परमेश्वर को हमारे सर्वस्व पर अधिकार करने दो
- परमेश्वर को हमारे सर्वस्व पर अधिकार करने दो
-
- I
- सभी चीज़ों का स्वामी, सर्वशक्तिमान परमेश्वर,
- राजसी सामर्थ्य का करता है उपयोग अपने सिंहासन से।
- करता है शासन हर चीज़ पर, दिखाता है राह हम सबको धरती पर।
- आओ उसके रूबरू, पाएं ज्ञान निरंतर।
- सब चीज़ें और पदार्थ, इंसान सब, पाते अनुमति परमेश्वर के सिंहासन से।
- शिकायती दिल न रखना, वो कृपा न बरसाएगा तुम पर वरना,
- आता है जब कोई रोग तो होते हैं उसके पीछे, यकीनन नेक इरादे उसके।
- तन को तकलीफ हो तो भी, ख़्याल शैतान के न रखना।
- रोग में परमेश्वर की स्तुति करना, न हार मानना, न दिल छोटा करना।
- खोजोगे जब तो परमेश्वर तुम्हें अपनी रोशनी देगा, रोशनी देगा।
- खोजोगे जब तो परमेश्वर तुम्हें अपनी रोशनी देगा,
- रोशनी देगा, अपनी रोशनी देगा।
- II
- याद करो अय्यूब कितना वफ़ादार था। समर्थ चिकित्सक है परमेश्वर।
- बीमारी में रहते हो तो बीमार हो तुम, उमंग में रहते हो तो तंदुरुस्त हो तुम।
- साँस लोगे तो तुम्हें मरने न देगा परमेश्वर।
- पुनर्जीवित मसीह की ज़िंदगी है हम में,
- मगर सचमुच परमेश्वर में आस्था की कमी है हम में।
- उसके सब वचनों में मिठास बहुत है, परमेश्वर आस्था पैदा करे हम में।
- परमेश्वर के वचन दवा हैं सब के लिये।
- परमेश्वर के वचन दवा हैं सब के लिये।
- III
- लानत है दुष्ट पर, लानत है शैतान पर।
- परमेश्वर के वचन बचायेंगे हमारे दिल।
- परमेश्वर के वचन ही हैं सहारा हमारा।
- हर बुरी चीज़ को भगाते हैं वचन, हर चीज़ को सुकून देते हैं वचन।
- आस्था एक कुंदे के पुल की तरह है, कायर उसके पार जा नहीं सकता।
- वो मगर कर सकते हैं इस पुल को पार, जिन में समर्पण होता है।
- शैतान बनाता है बेवकूफ़ बुज़दिल ख़्यालों से।
- शैतां आज़माता है हर तरीका, वो हमें अपने बुरे ख़्याल भेजता है।
- अक्सर दुआ करो, परमेश्वर की रोशनी के लिये,
- हमारे भीतर जो ज़हर है वो मिटाए उसको।
- उसके करीब आओ, उसे करने दो हम पर शासन।
- उसके करीब आओ, उसे करने दो हम पर शासन।
-
- "वचन देह में प्रकट होता है" से
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें