकी गवाही को सभी लोगों के द्वारा देखा गया था, और परमेश्वर के द्वारा उनसे प्रेम किया गया है, उनमें आनन्द मनाया गया है, और उनकी प्रशंसा की गई है, और लोग उनसे ईर्ष्या करते हैं और उनकी तारीफ करते हैं, और इसके अतिरिक्त, उनका गुणगान करते हैं। उसके जीवन के विषय में कुछ भी महान या असाधारण नहीं था: बिलकुल किसी साधारण मनुष्य के समान, उसने एक साधारण जीवन जीया था, सूर्य उगने पर काम पर जाना और सूर्य अस्त होने पर अपने घर पर विश्राम के लिए वापस आना।

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग चार के क्रम में



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर के शासन, परमेश्वर को जानना, बाइबिल के पाठ

अय्यूब के विषय में लोगों की अनेक ग़लतफहमियां


अय्यूब के द्वारा सही गई कठिनाईयां परमेश्वर के द्वारा भेजे गए स्वर्गदूतों का कार्य नहीं था, न ही इसे परमेश्वर के हाथ के द्वारा किया गया था। इसके बजाए, इसे शैतान के द्वारा व्यक्तिगत रूप से किया गया था, जो परमेश्वर का शत्रु है। परिणामस्वरूप, अय्यूब के द्वारा सही गई कठिनाईयों का स्तर अत्याधिक गहरा था। फिर भी इस समय अय्यूब ने बिना किसी संशय के अपने हृदय में परमेश्वर के विषय में अपने प्रतिदिन के ज्ञान को, प्रतिदिन के कार्यों के सिद्धान्तों को, और परमेश्वर के प्रति अपनी मनोवृत्ति को प्रदर्शित किया था—और यही वह सच्चाई है।

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग तीन के क्रम में



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर के शासन, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर को जानना

परमेश्वर शैतान को अय्यूब की परीक्षा लेने की अनुमति देता है जिससे अय्यूब के विश्वास को सिद्ध बनाया जाएगा


यहोवा परमेश्वर एवं शैतान के बीच हुए संवाद के विषय में अय्यूब 1:8 वह पहला लेख है जिसे हम बाइबल में देखते हैं। और परमेश्वर ने क्या कहा था? मूल पाठ हमें निम्नलिखित लेख प्रदान करता हैः "यहोवा ने शैतान से पूछा, क्या तू ने मेरे दास अय्यूब पर ध्यान दिया है? क्योंकि उसके तुल्य खरा और सीधा और मेरा भय माननेवाला और बुराई से दूर रहनेवाला मनुष्य और कोई नहीं है।" शैतान के सामने अय्यूब के विषय में यह परमेश्वर का आंकलन था; परमेश्वर ने कहा कि वह एक खरा एवं सीधा मनुष्य था, ऐसा मनुष्य जो परमेश्वर का भय मानता और बुराई से दूर रहता था। परमेश्वर एवं शैतान के मध्य इन वचनों से पहले, परमेश्वर ने दृढ़ निश्चय किया था कि वह अय्यूब की परीक्षा लेने के लिए शैतान का इस्तेमाल करेगा—यह कि वह अय्यूब को शैतान के हाथों में सौंप देगा।

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर II भाग एक के क्रम में




पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर के शासन, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव


परमेश्वर के प्रबन्ध का कार्य एवं मानवजाति का उद्धार अब्राहम द्वारा इसहाक के बलिदान के साथ प्रारम्भ होता है।

अब्राहम को एक पुत्र देने के बाद, वे वचन जिन्हें परमेश्वर ने अब्राहम से कहा था वे पूरे हो गए थे। इसका अर्थ यह नहीं है कि परमेश्वर की योजना यहाँ पर रूक जाती है; इसके विपरीत, मानवजाति के प्रबन्धन एवं उद्धार के लिए परमेश्वर की बहुत ही शोभायमान योजना का बस प्रारम्भ ही हुआ था, और अब्राहम के लिए सन्तान की उसकी आशीष उसकी सम्पूर्ण प्रबन्धकीय योजना की मात्र एक प्रस्तावना थी। उस घड़ी, कौन जानता था कि शैतान के साथ परमेश्वर का युद्ध ख़ामोशी से प्रारम्भ हो चुका था जब अब्राहम ने इसहाक का बलिदान किया था।

सोमवार, 18 फ़रवरी 2019

परमेश्वर के स्वभाव और उसके कार्य के परिणाम को कैसे जानें भाग चार



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर के शासन, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का वचन,परमेश्वर को जानना

परमेश्वर की मनोवृत्ति को समझना और परमेश्वर के विषय में सभी गलत अवधारणाओं को छोड़ देना

यह परमेश्वर जिस पर तुम लोग वर्तमान में विश्वास करते हो, क्या तुम सब ने इसके विषय में कभी सोचा है कि यह किस प्रकार का परमेश्वर है? जब वह किसी बुरे व्यक्ति को बुरे कार्य करते हुए देखता है, तो क्या वह उससे घृणा करता है? (वह उससे घृणा करता है।) जब वह अज्ञानी लोगों की गलतियों को देखता है, तो उसकी मनोवृत्ति क्या होती है? (उदासी।) जब वह लोगों को अपनी भेटों को चुराते हुए देखता है, तो उसकी मनोवृत्ति क्या होती है? (वह उनसे घृणा करता है।)

शनिवार, 16 फ़रवरी 2019

परमेश्वर के स्वभाव और उसके कार्य के परिणाम को कैसे जानें भाग तीन के क्रम में



पाठ्य-सामग्री, परमेश्वर को जानना, परमेश्वर का स्वभाव, परमेश्वर के शासन,

एक व्यावहारिक प्रश्न जो लोगों में सब प्रकार की शर्मिंदगी को लाता है
एक अन्य प्रकार का व्यक्ति है जिसका परिणाम सभी परिणामों से सबसे अधिक दुखदाई होता है? ये ऐसे लोग हैं जिनकी चर्चा मैं कम से कम करना चाहता हूँ। यह दुखदाई नहीं है क्योंकि यह व्यक्ति परमेश्वर के दण्ड को प्राप्त करता है, या यह कि उनसे की गई परमेश्वर की मांगें कठोर होती हैं और उनका दुखदायी परिणाम होता है। इसके बजाय, यह दुखदाई है क्योंकि वे इसे स्वयं के लिए करते हैं, जैसा अकसर कहा जाता है: वे अपनी स्वयं की कब्र खोदते हैं? यह किस प्रकार का व्यक्ति है? यह व्यक्ति सही पथ पर नहीं चलता है, और उनका परिणाम पहले से ही प्रकट हो जाता है? परमेश्वर इस प्रकार के व्यक्ति को अपनी घृणा के चरम लक्ष्य के रूप में देखता है? जैसा लोग इसका वर्णन करते हैं, ऐसे लोग सभी मनुष्यों में सबसे अधिक दुखदाई होते हैं।

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

परमेश्वर के स्वभाव और उसके कार्य के परिणाम को कैसे जानें भाग तीन




परमेश्वर मनुष्य के परिणाम को एवं उस मानक को कैसे निर्धारित करता है जिसके द्वारा वह मनुष्य के परिणाम को निर्धारित करता है
इससे पहले कि तेरे पास अपने स्वयं के कोई दृष्टिकोण या निष्कर्ष हो, तुझे पहले अपने प्रति परमेश्वर की मनोवृत्ति को समझना चाहिए, परमेश्वर क्या सोच रहा है, और तब निर्णय करना चाहिए कि तेरी अपनी सोच सही है या नहीं। परमेश्वर ने मनुष्य के परिणाम को निर्धारित करने के लिए कभी समय की इकाईयों का उपयोग नहीं किया है, और उसने उनके परिणाम को निर्धारित करने के लिए कभी भी किसी व्यक्ति के द्वारा सहे गए कष्ट की मात्रा का उपयोग नहीं किया है।