- आराधना गीत
- हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, तुम हो बहुत यशस्वी
- I
- सर्वशक्तिमान परमेश्वर, अंतिम मसीह, लौटकर आए मुक्तिदाता हो तुम।
- बात करते हो तुम लोगों से, सत्य से करते हो उनका न्याय। आमीन!
- तुम्हारे वचनों में है शक्ति, स्वच्छ करते हैं इंसान का दूषित स्वभाव।
- तुम्हारे वचन करते हैं प्रकट सर्व-शक्ति और परमेश्वर की धार्मिकता।
- परमेश्वर का वचन पुरानी दुनिया का न्याय करता है,
- करता है लोगों, राष्ट्रों का न्याय।
- परमेश्वर के वचन सब करते हैं प्राप्त।
- परमेश्वर ने पहले ही हरा दिया शैतान को।
- जय हो तुम्हारी, सर्वशक्तिमान परमेश्वर! तुम हो सही में बहुत यशस्वी।
- सभी राष्ट्र और लोग उत्साहित हैं
- देखकर तुम्हारे चमत्कारी काम, चमत्कारी काम।
- II
- परमेश्वर है ज्ञानी और सर्वशक्तिमान, बड़े लाल अजगर से करवाता है सेवा।
- शैतान करता है बेतहाशा अत्याचार। विपत्तियां बनाती हैं लोगों को विजयी।
- अजगर को करके अस्वीकार, परमेश्वर करता है लोगों को पूरा।
- शैतान का राज्य चला गया। परमेश्वर का राज्य पृथ्वी पर आया है।
- परमेश्वर का महान काम हुआ है पूरा। परमेश्वर लौटेगा सिय्योन में।
- शैतान के अंधेरे से मानवता को बचा लिया गया है।
- परमेश्वर के वचनों की प्रत्येक पंक्ति फल देती है।
- परमेश्वर ने किया प्रकट लोगों का भाग्य।
- सत्य वाले लोगों को परमेश्वर देता आशीष।
- उससे नफ़रत करने वालों को परमेश्वर देता है दंड।
- III
- महान आपदाएं करती हैं दुनिया को नष्ट। परमेश्वर के लोग बचेंगे।
- सभी राष्ट्र आते हैं सिंहासन के सामने। परमेश्वर के लोग करते हैं स्तुति।
- परमेश्वर की जय, परमेश्वर की जय!
- सर्वशक्तिमान परमेश्वर, तुम हो बहुत यशस्वी।
- सर्वशक्तिमान परमेश्वर की महिमा की स्तुति में सभी रचनाएं
- ख़ुशी से हैं उत्साहित, उत्साहित।
- आराधना में झुकते हैं हम सब,
- पृथ्वी पर परमेश्वर के शासन की करते हैं स्तुति।
- सत्य और धार्मिकता प्रकट हुई है दुनिया में।
- परमेश्वर की स्तुति में आवाज़ें हुई ऊंची।
- परमेश्वर की जय, परमेश्वर की जय!
- सर्वशक्तिमान परमेश्वर, तुम हो बहुत यशस्वी।
- राष्ट्र और लोग ख़ुशी से हैं उत्साहित,
- देखकर तुम्हारी अद्भुत बुद्धिमानी, बुद्धिमानी, बुद्धिमानी।
- "मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
Source From: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया द्वारा प्रकाशित।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें