菜单

घर
परमेश्वर के कार्य के तीन चरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर के कार्य के तीन चरण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 23 मई 2019

Hindi Christian Song | हर युग में नया कार्य करता है परमेश्वर | The Essence of God Never Changes



New Hindi Christian Song | हर युग में नया कार्य करता है परमेश्वर | The Essence of God Never Changes


बदलती नहीं कभी बुद्धि परमेश्वर की,
बदलता नहीं कभी चमत्कार परमेश्वर का,
बदलती नहीं कभी धार्मिकता परमेश्वर की,
बदलता नहीं कभी प्रताप परमेश्वर का।
बदलता नहीं कभी सार-तत्व परमेश्वर का,
बदलता नहीं कभी स्वरुप परमेश्वर का,
और कार्य उसका आगे बढ़ रहा है, गहरा हो रहा है;
कभी पुराना नहीं होता, सदा नया रहता है परमेश्वर।

रविवार, 21 अप्रैल 2019

इंसान को संभालने का काम है शैतान को हराने का काम



  • परमेश्वर के वचनों का एक भजन

  • इंसान को संभालने का काम है शैतान को हराने का काम 

  • I
  • न्याय हो या ताड़ना, परमेश्वर के तमाम कामों का शैतान ही निशाना है,
  • इनका मकसद इंसान को बचाना और शैतान को हराना है।
  • एक ही लक्ष्य है परमेश्वर के काम का: अंत तक शैतान से लड़ना है।
  • विजयी होने तक परमेश्वर आराम न करेगा।
  • क्योंकि परमेश्वर के काम का निशाना है शैतान,
  • चूँकि शैतान के कब्ज़े में है भ्रष्ट हुए इंसान,
  • गर जंग शुरू न की परमेश्वर ने शैतान के ख़िलाफ़,
  • या अलग न किया इंसान को शैतान से, तो कभी पाया न जा सकेगा उसे।

रविवार, 17 मार्च 2019

"परमेश्वर के काम का दर्शन" पर परमेश्वर के वचन के तीन अंशों से संकलन भाग दो



"परमेश्वर के काम का दर्शन" पर परमेश्वर के वचन के तीन अंशों से संकलन भाग दो


14. अपने सभी प्रबंधन में परमेश्वर का कार्य पूर्णतः स्पष्ट है: अनुग्रह का युग अनुग्रह का युग है, और अंत के दिन अंत के दिन हैं। प्रत्येक युग के बीच सुस्पष्ट अंतर हैं,क्योंकि हर युग में परमेश्वर कार्य करता है जो उस युग का प्रतिनिधित्व करता है। अंत के दिनों का कार्य किए जाने के लिए, युग का अंत लाने के लिए ज्वलन, न्याय, ताड़ना, कोप, और विनाश अवश्य होने चाहिए। अंत के दिन अंतिम युग को संदर्भित करते हैं। अंतिम युग के दौरान, क्या परमेश्वर युगका अंत नहीं लाएगा? युग को समाप्त करने के लिए, परमेश्वर को अपने साथ ताड़ना और न्याय अवश्य लाना चाहिए। केवल इसी तरह से वह युग को समाप्त कर सकता है। यीशु का प्रयोजन ऐसा था ताकि मनुष्य अस्तित्व में रहना जारी रख सके, जीवित रह सके, और एक बेहतर तरीके से विद्यमान रह सके।