परमेश्वर के दिल का मुझे ख्याल करना चाहिए
परमेश्वर के दिल का मुझे ख्याल करना चाहिए
- I
- परमेश्वर की आवाज़ सुनता हूं मैं,
- उसकी उपस्थिति में आ जाता हूं मैं।
- राज्य के प्रशिक्षण में प्रवेश करते हुए,
- परमेश्वर का प्रकटन देखता हूं मैं।
- दावत में बैठकर, उसके वचनों को खाता और पीता हूँ मैं।
- परमेश्वर ने किया कितना मुझे ऊँचा!
- क्यों धूल देखे उसका चेहरा?
- अपनी आंखों से उद्धार कार्य को देखकर,
- आँसूओं से भीग जाता है चेहरा मेरा।
- अगर ऐसे प्रेम को न चुका पाऊं मैं,
- आंखें मेरी झुक जाएंगी शर्मिंदगी से।
- जमीर की ख़ातिर,
- एक पल ठहर कर परमेश्वर की इच्छाओं
- के बारे में सोच नहीं सकता मैं?
- लेकिन सुख का लालची हूँ मैं,
- नर्क की अंधेरी शक्तियों में रहता हूं मैं।
- II
- मेरा दिल है दुखी,
- परमेश्वर की सभी इच्छा कर सकता नहीं हूं पूरी मैं।
- मेरे अंदर के शैतान के स्वभाव को निकाल फेंकना है मुश्किल।
- मुझे करो और शुद्ध, धूल में मिला दो इन्हें।
- परमेश्वर की इच्छा पूरी कर सकूं कब हो जाऊंगा इतना सयाना मैं?
- परमेश्वर के सुसमाचार का बनना गवाह है एक लंबी मुश्किल राह।
- परमेश्वर का चिंतित दिल देख सकता हूं मैं,
- भर जाता है मेरा दिल दुख से।
- उज्जवल बड़े चंद्रमा की तरह,
- उसके वचन करते हैं आगे की राह को रोशन।
- उसका प्यार करता है मुझे आकर्षित
- और प्रेरित कि आज से जीऊं मैं एक नया जीवन।
- III
- अपनी अद्भुत शक्ति से मेरी ताड़ना के लिए
- धन्यवाद करता हूं मैं, हे परमेश्वर।
- दिया है इसने मुझे नया जीवन।
- ऐसे महान उद्धार का देखा नहीं कभी सपना मैंने।
- कितना हूं भाग्यशाली मैं, हालांकि हूं पूरी तरह से दूषित मैं!
- ऐसे आशीषों के लिए कैसे न रहूं आभारी मैं?
- परमेश्वर के प्रेम का आनंद लेकर हूं मैं बहुत प्रेरित!
- परमेश्वर की दयालुता चुकाने की ख़ातिर,
- उसके लिए एक बार जिऊँगा मैं,
- परमेश्वर को तहेदिल से करने के लिए प्यार,
- अपनी पूरी ताक़त से कोशिश करूँगा मैं।
- बदल डालूंगा ख़ुद को, पाऊंगा ख़ुशी परमेश्वर के लिए जीने में मैं।
- पतरस के तरीके से जीने के लिए,
- शानदार ढंग से चमकने की खोज करूंगा मैं।
- परमेश्वर के दिल को पहुँचाकर संतुष्टि,
- होगी महसूस मुझे ख़ुशी।
- सच्चे जीवन में चमकेगा मेरा जीवन।
-
- "मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें