菜单

घर
फरीसियों के मार्ग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फरीसियों के मार्ग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 1 सितंबर 2019

Hindi Christian Crosstalk | अंत के दिनों के फ़रीसी | Who Stops Us From Welcoming Lord Jesus' Return?


Hindi Christian Crosstalk | अंत के दिनों के फ़रीसी | Who Stops Us From Welcoming Lord Jesus' Return?


ईसाई झांग यी ने गवाही सुनी कि प्रभु लौट आये हैं, लेकिन जब उसने सत्य मार्ग की जाँच-पड़ताल की, तो उसके पादरी और एल्डर ने उसे कई बार यह कहकर रोकने और रुकावट डालने की कोशिश की कि, "यह दावा करने वाले कि प्रभु देहधारण करके आ गये हैं, पाखंड और झूठी बातें फैला रहे हैं। उनकी बात मत सुनो, उनके वचनों को मत पढ़ो, और उनसे कोई सम्पर्क न रखो!" इससे झांग उलझन में पड़ गया, क्योंकि प्रभु यीशु ने साफ़ तौर पर कहा है, "आधी रात को धूम मची : 'देखो, दूल्हा आ रहा है! उससे भेंट करने के लिये चलो'" (मत्ती 25:6)।(© BSI) "मेरी भेड़ें मेरा शब्द सुनती हैं" (यूहन्ना 10:27)।(© BSI) प्रभु यीशु के वचनों में कहा गया है कि लोगों को बुद्धिमान कुँवारियाँ बनकर, सक्रिय रूप से प्रभु की वाणी की खोज करना और उसे सुनना चाहिये ताकि प्रभु का स्वागत किया जा सके, लेकिन उसके पादरी और एल्डर विश्वासियों को परमेश्वर की वाणी सुनने से रोकने और पाबंदी लगाने के लिये भरसक कोशिश करते हैं। वे लोग विश्वासियों के सत्य मार्ग की जाँच-पड़ताल करने से डरे हुए क्यों हैं? ...

बुधवार, 15 मई 2019

सेवा के धार्मिक तरीके पर अवश्य प्रतिबंध लगना चाहिए

सेवा के धार्मिक तरीके पर अवश्य प्रतिबंध लगना चाहिए


संपूर्ण जगत में अपने कार्य की शुरूआत से ही, परमेश्वर ने अनेक लोगों को अपनी सेवा के लिए पूर्वनियत किया है, जिसमें हर व्यवसाय के लोग शामिल हैं। उसका प्रयोजन अपनी स्वयं की इच्छा को पूरा करना है और यह सुनिश्चित करना है कि पृथ्वी पर उसके कार्य को निर्बाध रूप से सफलता तक पहुँचाया जाए। परमेश्वर का लोगों को अपनी सेवा हेतु चुनने का यही प्रयोजन है। परमेश्वर की सेवा करने वाले हर व्यक्ति को परमेश्वर की इस इच्छा को अवश्य समझना चाहिए। उसके इस कार्य के माध्यम से, लोग परमेश्वर की बुद्धि और सर्वशक्तिमत्ता को बेहतर ढंग से देखने, और पृथ्वी पर उसके कार्य के सिद्धान्तों को देखने में समर्थ होते हैं। वास्तव में परमेश्वर अपना काम करने, लोगों के संपर्क में आने के लिए पृथ्वी पर आता है, ताकि वे उसके कर्मों को अधिक स्पष्ट रूप से जान सकें। आज, व्यावहारिक परमेश्वर की सेवा करके तुम लोगों का यह समूह भाग्यशाली है। यह तुम लोगों के लिए एक गणनातीत आशीष है।