परमेश्वर के वचनों का एक भजन
अंधेरे में हैं जो उन्हें ऊपर उठना चाहिये
I
हज़ारों साल से बेहद मलिन, गंदी, कष्टों से भरी रही है ये धरती, घूमते रहे हैं आज़ादी से प्रेत हर तरफ। प्रेत यहाँ पर छ्ल करते, मक्कारी करते, निराधार आरोप लगाते, निर्मम, शातिर प्रेत, रौंदते-कुचलते भूतिया नगर को इधर-उधर बिखराते लाशों को। अब वक्त है: कर लिया है लोगों ने एकजुट काफी पहले से अपनी शक्ति को, कर दिये हैं प्रयास अपने समर्पित, चीरने के लिये इस शैतान के ख़ौफनाक चेहरे को। जागेंगे इससे बेख़बर लोग, अपने दर्द से, सहीं हैं हर तरह की यातनाएँ जिन्होंने, और फेर लेंगे मुँह अपना इस दुष्ट शैतान से।