राज्य-गान (III) सभी जन आनंद के लिये जयकार करते हैं
राज्य-गान (III) सभी जन आनंद के लिये जयकार करते हैं
-
- I
- हर इंसान देखता है प्रकाश फिर परमेश्वर के प्रकाश में,
- हर इंसान लेता है आनंद अच्छी चीज़ों का, परमेश्वर के वचनों में।
- पूरब से आता है परमेश्वर, वहीं से है परमेश्वर।
- चमकाता है अपनी गौरवमय ज्योति परमेश्वर
- और चमकते हैं सभी देश रोशनी में।
- सभी लाये गए हैं रोशनी में, अंधकार में कोई रहा नहीं है।
- राज्य में मानव और परमेश्वर, अपार आनंद में रहते हैं।
- मानव के धन्य जीवन के लिए, जलस्रोत नृत्य करते हैं।
- परमेश्वर की बहुलता का, मानव संग पर्वत आनंद लेते हैं।
- मानव सभी पूरी मेहनत और निष्ठा से, सेवा परमेश्वर की करते हैं।
- न अब कोई विद्रोह है, न अब कोई विरोध है।
- स्वर्ग और धरती दोनों, एक-दूजे पर निर्भर हैं।
- मानव और परमेश्वर करीब हैं, दोनों में गहरा एहसास है।
- कितना मधुर-जीवन है!
- यही पल है, जीवन अपना आरम्भ कर दिया है स्वर्ग में परमेश्वर ने।
- परेशान करता नहीं शैतान अब,
- विश्राम में हैं परमेश्वर-जन, उसके राज्य में।
- II
- इस कायनात में, रहते हैं परमेश्वर के चुने हुए जन,
- परमेश्वर की महिमामय ज्योति में।
- उसके राज्य में जीते हैं वे अपना जीवन, अतुल्य हर्ष में।
- ये मानव संग मानव का जीवन नहीं है,
- बल्कि जीवन है परमेश्वर का अपने लोगों के संग।
- दूषित हुआ, स्वाद लिया गम और ख़ुशी का हर इंसान ने।
- परमेश्वर की रोशनी में अब वे, कैसे न आनंद मनाएं।
- इन संजोये पलों को कैसे वे जानें दें।
- नाचो, गाओ लोगों, उन्नत करो हृदय अपना,
- करो समर्पित इसे परमेश्वर को।
- ढोल बजाओ, खेलो परमेश्वर की ख़ातिर।
- परमेश्वर खुश है सारी कायनात पर।
- दिखलाता है अपना चेहरा, अपने लोगों को परमेश्वर।
- ऊंची आवाज में पुकारता है परमेश्वर,
- जगत के परे जाता है परमेश्वर।
- हर कोई गुणगान करता है उसका,
- राजा बन गया है परमेश्वर।
- III
- परमेश्वर-जन अनुसरण करते हैं उसका,
- जब घूमता-फिरता है नीले आकाश में परमेश्वर।
- हर्षित मन लेकर घेर लेते हैं सब जन।
- आंदोलित करती हैं बादलों को आवाज़ें।
- अब न धुंध है, न पंक है, न मल का जमाव है कायनात में।
- परमेश्वर की निगरानी में उजागर करते हैं चेहरा अपना,
- कायनात के पावन लोग।
- मलयुक्त नहीं हैं लोग वे, बल्कि संत हैं शुद्ध हरिताश्म की तरह।
- प्रिय हैं परमेश्वर के, खुशियाँ हैं परमेश्वर की।
- IV
- होता है हर सृजन जीवित फिर से।
- करता है सेवा हर संत स्वर्ग में।
- परमेश्वर के आलिंगन में, वे न विलाप करते हैं, न फ़िक्र है उन्हें,
- देकर ख़ुद को परमेश्वर को।
- लौटते हैं वे परमेश्वर के धाम में, अपनी जन्म-भूमि में।
- अविरल करेंगे प्रेम वो परमेश्वर को।
- न दर्द है, न आँसूं हैं, न अब तन ही शेष है।
- धरती का अस्तित्व नहीं मगर, स्वर्ग का वजूद है।
- प्रकट होता है परमेश्वर सम्मुख सबके,
- करता है गुणगान हर जन उसका।
- ऐसा जीवन, ऐसा सौंदर्य, बदलेगा न कभी।
- यही जीवन है राज्य में।
- "वचन देह में प्रकट होता है" से
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें