菜单

घर

शनिवार, 15 सितंबर 2018

परमेश्वर से दिल की बात

परमेश्वर से दिल की बात

  • I
  • इतना कुछ है मेरे दिल में जो मैं तुमसे कहना चाहूँ। हे परमेश्वर!
  • पाप में रहा करती थी मैं,
  • कैसे जिऊँ सार्थक जीवन, नहीं जानती थी।
  • दुनिया के चलन में मेरा नैतिक पतन हुआ था,
  • और पशु की तरह जीती थी।
  • अपने वचनों के प्रयोग से तुमने, द्वार मेरे हृदय के खोले,
  • और लौट आयी मैं पास तुम्हारे।
  • हैं सत्य तुम्हारे वचन, जो देते पोषण मेरे दिल को,
  • झरने के जल की तरह।
  • तुम्हारे वचनों के सहारे, रहूँ मौजूदगी में तुम्हारी,
  • और दिल है मेरा सुकून में, शांति में, आनंद में।
  • तुम्हारे वचनों का अनुभव कर, समझती हूं सच्चाई को, सच्चाई को,
  • और पालन करती हूं सही मार्ग का मैं।
  • अब ही पता चला है मुझको, है अर्थपूर्ण सबसे,
  • भरोसा करना, पालन करना और प्यार करना परमेश्वर से।
  • II
  • अनुभव करके न्याय तुम्हारे वचनों का, पाती हूँ आशीष तुम्हारी।
  • चाहे करें उजागर, दें झिड़की या दें मुझे दिलासा वचन तुम्हारे,
  • ये सब है मुझको शुद्ध करने, बदलने की ख़ातिर।
  • तेज़ तलवार की धार से वचन तुम्हारे,
  • उघाड़ते कुरूपता मेरी आत्मा की।
  • और देखती हूँ मैं कितनी दूषित हूं,
  • शैतानी स्वभाव से कितनी भरी हुई हूं।
  • न्याय और ताड़ना में मैं देखती हूं,
  • प्यार तुम्हारा असली भी है पावन भी है।
  • समझूँ मैं सत्य पाने की ख़ातिर,
  • सबसे बड़ी खुशी विश्वास मात्र परमेश्वर में है।
  • सत्य पाने के लिये, फ़र्ज़ निभाने के लिये,
  • परमेश्वर का प्रेम चुकाने के लिये,
  • संकल्प को मैं अपने और मजबूत करूंगी।
  • परमेश्वर का आदेश ही लक्ष्य है मेरा,
  • हमेशा आगे ही बढ़ती जाऊँगी,
  • न कभी उन्हें नज़रंदाज़ करूँगी।
  • परमेश्वर को प्रेम करूँ, उनका पालन करूँ,
  • हमेशा उनके संग रहूँ, बस यही प्रार्थना है मेरी।
  •  
  • "मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें