हे परमेश्वर, तुम मुझे बहुत प्रेम देते हो
हे परमेश्वर, तुम मुझे बहुत प्रेम देते हो
- I
- परमेश्वर, तुम्हारा न्याय है असली, धार्मिक और पवित्र।
- तुम्हारे वचन हैं वो प्रकाश जो करें उजागर मनुष्य के बुरे तरीके।
- विश्वास किया मैंने, पर जानता नहीं था मैं
- कितना मेरे विद्रोह ने तुम्हें किया दुखी।
- मुझे आती है शर्म, होता है अफ़सोस, हूँ कर्ज़दार तुम्हारा।
- आज समझा हूँ मैं।
- कई बार मैंने मुड़कर देखा उस राह को, जिस पर चला था मैं।
- जीऊं अगर मैं सिर्फ़ अपने लिए, तो हूं मैं बहुत विद्रोही।
- समझूंगा मैं सच्चाई को, दूंगा तुम्हें शुद्ध प्रेम।
- होगी पीड़ा, पर हूँ मैं तैयार। होगी पीड़ा, पर हूँ मैं तैयार।
- हे परमेश्वर।
- II
- तुम्हारा न्याय जगाता है मुझे, देख सकता हूँ मैं तुम्हारा प्रेम।
- केवल तुम्हारी धार्मिकता जानकर, जान पाता हूँ मैं अपना दूषण।
- मुड़कर देखता हूँ मैं, कई बार रहे हो तुम मेरे रहनुमा,
- हर कदम पर की तुमने मेरी सुरक्षा!
- जाना है मैंने उस क़ीमत को मुझे बचाने के लिए की जो तुमने अदा।
- मानव जाति के प्रेम के तुम हो योग्य।
- कई बार मैंने मुड़कर देखा उस राह को, जिस पर चला था मैं।
- जीऊं अगर मैं सिर्फ़ अपने लिए, तो हूं मैं बहुत विद्रोही।
- समझूंगा मैं सच्चाई को, दूंगा तुम्हें शुद्ध प्रेम।
- होगी पीड़ा, पर हूँ मैं तैयार।
- होगी पीड़ा, पर हूँ मैं तैयार।
- हे परमेश्वर।
- III
- तुमने बोले कई वचन, सही बहुत परेशानी मुझे बचाने के लिए।
- तुम्हारे न्याय के बिन मुझ में बदलाव नहीं था मुमकिन।
- तुम्हारे प्रेम के लिए हूँ मैं आभारी, हूँ तुम्हारा कर्ज़दार।
- तुम्हारा कार्य है बचाता और बदलता मुझे!
- तुम्हारे वचनों का करते हुए अभ्यास, तुम्हारे सत्य को करते हुए अनुभव,
- मेरा दिल भर जाता है अनंत ख़ुशियों से।
- जानता हूँ कि तुम्हारे वचन हैं सच, तुम्हारा प्रेम है असली।
- तुम्हें प्रेम करने और जानने की करता हूँ मैं कोशिश।
- यह है जीवन का सबसे मीठा आशीष!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें