菜单

घर

मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018

आओ सिय्योन में लेकर यशगान


आओ सिय्योन में लेकर यशगान


  • I
  • आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
  • पहले ही प्रकट हो चुका है परमेश्वर का धाम।
  • आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
  • करते उसके पवित्र नाम का सब गुणगान; ये फैल रहा है।
  • सर्वशक्तिमान परमेश्वर! सारे जहाँ का मालिक, आख़िरी मसीह,
  • चमकता-दमकता सूरज हमारा,
  • उदित हुआ सबसे भव्य पर्वत सिय्योन पर। सर्वशक्तिमान परमेश्वर!
  • आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
  • नाचें-गाएं और करें हम सब तुम्हारी जयजयकार।
  • हम सबके उद्धारक हो तुम, कायनात के मालिक हो तुम।
  • II
  • विजेताओं का समूह बनाया तुमने,
  • परमेश्वर की प्रबंधन योजना पूरी की तुमने।
  • लौट के आना होगा सबको इस पर्वत पर,
  • प्रार्थना करनी होगी तुम्हारे सिंहासन के सम्मुख झुककर!
  • एकमात्र सच्चे परमेश्वर तुम हो, महिमामय, माननीय तुम हो।
  • सारी महिमा, सारा यश, सारा अधिकार, तुम्हारे सिंहासन का है।
  • जीवन-स्रोत प्रवाहित होता सिंहासन से,
  • सींचे, पोषित करे तुम्हारे लोगों को ये,
  • हर दिन जीवन बदल रहा है हम सबका।
  • नव-प्रकाश प्रबुद्ध करे, हमारा अनुसरण करे,
  • परमेश्वर के बारे में प्रकाशित नई बात करे।
  • III
  • सच्चे परमेश्वर की, अनुभव से पुष्टि करो।
  • परमेश्वर के वचन प्रकट होते, सही इंसानों में।
  • सचमुच धन्य हुए हैं हम!
  • रूबरू होते हर दिन हम परमेश्वर से,
  • हर बात पर संवाद करते परमेश्वर से।
  • सबकुछ तय करने दो परमेश्वर को।
  • परमेश्वर के वचनों पर सोच-विचार करो।
  • हृदय हमारे ख़ामोश हैं अंतर में परमेश्वर के।
  • इस तरह हम सम्मुख आते परमेश्वर के,
  • पाते हम उसका प्रकाश सम्मुख परमेश्वर के।
  • जीवन, कर्म, वचन, विचार का हैं आधार, वचन परमेश्वर के।
  • अच्छे-बुरे में सदा बताएं अंतर हम को।
  • IV
  • परमेश्वर के वचन ज्यूँ सुई धागा खींचे।
  • अंतर्मन में दबा है जो कुछ, बाहर आएगा एक-एक करके।
  • विलम्ब नहीं, संवाद करो तुम परमेश्वर से।
  • चिंतन और विचार उजागर होते परमेश्वर से।
  • हर पल जीते, न्याय का अनुभव करते, सम्मुख मसीह के सिंहासन के।
  • अब भी है शैतान का कब्ज़ा, हमारे अंग‌-अंग पर।
  • हो बहाल अधिकार ईश्वर का,
  • करना होगा अब निर्मल हम को उसका मंदिर।
  • हो जाएं हम परमेश्वर के पूरी तरह, लड़ना होगा युद्ध हमें जीवन-मृत्यु का,
  • चढ़ जाएगा सूली जब निज रूप हमारा,
  • पुनर्जीवित मसीह के जीवन का तब शासन होगा।
  • पवित्र आत्मा बोल रहा है धावा, हमारे हर हिस्से पर, रण छेड़ रहा है!
  • होंगे जब तैयार त्याग करने की ख़ातिर, और करें सहयोग परमेश्वर को,
  • तब परमेश्वर जगमगाएगा ज्योति अपनी, करने शुद्ध हमारे अंतर्मन को,
  • लेगा वो वापस जो है शैतान के कब्ज़े में,
  • ताकि बनाए पूर्ण परमेश्वर हमको।
  • करो न ज़ाया वक्त, रहो परमेश्वर के वचनों के अंतर में।
  • साथ बढ़ो संतों के तुम, आओ राज्य में उसके तुम,
  • और संग परमेश्वर के करो प्रवेश महिमा में तुम।
  • आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
  • पहले ही प्रकट हो चुका है परमेश्वर का धाम।
  • आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
  • करते उसके पवित्र नाम का सब गुणगान; ये फैल रहा है।
  • सर्वशक्तिमान परमेश्वर! सारे जहाँ का मालिक, आख़िरी मसीह,
  • चमकता-दमकता सूरज हमारा,
  • उदित हुआ सबसे भव्य पर्वत सिय्योन पर। सर्वशक्तिमान परमेश्वर!
  • आओ सिय्योन में लेकर यशगान।
  • नाचें-गाएं और करें हम सब तुम्हारी जयजयकार।
  • हम सबके उद्धारक हो तुम, कायनात के मालिक हो तुम।
  •  
  • "वचन देह में प्रकट होता है" से

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें