菜单

घर
व्यावहारिक परमेश्वर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
व्यावहारिक परमेश्वर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 26 जुलाई 2019

वास्तविकता को कैसे जानें

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन, व्यावहारिक परमेश्वर, परमेश्वर को जानना,

वास्तविकता को कैसे जानें


परमेश्वर वास्तविकता का परमेश्वर है: उसका समस्त कार्य वास्तविक है, सभी वचन जिन्हें वह कहता है वास्तविक हैं, और सभी सच्चाईयाँ जिन्हें वह व्यक्त करता है वास्तविक हैं। हर चीज़ जो उसके वचन नहीं हैं वे खोखले, अस्तित्वहीन, और अनुचित हैं। आज, पवित्र आत्मा परमेश्वर के वचनों में लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए है। यदि लोगों को वास्तविकता में प्रवेश की खोज करनी है, तो उन्हें अवश्य वास्तविकता को ढूँढ़ना, और वास्तविकता को जानना चाहिए, जिसके बाद उन्हें अवश्य वास्तविकता का अनुभव करना चाहिए, और वास्तविकता को जीना चाहिए। लोग जितना अधिक वास्तविकता को जानते हैं, वे उतना ही अधिक यह बताने में समर्थ होते हैं कि दूसरों के वचन वास्तविक हैं या नहीं; लोग जितना अधिक वास्तविकता को जानते हैं, उनकी उतनी ही कम धारणाएँ होती हैं; लोग जितना अधिक वास्तविकता का अनुभव करते हैं, वे उतना ही अधिक वास्तविकता के परमेश्वर के कर्मों को जानते हैं, और उनके लिए अपने भ्रष्ट, शैतानी स्वभावों के बंधन से मुक्त होना उतना ही अधिक आसान होता है; लोगों के पास जितनी अधिक वास्तविकता होती है, वे उतना ही अधिक परमेश्वर को जानते हैं, और उतना ही अधिक देह से घृणा और सत्य से प्रेम करते हैं; और लोगों के पास जितनी अधिक वास्तविकता होती है, वे परमेश्वर की अपेक्षाओं के मानकों के उतना ही अधिक करीब होते हैं।

गुरुवार, 4 जुलाई 2019

मात्र सत्य का अभ्यास करना ही वास्तविकता रखना है

मात्र सत्य का अभ्यास करना ही वास्तविकता रखना है


परमेश्वर के वचनों की निर्लज्जतापूर्वक व्याख्या करने के योग्य होने का अर्थ यह नहीं है कि वास्तविकता पर तुम्हारा अधिकार है—बातें इतनी भी साधारण नहीं है जितनी तुम ने कल्पना की थी। वास्तविकता पर तुम्हारा अधिकार है या नहीं, यह उस बात पर आधारित नहीं है, जो तुम कहते हो, अपितु यह उस बात पर आधारित है, जो तुम जीते हो। जब परमेश्वर के वचन तुम्हारा जीवन और तुम्हारी स्वाभाविक अभिव्यक्ति बन जाती है, मात्र इसे ही वास्तविकता गिना जाता है और मात्र इसे ही तुम्हारे ज्ञान पर अधिकार रखने और तुम्हारी वास्तविक कद-काठी के रूप में गिना जाता है। तुम्हें लम्बे समय तक परीक्षा का सामना करना अनिवार्य है, और तुम्हें उस समानता से जीवनयापन करने के योग्य होना अनिवार्य है, जिसकी अपेक्षा परमेश्वर तुम से करता है; यह मात्र दिखावा नहीं होना चाहिए; परन्तु तुम में यह स्वाभाविक रूप से प्रवाहित हो।

रविवार, 30 जून 2019

आज्ञाओं का पालन करना और सत्य का अभ्यास करना

आज्ञाओं का पालन करना और सत्य का अभ्यास करना


व्यवहार में, आज्ञाओं को सत्य के अभ्यास से जोड़ा जाना चाहिए। आज्ञाओं का पालन करते हुए, व्यक्ति को सत्य का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। सत्य का अभ्यास करते समय, व्यक्ति को आज्ञाओं के सिद्धान्तों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए या आज्ञाओं के विपरीत नहीं जाना चाहिए। वह कीजिये जो परमेश्वर तुम सबसे किए जाने की अपेक्षा करता है। आज्ञाओं में बने रहना और सत्य का अभ्यास करना परस्पर संबद्ध हैं, परस्पर विरोधी नहीं हैं। तुम जितना अधिक सत्य का अभ्यास करते हो, उतना ही अधिक तुम आज्ञाओं के सार-तत्व को बनाए रखते हो। तुम जितना अधिक सत्य का अभ्यास करोगे, उतना ही अधिक तुम परमेश्वर के वचनों को समझोगे जैसा आज्ञाओं में अभिव्यक्त है। सत्य का अभ्यास करना और आज्ञाओं में बने रहना, परस्पर विरोधी कार्य नहीं हैं, बल्कि इसके बजाए परस्पर संबद्ध हैं। आरंभ में, मनुष्य द्वारा आज्ञाओं का पालन करने के बाद ही वह सत्य का अभ्यास कर सकता है और पवित्र आत्मा से ज्ञानप्राप्त प्राप्त कर सकता है। किन्तु यह परमेश्वर का मूल अभिप्राय नहीं है। परमेश्वर अपेक्षा करता है कि तुम ह्रदय से परमेश्वर की आराधना करो, बस यूँ ही अच्छे व्यवहार का अभ्यास करने के लिए नहीं।

रविवार, 2 जून 2019

तुम्हें पता होना चाहिए कि व्यावहारिक परमेश्वर ही स्वयं परमेश्वर है

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन, परमेश्वर को जानना, व्यावहारिक परमेश्वर,


तुम्हें पता होना चाहिए कि व्यावहारिक परमेश्वर ही स्वयं परमेश्वर है


तुम्हें व्यावहारिक परमेश्वर के बारे में क्या पता होना चाहिए? आत्मा, व्यक्तित्व और वचन मिलकर ही स्वयं व्यावहारिक परमेश्वर को बनाते हैं; और यही स्वयं व्यावहारिक परमेश्वर का वास्तविक अर्थ है। यदि तू सिर्फ़ व्यक्तित्व के बारे में जानता है, यदि तू उसकी आदतों, और उसकी शख्सियत के बारे में जानता है, लेकिन तू आत्मा के कार्य या देह में आत्मा के कार्य के बारे में कुछ नहीं जानता है, और व्यावहारिक परमेश्वर में परमेश्वर के आत्मा के कार्य के बारे में कुछ भी जाने बिना, सिर्फ़ आत्मा और वचन पर ध्यान देता है, और केवल आत्मा के सामने प्रार्थना करता है, तो यह साबित करता है कि तुझे व्यावहारिक परमेश्वर के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं है। व्यावहारिक परमेश्वर के बारे में ज्ञान में उसके वचनों को जानना और अनुभव करना, और उन नियमों और सिद्धांतों को समझना जिनके द्वारा पवित्र आत्मा कार्य करता है, और परमेश्वर के आत्मा द्वारा देह में कार्य करने के तरीके को समझना शामिल है। इसी तरह, इसमें यह जानना भी शामिल है कि देह में परमेश्वर का हर कार्य आत्मा के द्वारा निर्देशित होता है, और उसके द्वारा बोले गए वचन आत्मा की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है। इसलिये, यदि तू व्यावहारिक परमेश्वर को जानना चाहता है, तो तुझे मुख्य रूप से यह जानना है कि परमेश्वर कैसे अपनी मानवीयता में, और अपनी ईश्वरीयता में कार्य करता है; यह सम्बन्ध रखता है आत्मा की अभिव्यक्ति से, जिससे सभी लोगों का जुड़ाव है।

मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

वह सत्य, मार्ग और जीवन है


परमेश्वर के वचनों का एक भजन

वह सत्य, मार्ग और जीवन है

I
जान नहीं सकता हमारा हर विचार उसके अलावा कोई, हमारी प्रकृति और सार की ऐसी समझ रख नहीं सकता उसके अलावा कोई, इंसान के विद्रोहीपन का, भ्रष्टता का न्याय कर नहीं सकता उसके अलावा कोई, कार्य कर नहीं सकता, बोल नहीं सकता स्वर्ग के परमेश्वर की ओर से उसके अलावा कोई। ये मामूली, महत्वहीन कोई, नकार दिया जिसे हमने, क्या हमारे ख़्यालों में बसा यीशु मसीह नहीं है, कामना जिसकी हम दिन-रात करते हैं? यही है वो! हमारा परमेश्वर! सत्य, मार्ग और जीवन, सत्य, मार्ग और जीवन!

रविवार, 4 नवंबर 2018

"परमेश्वर के काम का दर्शन" पर परमेश्वर के वचन के तीन अंशों से संकलन भाग एक

"परमेश्वर के काम का दर्शन" पर परमेश्वर के वचन के तीन अंशों से संकलन भाग एक

1. यूहन्ना ने, यीशु के बपतिस्मा के सात वर्ष पहले से स्वर्गराज्य के सुसमाचार को फैलाना शुरू कर दिया था। लोगों को उसका किया गया काम यीशु के अनुवर्ती काम से ऊँचा लगता था, फिर भी, वह था तो केवल एक नबी ही। वे मंदिर के भीतर बात या काम नहीं करते था, बल्कि इसके बाहर के कस्बों और गांवों में ऐसा करते था। उसने, निश्चय ही यह यहूदी राष्ट्र के बीच किया, विशेष रूप से उन के बीच जो गरीब थे।