菜单

घर

बुधवार, 22 मई 2019

कलीसिया का भजन ईमानदार लोगों में ही होती है इंसानियत



  • कलीसिया का भजन
  • ईमानदार लोगों में ही होती है इंसानियत

  •  I
  • शोहरत, मुनाफ़े की ख़ातिर, आचरण के मानक त्यागे मैंने,
  • रोज़ी-रोटी के लिये झूठ बोलती थी मैं।
  • विवेक या नैतिकता की परवाह की नहीं मैंने,
  • सच्चाई या गरिमा की परवाह की नहीं मैंने।
  • जीती थी सिर्फ़ अपनी बढ़ती अभिलाषा, लालच की संतुष्टि के लिए।
  • बेचैन दिल लिये, पाप के कीचड़ में लोटती थी मैं,
  • इस बेइंतिहा अंधेरे से बच न सकी मैं।
  • नश्वर दौलत, पल भर का सुख,
  • छुपा सके न भीतर के ख़ालीपन को।
  • जीवन में ईमान का होना मुश्किल क्यों है?
  • इंसान इतना दुष्ट और शातिर क्यों है?
  • कैसी दुनिया है ये? कौन बचा सकता मुझको?
  • II
  • सुनकर परमेश्वर की वाणी, लौट आई सम्मुख उसके मैं।
  • पढ़कर परमेश्वर के वचन हर दिन, बहुत लाभ पाती हूँ मैं।
  • बहुत से सत्यों को समझती हूँ, मुझमें हैं इंसानी आचरण के नियम।
  • करते शुद्ध भ्रष्टता मेरी परमेश्वर के सत्य-वचन।
  • जीवन साथी हैं मेरे, परमेश्वर के न्याय और ताड़ना के वचन।
  • परमेश्वर की जाँच को स्वीकारना, देता है सुकून दिल को मेरे।
  • न कोई धोखा, न छल है, रोशनी में रहती हूँ मैं।
  • नेकनीयत, खुले दिल से, अब इंसान की तरह जीती हूँ मैं।
  • गुज़री हूँ इम्तहानों से, देखा है ईश्वर का चेहरा मैंने।
  • उसके वचनों में, पाया है नया जीवन मैंने।
  • अब नेक इंसान बन सकती हूँ मैं।
  • परमेश्वर के प्रेम और उद्धार की शुक्रगुज़ार हूँ मैं!
  • सर्वशक्तिमान परमेश्वर की शुक्रगुज़ार हूँ मैं!
  • स्रोत: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया द्वारा प्रकाशित।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें