菜单

घर

बुधवार, 12 सितंबर 2018

अनंत काल तक परमेश्वर को प्रेम करूँगी



अनंत काल तक परमेश्वर को प्रेम करूँगी

  • I
  • हे परमेश्वर! तेरे वचन ले आए तेरे पास मुझे।
  • तेरे राज्य में तालीम दिन-रात है स्वीकार मुझे।
  • इतने सारे इम्तहान, इतनी पीड़ा, इतने क्लेश।
  • कितनी बार बहाए आँसू, कितनी बार हताश हुई मैं,
  • कितनी बार फँसी हूँ शैतान के चंगुल में मैं।
  • पर कभी न छोड़ा तूने मुझे हे परमेश्वर।
  • मुश्किल में राह दिखाई तूने मुझे हे परमेश्वर,
  • कितने ख़तरों में संभाला तूने मुझे हे परमेश्वर।
  • मैं जानूँ प्रेम किया तूने मुझे हे परमेश्वर।
  • II
  • तू नव-जीवन की राह दिखाए मुझे हे परमेश्वर।
  • तेरे वचनों का रस लेकर, तेरी इच्छा को जाना है।
  • तेरे वचन मेरा न्याय करें, ताड़ना दें,
  • और मेरी भ्रष्टता का शुद्धिकरण करें।
  • इम्तहानों से गुज़रकर, तेरी आज्ञा का पालन करना सीखा मैंने।
  • तेरे वचनों में पलकर, तुझको है जाना मैंने।
  • तेरी गवाही और महिमा की ख़ातिर,
  • अपना फ़र्ज़ निभाने को तैयार हूँ मैं।
  • सदा-सर्वदा प्रेम करूँगी तुझको मैं।
  • धन्य होऊँ या शापित होऊँ,
  • तेरी व्यवस्था पालन करने में खुश हूँ मैं।
  • धन्य होऊँ या शापित होऊँ,
  • तेरी व्यवस्था पालन करने में खुश हूँ मैं।
  • इंतज़ार न करवाऊँगी, तुझे सच्चा प्रेम करूँगी मैं।
  • मेरे प्रेम से हर्षित होना, तुझे पावन प्रेम करूँगी मैं।
  • अपना प्रेम तुझे पाने दूँगी, तुझे सारा प्रेम दूँगी मैं।
  • करूँ तुझे संतुष्ट ख़्वाहिश है, हर समय प्रेम तुझे करूँगी मैं।
  •  
  • "मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें